Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चैती छठ महापर्व की 22 मार्च से होगी शुरुआत, जानें नहाय-खाय से सूर्य अर्घ्य तक महत्वपूर्ण अनुष्ठान

    Updated: Sat, 21 Mar 2026 01:02 PM (IST)

    चैती छठ महापर्व 22 मार्च से 25 मार्च तक मनाया जाएगा। यह चार दिवसीय पर्व सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है, जिसे बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश ...और पढ़ें

    चैती छठ की शुरुआत। फाइल फोटो

    चैती छठ की शुरुआत। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, हैदरनगर (पलामू)। चैती छठ हिंदू धर्म का एक प्रमुख महापर्व है, जो चैत्र मास के शुक्ल पक्ष में मनाया जाता है। यह चार दिवसीय पर्व सूर्य देव (भगवान भास्कर) और छठी मैया को समर्पित है, जिसे बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में श्रद्धा व धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

    वयोवृद्ध विद्वान पं. कुंडल तिवारी ने बताया कि इस वर्ष चैती छठ महापर्व 22 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च तक चलेगा। उन्होंने कहा कि इस व्रत में मुख्य रूप से सुहागिन महिलाएं 36 घंटे का निर्जला उपवास रखती हैं और पूरे श्रद्धाभाव से सूर्य देव की आराधना करती हैं।

    वैदिक पंचांग के अनुसार, 22 मार्च को नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत होगी, जबकि 23 मार्च को खरना किया जाएगा। इसके बाद 24 मार्च को अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य और 25 मार्च को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत का पारण होगा।

    पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है, जिसमें व्रती महिलाएं पवित्र नदी, तालाब या घर में स्नान कर शुद्धता के साथ कद्दू की सब्जी, चावल और चने की दाल का सात्विक भोजन ग्रहण करती हैं।

    भगवान की पूजा का महत्व

    मान्यता है कि इससे तन-मन की शुद्धि होती है और व्रत की तैयारी पूर्ण होती है। दूसरे दिन खरना पर व्रती दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को सूर्य देव की पूजा कर गुड़ की खीर, फल व सात्विक प्रसाद ग्रहण करती हैं।

    खबरें और भी

    इसके बाद 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत शुरू हो जाता है, जिसमें व्रती जल तक ग्रहण नहीं करते। तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ यह महापर्व संपन्न होता है। श्रद्धालु पूरे विधि-विधान से छठी मैया और भगवान भास्कर की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

    यह भी पढ़ें- बिहार सरकार का बड़ा एलान: रामनवमी-चैती छठ की तैयारियां तेज, मेलों के लिए 1.63 करोड़ मंजूर

    यह भी पढ़ें- चैती छठ को लेकर पटना युद्धस्तर पर तैयार हो रहे 49 गंगा घाट, नगर आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश