Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dream Astrology: सपने में 5 चीजों का दिखना नहीं होता है शुभ, कभी भी हो सकती है अनहोनी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 12 Nov 2024 04:11 PM (GMT+05:30)

    सनातन धर्म में स्वप्न शास्त्र का विशेष महत्व है। इस शास्त्र के माध्यम से सपने में दिखने वाली चीजों की पूरी जानकारी मिल जाती है। जानकारों की मानें तो स ...और पढ़ें

    Dream Astrology: सपने में शिवलिंग दिखना का मतलब क्या होता है?
    Dream Astrology: सपने में शिवलिंग दिखना का मतलब क्या होता है?

    HighLights

    1. सपने में शिवलिंग देखना शुभ माना जाता है।
    2. सपने में आधा चांद देखना भी मंगलकारी होता है।
    3. भगवान शिव की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सपनों का वास्तविक जीवन से गहरा संबंध होता है। व्यक्ति सोने के दौरान कभी अच्छे सपने देखता है, तो कभी बुरे सपने देखता है। बुरे सपने का मतलब यह नहीं होता है कि जीवन में बुरा ही होगा। कई सपने आगामी जीवन के संकट होते हैं। वहीं, कई सपने बेहद अशुभ होते हैं, जो किसी अनहोनी के संकेत होते हैं। इन सपनों को देखने पर अनदेखी बिलकुल न करें। घर के बड़े-वृद्ध से अवश्य शेयर करें। आइए, इन सपनों के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: मंगलवार को पूजा के समय करें इस चमत्कारी स्तोत्र का पाठ और मंत्रों का जाप, पूरी होगी मनचाही मुराद

    अगरबत्ती

    स्वप्न शास्त्रों की मानें तो सपने में अगरबत्ती जलाना शुभ नहीं होता है। इसके साथ ही अगरबत्ती जलते देखना भी शुभ नहीं माना जाता है। इस सपने का मतलब है कि कोई अनहोनी जीवन में हो सकती है। आप किसी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। वहीं, केवल अगरबत्ती देखने का मतलब है कि परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।  

    आश्रम

    स्वप्न शास्त्र के जानकारों की मानें तो सपने में आश्रम देखना शुभ नहीं होता है। इस सपने का मतलब है कि आने वाले समय में आपको धनहानि का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। आप पद से बर्खास्त रह सकते हैं। सपने में आश्रम देखने के बाद अगले दिन भगवान शिव का अभिषेक अवश्य करें।  

    इंद्रधनुष

    सपने में इंद्रधनुष देखना भी शुभ नहीं होता है। इस सपने का मतलब है कि आप आने वाले समय में किसी संकट में फंस सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि कोई अनहोनी परिवार में हो सकती है। कुल मिलाकर कहें तो इंद्रधनुष का सपना देखना बेहद अशुभ है। आने वाली बलाओं को टालने के लिए शिवजी की पूजा करें।

    खबरें और भी

    ऊंट

    जानकारों की मानें तो ऊंट का देखना भी शुभ नहीं होता है। इस सपने का देखना भी किसी अनहोनी का संकेत है। ऐसा भी हो सकता है कि आपको चोट लग सकती है। ये चोट गंभीर हो सकती है। इसके लिए सपने में ऊंट देखने के बाद (अगले दिन) भगवान शिव की पूजा करें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। इन उपायों को करने से आने वाली बलाएं टल जाती हैं। साथ ही सभी प्रकार के दुख और संकट भी दूर हो जाते हैं।

    इस्त्री

    इस्त्री देखना भी शुभ नहीं होता है। इस्त्री का सपना देखना बहुत कष्टकारी होता है। इस सपने का मतलब है कि परिवार में आगजनी की अनहोनी हो सकती है। इसके लिए सतर्क रहें। कपड़े पर इस्त्री करना या इस्त्री को देखना बेहद अशुभ माना जाता है।

    यह भी पढ़ें: नरक का दुख भोगकर धरती पर जन्मे लोगों में पाए जाते हैं ये चार अवगुण

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।