हस्तरेखा शास्त्र: हथेली पर इस जगह बना है X का निशान, करियर पर पड़ सकता है सीधा असर
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में सूर्य पर्वत पर 'X' का निशान करियर और प्रतिष्ठा में बाधाओं का संकेत देता ...और पढ़ें

सूर्य पर्वत पर 'X' का निशान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हथेली की रेखाएं बहुत कुछ हमारे भविष्य और जीवन के बारे में बताती हैं और इन रेखाओं पर या इनके आस-पास मौजूद निशान या चिह्न भी हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं। ऐसा ही एक चिह्न है X। हथेली पर अलग-अलग स्थान पर मौजूद क्रॉस का निशान जीवन में मिलने वाले अच्छे और बुरे फल के बारे में बताता है। खासतौर पर यह चिह्न यदि सूर्य पर्वत पर मौजूद है, तो इसका सीधा असर आपके करियर पर पड़ सकता है। चलिए जानते हैं यह चिह्न सूर्य पर्वत पर हो, तो इसका क्या मतलब होता है।
सूर्य पर्वत कहां होता है ?
हथेली में अनामिका उंगली के नीचे मौजूद उभरे हुए हिस्से को सूर्य पर्वत कहा जाता है। हस्तरेखा शास्त्र में इस पर्वत को व्यक्ति की प्रसिद्धि, प्रतिष्ठा और सामाजिक पहचान से जोड़ा जाता है। यदि सूर्य पर्वत उभरा हुआ है और यहां पर किसी भी तरह की रेखा पर क्रॉस का निशान नहीं है, तो इसे मजबूत माना जाता है।
सूर्य पर्वत पर एक X का क्या मतलब है?
सूर्य पर्वत पर क्रॉस या X का निशान हस्तरेखा शास्त्र में सामान्यतः शुभ नहीं माना जाता। मान्यता के अनुसार ऐसा निशान व्यक्ति के करियर और प्रतिष्ठा के रास्ते में आने वाली बाधाओं की ओर संकेत करता है। ऐसे लोग मेहनत तो बहुत करते हैं, लेकिन उन्हें अपनी मेहनत के अनुरूप सफलता या पहचान मिलने में बहुत देरी होती है। कई बार काम का श्रेय किसी और को मिलने या प्रमोशन में रुकावट जैसी परिस्थितियां भी बन सकती हैं।
दो X के निशान होने का क्या अर्थ है?
अगर सूर्य पर्वत पर दो अलग-अलग X के निशान दिखाई दें तो कुछ हस्तरेखा शास्त्र में इसे करियर और प्रतिष्ठा में आने वाली चुनौतियों का संकेत माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को अपने करियर में बार-बार रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। कई बार तो दूसरों से बेस्ट होने के बाद और खुद को बार-बार साबित करने के बाद भी उन्हें वह मुकाम हासिल नहीं हो पाता है, जिसके वह हकदार होते हैं। हालांकि, इन्हें देर से ही सही मगर जब सफलता मिलती है तो वह स्थायी होती है।
करियर में बार-बार आ सकती हैं अड़चनें
सूर्य पर्वत का सीधा संबंध यश और सफलता से होता है। इसलिए यहां दो X के निशान को करियर में उतार-चढ़ाव से जोड़कर देखा जाता है। ऐसा जिसके भी हाथ पर होता है, उसके करियर में बहुत ज्यादा मुश्किलें आती हैं। खासतौर पर जो लोग नौकरी करते हैं, उनका अपने अधिकारियों से मतभेद हो जाता है। ये लोग काम को लेकर हमेशा ही तनाव में रहते हैं।
आत्मविश्वास पर भी पड़ सकता है असर
हस्तरेखा शास्त्र में सूर्य पर्वत को आत्मविश्वास और सामाजिक पहचान से भी जोड़ा जाता है। इसलिए यहां X का निशान कभी-कभी जातक के आत्मविश्वास को कम कर देता है। ऐसे व्यक्ति अपनी उपलब्धियों को लेकर कभी खुश नहीं होते हैं और बार-बार खुद की तुलना दूसरों से करते हैं।
यह भी पढ़ें- हस्तरेखा शास्त्र: हथेली में मौजूद यह रेखा अचानक बना सकती हैं आपको 'अमीर'
यह भी पढ़ें- हस्तरेखा शास्त्र : हाथों की उंगलियों पर शंख का निशान का क्या होता है मतलब? देता है ये संकेत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है
