विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किसी को भूलकर भी न बताएं ये 4 बातें, अपने ही लोग कर सकते हैं धोखा, आचार्य चाणक्य ने बताई वजह

Published: Sun, 30 Aug 2026 04:42 PM (IST)

आचार्य चाणक्य के अनुसार, जीवन में सफलता और सम्मान के लिए कुछ बातें दूसरों को नहीं बतानी चाहिए। ऐसा करने ...और पढ़ें

किसी से आर्थिक संकट का जिक्र न करें (Picture Credit: AI Genrated)

किसी से आर्थिक संकट का जिक्र न करें (Picture Credit: AI Genrated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आचार्य चाणक्य की नीतियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जीवन में चाणक्य की नीतियों का पालन करने से सही मार्गदर्शन मिलता है और समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है।

चाणक्य नीति के अनुसार, व्यक्ति को कभी भी कुछ विशेष बातें दूसरों को नहीं बतानी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को अपने ही लोगों से धोखा मिल सकता है और जीवन में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि किन बातों को सदैव गुप्त रखना चाहिए? आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

किसी को न बताएं ये बातें 

आर्थिक नुकसान- अगर आपको कारोबार में आर्थिक नुकसान हुआ है, तो इस बात की जानकारी दूसरे लोगों को न दें। चाणक्य नीति के अनुसार, कारोबार में हुई धन की हानि के बारे में बताने से लोग मदद करने की बजाय दूरी बनाने लगते हैं और आपकी कमजोर आर्थिक स्थिति का मजाक उड़ा सकते हैं। इसलिए आचार्य चाणक्य ने कहा है कि आर्थिक नुकसान के बारे में दूसरों को बताने से जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।

घर-परिवार के क्लेश- इसके अलावा दूसरे लोगों को भूलकर भी घर-परिवार के क्लेश और निजी बातों के बारे में नहीं बताना चाहिए। माना जाता है कि घर-परिवार के झगड़ों की बातों को दूसरों को बताने से समाज में आपका सम्मान कम होता है।
साथ ही लोग आपकी इस कमजोरी का फायदा उठाकर घर में फूट डालने की कोशिश भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- क्या आपका बच्चा भी गलत राह पर है? चाणक्य की ये नीतियां रातोंरात बदल देंगी उसका भविष्य

जीवन का दुख-आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में कहा है कि व्यक्ति को दूसरे लोगों को अपने जीवन की परेशानियों, तनाव और मानसिक पीड़ा के बारे में भूलकर भी नहीं बताना चाहिए। ऐसी गलती करने पर लोग समाज में आपका मजाक उड़ा सकते हैं, जिससे आपके मान-सम्मान में कमी आ सकती है।

अपमान और धोखा- अगर आपको जीवन में कभी किसी से धोखा मिला है या किसी ने आपका अपमान किया है, तो इस बात को दूसरों के साथ साझा न करें। ऐसी बातें सामने वाले को बताने के बाद वह आपको कमजोर समझ सकता है और आपका कोई फायदा उठा सकता है।

यह भी पढ़ें- मुश्किल हालात में भी मिलेगी सफलता, चाणक्य की इन 5 नीतियों का हमेशा रखें ध्यान

यह भी पढ़ें- किसी के झूठ को पकड़ना है तो आचार्य चाणक्य की ये 5 नीतियां याद रखें, धोखा खाने से बच जाएंगे

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।