विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झूठ बोलने वाले की पहचान करने में होगी आसानी, बस आचार्य चाणक्य की ये 5 नीतियां याद रखें

Published: Sat, 29 Aug 2026 08:00 PM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2026 12:47 PM (IST)

आचार्य चाणक्य की 5 नीतियां बताती हैं कि किसी के झूठ को कैसे पहचानें। ये नीतियां व्यक्ति के इरादों को समझने और धोखे से बचने में मदद करती हैं।

झूठ बोलने वाले को पहचानने के लिए क्‍या करें। (Picture Credit- AI Generated)

झूठ बोलने वाले को पहचानने के लिए क्‍या करें। (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. बातचीत में नजरें चुराने और आंखों की भाषा पर गौर करें।

  2. व्यक्ति की बात और हाव-भाव में अंतर को पहचानें।

  3. जरूरत से ज्यादा मीठी बातें करने वालों से हमेशा सतर्क रहें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आचार्य चाणक्य की नीतियां हमें जीवन में सही और गलत लोगों की पहचान करना सिखाती हैं। अक्सर किसी व्यक्ति के झूठ को पकड़ पाना आसान नहीं होता। कई बार हम महसूस तो करते हैं कि कुछ गलत हो रहा है, लेकिन सामने वाले के झूठ और उसके असली इरादों को समझ नहीं पाते।

ऐसी ही स्थिति से निपटने के लिए आचार्य चाणक्य ने 5 ऐसी नीतियां बताई हैं, जो किसी व्यक्ति के मन में छिपे झूठ और उसके इरादों को पहचानने में हमारी मदद करती हैं। आइए जानते हैं उन 5 नीतियों के बारे में।

नजरें चुराना और आंखों की भाषा

किसी व्यक्ति से बातचीत करते समय उसकी आंखों और नजरों पर ध्यान दें। अगर कोई व्यक्ति सामान्य बातचीत के दौरान बार-बार नजरें चुराता है, इधर-उधर देखने लगता है या सवाल पूछने पर असहज दिखाई देता है, तो उसकी बातों को तुरंत सच न मानें।

बात और हाव-भाव में अंतर

झूठ बोलते समय कई बार व्यक्ति की कही बात और उसकी बॉडी लैंग्वेज में अंतर दिखाई देता है। वह कुछ कह रहा हो, लेकिन चेहरे के भाव, आवाज या व्यवहार कुछ और संकेत दे रहे होते हैं, ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है।

जरूरत से ज्यादा मीठी बातें

कुछ लोग बहुत ही ज्‍यादा मीठी बातें करते हैं। हालांकि, मीठी बातें करने वाला व्यक्ति गलत नहीं होता, लेकिन जरूरत से ज्यादा प्रशंसा और चापलूसी करने वालों से सावधान रहना चाहिए। चाणक्य नीति में ऐसे लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है, क्‍योंकि ये लोग अपने स्वार्थ के लिए अत्यधिक मीठी भाषा में बात करते हैं, जब काम हो जाता है तो पीछे मुड़कर भी नहीं देखते हैं।

बार-बार सफाई देना और बात बदलना

अगर आपके सामान्य सवाल पर कोई व्यक्ति जरूरत से ज्यादा सफाई देने लगे या बार-बार विषय बदलने की कोशिश करे, तो उसकी बातों को ध्यान से सुने। झूठ को छिपाने के लिए व्यक्ति कई बार अनावश्यक बातें करने लगता है।

छोटी बात पर गुस्सा करना

झूठ पकड़े जाने के डर से कुछ लोग सवालों का जवाब देने के बजाय गुस्सा करने लगते हैं। यदि कोई व्यक्ति छोटे और साधारण सवाल पर अचानक क्रोध दिखाने लग जाए, तो समझ जाए दाल में कुछ काला है।

यह भी पढ़ें- चालाक लोगों से बचाएंगी आचार्य चाणक्य की ये 7 गुप्त नीतियां, जिंदगी में कभी नहीं खाएंगे धोखा

यह भी पढ़ें- जीवन में मान-सम्मान बढ़ाना है तो आचार्य चाणक्य की ये 6 बातें गांठ बांध लें

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।