Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव पर जरूर करें ये काम, बरसेगी बजरंगबली की कृपा

    Updated: Tue, 08 Apr 2025 02:41 PM (IST)

    हनुमान जन्मोत्सव बजरंगबली जी की कृपा प्राप्ति के लिए एक उत्तम दिन है। इस दिन पर हनुमान जी को कई प्रकार की चीजें अर्पित की जाती हैं जिससे वह प्रसन्न हो ...और पढ़ें

    Hanuman Jayanti 2025 हनुमान जी को कैसे करें प्रसन्न? (Picture Credit: Freepik)
    Hanuman Jayanti 2025 हनुमान जी को कैसे करें प्रसन्न? (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. 12 अप्रैल को मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव।
    2. हनुमान जी की कृपा प्राप्ति के लिए खास है यह दिन।
    3. भगवान राम की पूजा से प्रसन्न होते हैं हनुमान जी।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। इस साल शनिवार 12 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Janmotsav 2025) मनाया जा रहा है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस दिन पर आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और किन कार्यों को करके आप हनुमान जी की विशेष कृपा के पात्र बन सकते हैं।

    इस तरह करें पूजा

    हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सबसे पहले भगवान श्रीराम का ध्यान करना चाहिए और इसके बाद हनुमान जी की पूजा आरंभ करनी चाहिए। इसके लिए घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व कोने को साफ करके एक चौकी में भगवान हनुमान के साथ-साथ भगवान राम और सीता जी की भी मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें और विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करें।

    अर्पित करें ये चीजें

    हनुमान जन्मोत्सव की पूजा के दौरान बजरंगबली को लाल रंग के वस्त्र, सिंदूर और लाल फूल और मीठे पान का बीड़ा जरूर चढ़ाएं। इसी के साथ गुड़-चना और बूंदी का भोग लगा सकते हैं। इससे पवनपुत्र प्रसन्न होते हैं और साधक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

    यह भी पढ़ें - Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव पर इन राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, होगी खूब तरक्की

    जरूर करें ये काम

    हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर हनुमान मंदिर जाकर परिक्रमा करें और चमेली के तेल का दीपक जलाएं। इसी के साथ हनुमान जी के चरणों में सिंदूर (नारंगी सिंदूर) अर्पित करें। आप चमेली के तेल में सिंदूर घोलकर भी हनुमान जी को अर्पित कर सकते हैं, इससे वह जल्दी प्रसन्न होते हैं।

    खबरें और भी

    (Picture Credit: Freepik)

    न करें ये गलतियां

    हनुमान जन्मोत्सव के दिन भूलकर भी मांस-मदिरा आदि का सेवन न करें, वरना आपको हनुमान जी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। इसी के साथ मन में नकारात्मक विचार लाने, बेवजह क्रोध करने से बचें। इस दिन पर काले रंग के कपड़े पहनने से भी बचना चाहिए। इसके स्थान पर आप लाल रंग के वस्त्र धारण कर सकते हैं, क्योंकि यह रंग बजरंगबली को प्रिय माना गया है।

    यह भी पढ़ें - Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव से इस मूलांक के शुरू होंगे अच्छे, बरसेगी हनुमान जी की कृपा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।