Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव से इस मूलांक के शुरू होंगे अच्छे दिन, बरसेगी हनुमान जी की कृपा

    Updated: Tue, 08 Apr 2025 11:25 AM (IST)

    हनुमान जी के भक्त चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं क्योंकि इस दिन हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Janmotsav 2025) ...और पढ़ें

    Hanuman Janmotsav 2025: मूलांक 09 के स्वामी ग्रह मंगल हैं। (Pic Credit-Freepik)
    Hanuman Janmotsav 2025: मूलांक 09 के स्वामी ग्रह मंगल हैं। (Pic Credit-Freepik)

    HighLights

    1. चैत्र माह में हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है।
    2. इस दिन हनुमान जी की पूजा का विधान है।
    3. हनुमान जन्मोत्सव से मूलांक 09 के शुभ दिन शुरू होंगे।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, हनुमान जन्मोत्सव ( Hanuman Janmotsav 2025) का पर्व 12 अप्रैल को है। इस दिन भक्त सुबह स्नान करने के बाद हनुमान जी की पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए विधिपूर्वक भी व्रत भी करते हैं।

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Janmotsav celebration) के दिन व्रत और पूजा करने से साधक के जीवन के दुख और संकट दूर होते हैं और जीवन खुशहाल होता है। साथ ही साधक की कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है, जिससे जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं, मूलांक 09 के जातकों पर हनुमान जी (Hanuman Janmotsav Lukcy Mulank Number) का आशीर्वाद बना रहता है। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं मूलांक 09 के बारे में।  

    (Pic Credit-Freepik)

    मूलांक 09

    अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म 9, 18, या 27 तारीख को होता है। उनका मूलांक 09 (Mulank 09 Jyotish) होता है। इस मूलांक के स्वामी मंगल देव हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्यक्ति का मूलांक ग्रह एवं नक्षत्रों की चाल और व्यक्ति की जन्म तिथि के आधार पर तय किया जाता है। इस मूलांक लोगों पर मंगल ग्रह का प्रभाव होने की वजह से क्रोधित जल्दी होते हैं।

    इस मूलांक की सबसे अच्छी खासियत है कि जीवन में किसी समस्या में हार नहीं मानते हैं और काम को बेहद सरलता से करते हैं। इस मूलांक की आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है और ससुराल पक्ष से धन की मदद मिलती है। बजरंगबली की कृपा से जीवन में सफलता हासिल करते हैं। बड़े भाई से रिश्ते मधुर और मजबूत रहते हैं। इसके अलावा हनुमान जी की कृपा से जातक के सभी काम पूरे करते हैं।  

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव पर इन राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, होगी खूब तरक्की

      

    हनुमान जन्मोत्सव 2025 शुभ मुहूर्त (Hanuman Janmotsav 2025 Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा की तिथि 12 अप्रैल को देर रात 03 बजकर 21 मिनट पर शुरू होगी। इस तिथि का समापन 13 अप्रैल को सुबह 05 बजकर 51 मिनट पर होगा। इस प्रकार हनुमान जन्मोत्सव का पर्व 12 अप्रैल को मनाया जाएगा।

    (Pic Credit-Freepik)

    ऐसे करें मंगल ग्रह मजबूत

    कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत कमजोर होने की वजह से जीवन में कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में मंगलवार के दिन स्नान करने के बाद लाल रंग के कपड़े पहने। इसके बाद जल में कुमकुम मिलाकर सूर्य देव को अर्पित करें। धार्मिक मान्यता है कि इस उपाय को सच्चे मन से करने से कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है।  

    यह भी पढ़ें: Hanuman Janmotsav 2025 Date: 11 या 12 अप्रैल…हनुमान जन्मोत्सव कब है? यहां जानें सही डेट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।