Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dream Astrology: सपने में दिखती हैं महादेव से जुड़ी ये चीजें, तो समझ जाएं खुलने वाला है बंद किस्मत का ताला

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 15 Jul 2024 05:10 PM (GMT+05:30)

    सावन के महीने में (Sawan 2024) भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति हेतु सावन सोमवार का व्रत रख ...और पढ़ें

    Sawan 2024: सपने में नाग देवता देखना शुभ या अशुभ है
    Sawan 2024: सपने में नाग देवता देखना शुभ या अशुभ है

    HighLights

    1. भगवान शिव महज जलाभिषेक से प्रसन्न हो जाते हैं।
    2. सावन सोमवार पर भगवान शिव का अभिषेक किया जाता है।
    3. देवों के देव की महादेव की पूजा करने से मनचाही मुराद पूरी होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Dream In Sawan: सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है। इस महीने में भगवान शिव माता पार्वती के साथ भूलोक पर आते हैं। इस अवसर पर उत्सव जैसा माहौल रहता है। 'बोल बम' और 'हर हर महादेव' के जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो जाता है। सावन के महीने में साधक श्रद्धा भाव से भगवान शिव की पूजा करते हैं। साथ ही सावन सोमवार पर जलाभिषेक करते हैं। धार्मिक मत है कि सावन महीने में भगवान शिव की भक्ति और सेवा करने से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं। साथ ही मृत्यु लोक में सभी प्रकार के सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है। सावन महीने में कई साधकों को सपने में शिवलिंग दिखते हैं, तो कई भक्तों को सपने में नाग देवता दिखते हैं। अगर आप भी सपने में भगवान शिव से जुड़ी इन चीजों को देखते हैं, तो समझ जाएं कि जल्द आपकी किस्मत चमकने वाली है।

    यह भी पढ़ें: सोमवार के दिन जरूर करें बेलपत्र और काले तिल से जुड़े ये उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर


    सावन के सपने

    • अगर आप सावन के दौरान सपने में भगवान शिव की पूजा कर रहे हैं या महादेव का दर्शन (Lord Shiva In Dream) कर रहे हैं, तो यह एक दुर्लभ सपना है। इस सपने का मतलब है कि आप पर महादेव की कृपा बरसने वाली है। उनकी कृपा से आपके जीवन में मंगल का आगमन होगा। साथ ही कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है।  
    • स्वप्न शास्त्र की मानें तो सावन के दौरान सपने में बीन बजाना देखना शुभ सपना होता है। इस सपने में अगर आप सांप के आगे बीन बजा रहे हैं, तो यह बेहद शुभ होता है। इस सपने का मतलब है कि आपकी किस्मत जल्द बदलने वाली है।  
    • सावन के महीने में भगवान शिव की भक्ति करना और प्रसाद बांटने का सपना देखना बेहद शुभ होता है। इस सपने का मतलब है कि जल्द ही आपको मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। साथ ही सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाएंगे।
    • अगर आप सपने में नीलकंठ देखते हैं, तो इसका अर्थ यह है कि जल्द ही आप धनवान बनने वाले हैं। आपको अकल्पनीय धन की प्राप्ति होगी। इससे आपके दुख और दर्द दूर हो जाएंगे। इस सपने की चर्चा किसी अन्य से बिल्कुल न करें।
    • अगर आप सपने में भगवान शिव को जटा वाला नारियल अर्पित करते हैं, तो यह शुभ संकेत है। इस सपने का मतलब है कि आपको निकट भविष्य में धन लाभ होगा। भगवान शिव की कृपा से सभी बिगड़े काम बन जाएंगे।
    • सावन के दौरान सपने में नाग देवता देखना अति शुभ माना जाता है। इस सपने का मतलब है कि जल्द ही आप धनवान बनने वाले हैं। विशेषकर काला नाग देखना अत्यधिक शुभ है। वहीं, नागराज की पूजा करना भी शुभ होता है।

    यह भी पढ़ें: सोमवार को इन 5 चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।