Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Diwali 2025 Mantra: मां लक्ष्मी की पूजा के समय राशि अनुसार जपें ये मंत्र, खुशियों से भर जाएगा घर-आंगन

    Updated: Mon, 20 Oct 2025 06:58 PM (GMT+05:30)

    दीपावली कार्तिक अमावस्या पर मनाई जाती है, जिसमें प्रदोष और निशिता काल में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस पूजा से सुख-स ...और पढ़ें

    Diwali 2025 Puja Mantra: देवी मां लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न करें?

    Diwali 2025 Puja Mantra: देवी मां लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. कार्तिक अमावस्या तिथि देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है।

    2. इस दिन धन की देवी माँ लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है।

    3. दीवाली का त्योहार देश और दुनिया में धूमधाम से मनाया जाता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में दीपों का त्योहार दीवाली धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह पर्व कार्तिक अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस शुभ तिथि पर प्रदोष और निशिता काल में धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है।

    maa laxmi

    धार्मिक मत है कि दीवाली की रात या संध्या काल में मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही साधक को सभी प्रकार के सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है। अगर आप भी धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो दीवाली की रात प्रदोष काल में विधि विधान से लक्ष्मी गणेश जी की पूजा (Diwali 2025 Puja Mantra) करें। वहीं, पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।

    राशि अनुसार मंत्र जप

    • मेष राशि के जातक दीवाली पर पूजा के समय 'ॐ महालक्ष्म्यै नमः और ॐ गजाननाय नमः ' मंत्र का एक करें।
    • वृषभ राशि के जातक मां लक्ष्मी की कृपा पाने हेतु 'ॐ महाकाल्यै नमः और ॐ विघ्नराजाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • मिथुन राशि के जातक मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने हेतु 'ॐ सरस्वत्यै नमः और ॐ विनायकाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • कर्क राशि के जातक मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए 'ॐ शक्त्यै नमः और ॐ द्विमुखाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • सिंह राशि के जातक मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ त्रिपुरायै नमः और ॐ कृतिने नमः ' मंत्र का जप करें।
    • कन्या राशि के जातक मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए 'ॐ भगवत्यै नमः और ॐ ब्रह्मचारिणे नमः' मंत्र का जप करें।
    • तुला राशि के जातक दीवाली के दिन पूजा के समय 'ॐ उमायै नमः और ॐ विष्णुप्रियाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक मां लक्ष्मी की कृपा पाने हेतु 'ॐ महामायायै नमः और ॐ सुखनिधये नमः ' मंत्र का जप करें।
    • धनु राशि के जातक मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने हेतु 'ॐ चण्डिकायै नमः और ॐ महागणपतये नमः' मंत्र का जप करें।
    • मकर राशि के जातक मनचाहा वरदान पाने के लिए 'ॐ शिवायै नमः और ॐ हेरम्बाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • कुंभ राशि के जातक मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ कालरात्र्यै नमः और ॐ प्रमधाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • मीन राशि के जातक दीवाली के दिन पूजा के समय 'ॐ भद्रकाल्यै नमः और ॐ प्रथमाय नमः' मंत्र का जप करें।

    यह भी पढ़ें- Happy Diwali 2025 Wishes: दीपों का ये पावन त्योहार...इन संदेशों से प्रियजनों को दें दीवाली की शुभकामनाएं

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी