Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Maa Laxmi Aarti: इस शुक्रवार करें मां लक्ष्मी की दिव्य आरती, बरसेगी कृपा और दूर होगी दरिद्रता

    Updated: Fri, 20 Feb 2026 07:00 AM (IST)

    मां लक्ष्मी की आरती 'ओम जय लक्ष्मी माता' के गहरे अर्थ और महत्व को सरल भाषा में समझें। पढ़ें कैसे इस आरती के गायन से जीवन में सुख, शांति और स्थायी समृद ...और पढ़ें

    मां लक्ष्मी की आरती (Image Source: Freepik)

    मां लक्ष्मी की आरती (Image Source: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मां लक्ष्मी (Maa Laxmi) की आरती- 'ओम जय लक्ष्मी माता', सिर्फ चंद शब्दों का समूह नहीं है, बल्कि यह करोड़ों घरों की वह गूंज है, जो शाम ढलते ही सुख-समृद्धि की उम्मीद जगाती है। जब घर के मंदिर में दीये की लौ कांपती है और कपूर की महक फैलती है, तब यह आरती एक आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करती है।

    यहां पढ़ें मां लक्ष्मी की आरती

    ओम जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता। तुमको निशिदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता॥
    ओम जय लक्ष्मी माता॥ उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता।
    मैया तुम ही जग-माता।। सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥
    ओम जय लक्ष्मी माता॥ दुर्गा रुप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता।
    मैया सुख सम्पत्ति दाता॥ जो कोई तुमको ध्याता, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥
    ओम जय लक्ष्मी माता॥ तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता।
    मैया तुम ही शुभदाता॥ कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता॥

    maa laxmi (3)

    (Image Source: AI-Generated)

    ओम जय लक्ष्मी माता॥ जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता।
    मैया सब सद्गुण आता॥ सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता॥
    ओम जय लक्ष्मी माता॥ तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।
    मैया वस्त्र न कोई पाता॥ खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता॥
    ओम जय लक्ष्मी माता॥ शुभ-गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि-जाता।
    मैया क्षीरोदधि-जाता॥ रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥
    ओम जय लक्ष्मी माता॥ महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई जन गाता।
    मैया जो कोई जन गाता॥ उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता॥
    ओम जय लक्ष्मी माता॥ ऊं जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
    तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता। ऊं जय लक्ष्मी माता।।

    यह भी पढ़ें- Jaya Ekadashi 2026: जया एकादशी के दिन करें इन मंत्रों का जप, जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति  

    यह भी पढ़ें- Laxmi Aarti Lyrics: धन की देवी को करना चाहते हैं प्रसन्न, तो शुक्रवार के दिन करें लक्ष्मी जी की आरती

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी