Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अक्षय तृतीया पर महंगी ज्वेलरी खरीदने का बजट नहीं? तो घर लाएं बस एक मुट्ठी नमक, खुल जाएगा भाग्य

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 02:32 PM (GMT+05:30)

    अक्षय तृतीया पर सिर्फ सोना-चांदी ही नहीं, बल्कि नमक खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन नमक घर लाने से कैसे दूर होती है ...और पढ़ें

    अक्षय तृतीया पर कैसे पाएं मां लक्ष्मी का आशीर्वाद?

    अक्षय तृतीया पर कैसे पाएं मां लक्ष्मी का आशीर्वाद?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बहुत ही खास माना जाता है। वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को पड़ने वाला यह त्योहार अपने आप में इतना शुभ है कि इसे 'स्वयं सिद्ध मुहूर्त' कहा जाता है। यानी इस दिन कोई भी शुभ काम करने के लिए आपको पंडित जी से मुहूर्त पूछने की जरूरत नहीं पड़ती।

    आमतौर पर लोग इस दिन (Akshaya Tritiya 2026) सोना-चांदी खरीदते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 'नमक' खरीदना भी आपकी किस्मत के दरवाजे खोल सकता है?

    अक्षय तृतीया पर नमक के महत्व का वर्णन विभिन्न ज्योतिषीय ग्रंथों और पौराणिक मान्यताओं में मिलता है। विशेष रूप से पद्म पुराण और भविष्य पुराण में अक्षय तृतीया के दिन दान और खरीदारी के महत्व को विस्तार से बताया गया है। लोक परंपराओं और सनातन संस्कृति में भी नमक को 'शुक्र' और 'चंद्र' ग्रह से जोड़कर सुख-शांति का कारक माना गया है।

    अक्षय तृतीया 2026: तिथि और मुहूर्त

    तृतीया तिथि: 19 अप्रैल (सुबह 10:49) से 20 अप्रैल (सुबह 07:27) तक।

    पूजा का शुभ मुहूर्त: 19 अप्रैल (रविवार), सुबह 10:49 से दोपहर 12:20 तक।

    अक्षय तृतीया पर नमक खरीदने की परंपरा बरसों पुरानी है। जानें आखिर सादा सा दिखने वाला यह नमक हमारे जीवन में खुशहाली कैसे लाता है।

    tritiya shubh muhurat

    (Image Source: AI-Generated)

    लक्ष्मी और संपन्नता का प्रतीक

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नमक को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। चूंकि, नमक की उत्पत्ति समुद्र से हुई है और माता लक्ष्मी भी समुद्र से ही प्रकट हुई थीं, इसलिए नमक का सीधा संबंध धन की देवी से जोड़ा जाता है। माना जाता है कि अक्षय तृतीया पर नमक खरीदकर घर लाने से कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती और घर में बरकत बनी रहती है।

    घर से भागेगी नेगेटिव एनर्जी

    ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, नमक में नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) को सोखने की अद्भुत शक्ति होती है। अगर आप इस शुभ दिन नमक खरीदते हैं और उसे घर के कोनों में रखते हैं या उससे घर में पोंछा लगाते हैं, तो घर की कड़वाहट और तनाव दूर होता है। इससे घर के माहौल में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

    खबरें और भी

    सेहत और सकारात्मकता के लिए

    पुरानी मान्यताओं में यह भी कहा गया है कि अक्षय तृतीया पर खरीदा गया नमक घर के सदस्यों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। यह न केवल रसोई का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि जीवन में भी मिठास और पॉजिटिविटी लेकर आता है। इसे खरीदने से बीमारियों और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलने की बात कही गई है।

    दान का भी है बड़ा महत्व

    अक्षय तृतीया सिर्फ चीजें खरीदने का नहीं, बल्कि दान-पुण्य का भी दिन है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन नमक का दान करना बहुत फलदायी होता है। ऐसा करने से पुराने दुखों का अंत होता है और आपके जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

    यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया 2026 : 20 अप्रैल को बन रहा खास संयोग, बिना मुहूर्त देखें करें ये शुभ काम, मिलेगा अक्षय फल

    यह भी पढ़ें- क्या आप भी अक्षय तृतीया पर कर रहे हैं गृह प्रवेश? ये नियम चमका देंगे आपका भाग्य

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।