शनिवार के दिन गलती से भी न खरीदें लोहे का सामान, ज्योतिष में बताए गए सारे नियम
क्या शनिवार को लोहे से बनी चीजें खरीदना वाकई अशुभ होता है? जानें शनिदेव, लोहे की खरीदारी और इसके दान से जुड़े खास ज्योतिषीय नियम और मान्यताएं।

शनिवार से जुड़ी मान्यताएं (AI-Generated image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में हफ्ते का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। इसी तरह शनिवार का दिन भी न्याय के देवता शनि देव के लिए खास माना जाता है। आपने अक्सर अपने घर के बड़े-बुजुर्गों से सुना होगा कि शनिवार के दिन कुछ खास चीजें नहीं खरीदनी चाहिए, जिनमें से लोहा सबसे प्रमुख है।
लोहे के सामान जैसे कैंची, चाकू या लोहे के बर्तन से लेकर गाड़ी तक, शनिवार को लोहा खरीदने को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर शनिवार को लोहे का सामान खरीदने से क्यों मना किया जाता है? आइए, इस पूरी मान्यता को इस आर्टिकल के जरिए समझते हैं।
लोहे और शनिदेव का कनेक्शन?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर धातु का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। ठीक वैसे ही लोहे को सीधे तौर पर शनि देव की धातु माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर आप शनिवार के दिन बाजार से लोहे का कोई नया सामान खरीद रहे हैं तो इससे शनि दोष लग सकता है। नया लोहा घर लाने से जो प्रमुख परेशानियां आ सकती हैं, वे इस प्रकार हैं:
- शनिवार को लोहे का सामान खरीदने से घर का माहौल खराब हो सकता है और बेवजह झगड़े बढ़ सकते हैं।
- पैसों की तंगी या व्यापार में अचानक घाटा हो सकता है।
- कोई भी काम बनते-बनते मौके पर बिगड़ सकते हैं।
- शारीरिक कष्ट और बीमारियां घेरने का खतरा हो सकता है।
शनिवार को लोहा दान करना है बेहद शुभ
एक तरफ जहां शनिवार को नया लोहा खरीदना अशुभ माना जाता है, वहीं दूसरी तरफ इसका दान बेहद फलदायी होता है। अगर आप पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है, तो शनिवार के दिन लोहे के बर्तन, काले तिल और सरसों के तेल का दान जरूर करना चाहिए। इससे शनि देव बहुत खुश होते हैं।
क्या हर किसी के लिए लोहा खरीदना मना है?
एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषाचार्य श्री चंद्रेश शर्मा के अनुसार, ऐसा जरूरी नहीं है कि शनिवार को लोहा खरीदना हर किसी के लिए खराब होता है। कई बार व्यक्ति की जन्म पत्रिका यानी कुंडली में ग्रहों की स्थिति ऐसी होती है कि ज्योतिषी खुद उन्हें शनिवार के दिन लोहे की चीजें (जैसे गाड़ी या भारी मशीनरी) खरीदने की सलाह देते हैं।
यह भी पढ़ें- 11 सितंबर को है पिठोरी अमावस्या, पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय
यह भी पढ़ें- Shaniwar Ke Totke: हर शनिवार को करें तेल से ये उपाय, बड़े से बड़े संकटों को हरेंगे भगवान शनि
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
