Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Holi 2026: ब्रज में बरसेगा 40 दिन तक रंग और गुलाल, बसंत पंचमी से शुरू हो जाएगा होली का उल्लास

    By Vineet Kumar Mishra Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Sat, 17 Jan 2026 02:49 PM (IST)

    ब्रज में होली का उत्सव बसंत पंचमी (23 जनवरी) से शुरू होकर 40 दिनों तक चलेगा। इस दौरान मंदिरों में होली का डांड़ा गाड़ा जाएगा। जगप्रसिद्ध बरसाना की लठा ...और पढ़ें

    बरसाना में होने वाली लठामार होली की एक तस्वीर।

    बरसाना में होने वाली लठामार होली की एक तस्वीर।

    जागरण संवाददाता, मथुरा। पूरे देश में होली का रंग एक या दो दिन चटक रहता है, लेकिन कान्हा का ब्रज अनूठा है। यहां चालीस दिन तक होली की मस्ती छाई रहती है। 23 जनवरी को बसंत पंचमी है, इसी दिन से होली का उल्लास पूरे ब्रज मे छाएगा। होली का डांड़ा मंदिरों में गाड़ा जाएगा और फिर होली के उत्सव होंगे।

    जगप्रसिद्ध बरसाना की लठामार होली इस बार 25 फरवरी को है। इससे ठीक एक दिन पहले राधारानी मंदिर में लड्डू होली होगी। 23 जनवरी से होली की तैयारियां तेज हो जाएंगी।

    ब्रज की होली अनूठी है। अनूठी इसलिए कि होली के रंग यहां राधा और कृष्ण के अनुपम प्रेम से चटक होते हैं। बसंत पंचमी ऐसा पर्व है, जब होली की मस्ती शुरू हो जाती है। बसंत पंचमी पर होली का डांड़ा मंदिरों में गाड़ा जाता है। यह इस बात का संकेत है कि होली का उल्लास शुरू है।

    बरसाना का राधारानी मंदिर हो या फिर अन्य मंदिर, होली इसी दिन से शुरू होगी। खुद आराध्य हुरियारे बनकर दर्शन देते हैं। ठाकुर बांकेबिहारी बसंत पंचमी के दिन गालों पर गुलाल लगाकर और कमर में गुलाल की पोटली बांधकर अपने भक्तों पर कृपा बरसाएंगे। यहां सेवायत ठाकुर जी के प्रतिनिधि के रूप में गुलाल उड़ाएंगे।

    उधर, बरसाना में जगप्रसिद्ध लठामार होली को लेकर भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार लठामार होली 25 फरवरी को होगी। इससे एक दिन पहले बरसाना के राधारानी मंदिर में लड्डू होली होगी।

    राधारानी मंदिर की रिसीवर समिति के सदस्य सुशील गोस्वामी कहते हैं कि नंदगांव में 26 फरवरी को लड्डू होली होगी। इसे लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जल्द ही इसे लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी शुरू हो जाएंगी।

    खबरें और भी