Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vijayasan Mata Mandir: इस मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन से मिलता है जीत का वरदान, पूरी होती है हर मनोकामना

    Updated: Mon, 19 Jan 2026 07:44 PM (GMT+05:30)

    गुप्त नवरात्र के दौरान विजयासन माता मंदिर की यात्रा विशेष फलदायी मानी जाती है। यह मंदिर मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के सलकनपुर गांव में स्थित है। यहां म ...और पढ़ें

    Vijayasan Mata Mandir: विजयासन माता मंदिर की खासियत

    Vijayasan Mata Mandir: विजयासन माता मंदिर की खासियत

    HighLights

    1. विजयासन माता मंदिर सीहोर के सलकनपुर में है।

    2. मां दुर्गा के दर्शन से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

    3. गुप्त नवरात्र के दौरान मां की विशेष पूजा की जाती है। 

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vijayasan Mata Mandir: हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक गुप्त नवरात्र मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर दस महाविद्याओं की देवी की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही विशेष कार्यों में सिद्धि पाने के लिए व्रत रखा जाता है। तंत्र सीखने वाले साधकों के लिए गुप्त नवरात्र उत्सव समान होता है।

    maa durga  (42)

    धार्मिक मत है कि गुप्त नवरात्र के दौरान दस महाविद्याओं की देवी की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही सभी जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं।

    अतः भक्तजन नवरात्र के दौरान मां की कठिन भक्ति करते हैं। नवरात्र के दौरान मैया के दर्शन हेतु बड़ी संख्या में भक्तजन आसपास और प्रसिद्ध मंदिरों की यात्रा करते हैं। अगर आप भी मैया का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो विजयासन मंदिर की यात्रा कर सकते हैं। आइए, विजयासन मंदिर के बारे में जानते हैं-

    विजयासन माता की महिमा

    विजयासन माता की महिमा निराली है। अपने भक्तों पर ममतामयी मां विशेष कृपा बरसाती हैं। उनकी कृपा से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। वहीं, विजयासन माता दुष्टों का संहार करती हैं। देश-दुनिया से भक्तजन माता के दर्शन के लिए मंदिर आते हैं। वहीं, नवरात्र के दौरान मंदिर में भव्य पूजा का आयोजन किया जाता है।

    कहां है विजयासन मंदिर?

    यह मंदिर मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के सलकनपुर गांव में एक पहाड़ी पर स्थित है। पहाड़ के शीर्ष स्थल पर विजयासन माता विराजती हैं। माता के दर्शन के लिए भक्तजनों को सैकड़ों सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है। नवरात्र के दौरान विजयासन मंदिर के प्रांगण में मेले का आयोजन किया जाता है। हर साल बड़ी संख्या में भक्तजन मां के दर्शन के लिए सलकनपुर स्थित विजयासन मंदिर आते हैं। कहते हैं कि विजयासन मंदिर में देवी मां के दर्शन से न केवल मनोकामना पूरी होती है, बल्कि शत्रु भय से भी मुक्ति मिलती है।

    खबरें और भी

    कैसे पहुंचे मंदिर?

    भक्तजन यातायात के सभी साधनों से सीहोर पहुंच सकते हैं। सीहोर में रेलवे स्टेशन है। आप रेल से सीहोर पहुंचकर सड़क मार्ग से सलकनपुर जा सकते हैं। वहीं, सीहोर का निकटतम एयरपोर्ट भोपाल है। इसके साथ ही आप इंदौर होकर भी विजयासन मंदिर जा सकते हैं। भक्तजन देश के किसी कोने से इन दोनों मार्ग के जरिए सलकनपुर पहुंच सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्र में राशि अनुसार करें इन शक्ति स्वरूपों की पूजा, जीवन में होगा नया सवेरा

    यह भी पढ़ें- कश्मीर से गहरा नाता रखते थे स्वामी विवेकानंंद, अमरनाथ धाम पर किया था महादेव का अनुभव

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।