विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्वप्न शास्त्र: सपने में जीवनसाथी के साथ दोबारा शादी होते देखना क्या संकेत देता है?

Published: Tue, 08 Sep 2026 05:17 PM (IST)

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, जीवनसाथी से दोबारा शादी का सपना नई शुरुआत, समस्याओं से मुक्ति या रिश्तों में ताजगी का संकेत हो सकता है।

सपने में दोबारा शादी: जानें शुभ-अशुभ संकेत (Picture Credit: AI Generated)

सपने में दोबारा शादी: जानें शुभ-अशुभ संकेत (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. नई शुरुआत और बदलाव का संकेत देता है यह सपना।

  2. पुरानी समस्याओं से बाहर आने का प्रतीक हो सकता है।

  3. रिश्तों को नया रूप देने या असुरक्षा का इशारा।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सपने आपके जीवन में कुछ ऐसे प्रभाव डालते हैं जो जीवन में बदलाव ला सकते हैं। सपनों की एक अलग दुनिया होती है और हर सपने का एक अलग मतलब होता है। स्वप्न शास्त्र आपको हर सपने के मतलब के बारे में बताता है। ऐसे ही एक सपना है जीवनसाथी के साथ अपनी दोबारा शादी का।

सपनों के अर्थ के अनुसार, दोबारा शादी का सपना आपके लिए सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के संकेत दे सकता है। अगर आप दोबारा शादी का सपना देखते हैं और उसमें खुश या उत्साहित महसूस करते हैं, तो इसका मतलब है कि आपके रिश्ते में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।

वहीं, अगर आप दोबारा शादी का सपना देखते हैं और उसमें आप खुद को उदास देखते हैं, तो यह आपके लिए एक नकारात्मक संकेत हो सकता है। आइए आपको बताते हैं ऐसे सपने के मिले-जुले संकेतों के बारे में।

नई शुरुआत और बदलाव का संकेत

सपने में अपने ही जीवनसाथी से दोबारा शादी करना एक नई शुरुआत की इच्छा या तैयारी को दिखा सकता है। मुख्य रूप से तब जब आपने हाल ही में जीवन में कोई बड़ा बदलाव देखा हो। भले ही आपके करियर में कोई बड़ा बदलाव आया हो या अन्य किसी जगह, आपको ऐसा सपना दिखाई दे सकता है।

ये सपना आपके भविष्य में आने वाले किसी बड़े बदलाव के बारे में भी संकेत देता है। ऐसा माना जाता है कि अगर ऐसा सपना आता है, तो पार्टनर के साथ किसी तरह की नई शुरुआत कर सकते हैं। ये कोई दिनचर्या हो सकती है, या कोई नया बिजनेस।

पुरानी समस्या से बाहर आना

अगर आप वर्तमान में अपने रिश्ते को लेकर किसी कश्मकश में हैं जैसे कि आपकी बिना वजह पार्टनर से लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। आप उन्हें समय नहीं दे पा रहे हैं या फिर आप घर और वर्क लाइफ बैलेंस करने में परेशानियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में सपने में पार्टनर के साथ शादी किसी बड़ी समस्या से बाहर आने की ओर इशारा करता है।

दोबारा शादी का सपना भावनात्मक रूप से ठीक होने की प्रक्रिया का प्रतीक हो सकता है, जिसमें सपने देखने वाला किसी भी तरह के मनमुटाव से बाहर निकल रहा हो।

मौजूदा रिश्तों को नया रूप देना

अगर आप शादीशुदा हैं और पार्टनर के साथ दोबारा शादी का सपना आपको खुशी देता है, तो समझें आपको अपनी शादीशुदा जिंदगी में थोड़ा रोमांस घोलने की जरूरत है। यह सपना एक संकेत हो सकता है कि आपको एक-दूसरे के लिए ज्यादा समय निकालना चाहिए जिससे आपके रिश्तों को नया रूप मिले।

आप किसी भी उम्र के क्यों न हों, लेकिन अपने रिश्ते को खूबसूरत बनाया जा सकता है। ये सपना कई बार इसलिए भी आता है क्योंकि आपके अवचेतन मन में कहीं न कहीं ऐसा भी चल रहा होता है कि आपका वैवाहिक जीवन और बेहतर होना चाहिए।

असुरक्षा का संकेत

जब आपकी मौजूदा जिंदगी में उथल-पुथल हो या अनिश्चितता हो तब ऐसे में कई लोगों को अपनी शादीशुदा जिंदगी का भविष्य ठीक नहीं लगता है।

आमतौर पर शादी सुरक्षा का प्रतीक होती है और दोबारा शादी का सपना भावनात्मक या आर्थिक सुरक्षा की चिंता में दिखाई दे सकता है। अगर आप सपने में अपनी शादी में परेशान दिखते हैं तब यह सपना किसी असुरक्षा का संकेत देता है।

अगर आपको भी ऐसा सपना दिखाई देता है जिसमें आप अपने ही जीनसाथी के साथ दूसरी शादी कर रहे हैं, तो यह सपना आपके भविष्य और वर्तमान के बारे में कई बातें बताता है। ऐसे सपने से घबराने के बजाय आपको अपने रिश्ते में मिठास लाने का प्रयास करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- सपने में खुद को पूजा करते हुए देखना देता है खास संकेत, स्वप्न शास्त्र में छिपा है इसका अर्थ

यह भी पढ़ें- सपने में खुद की मृत्यु देखने से क्या होता है? स्वप्न शास्त्र में छिपे हैं इसके शुभ-अशुभ संकेत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।