Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्र में राशि अनुसार करें इन शक्ति स्वरूपों की पूजा, जीवन में होगा नया सवेरा

    Updated: Mon, 19 Jan 2026 06:00 PM (IST)

    सनातन धर्म में माघ गुप्त नवरात्र 2026 का विशेष महत्व है, जहाँ दस महाविद्याओं की पूजा होती है। तंत्र साधना के लिए यह पर्व महत्वपूर्ण है। मान्यता है कि ...और पढ़ें

    Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्र का धार्मिक महत्व (Image Source: AI-Generated)

    Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्र का धार्मिक महत्व (Image Source: AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में गुप्त नवरात्र का खास (Magha Gupt Navratri 2026) महत्व है। यह पर्व माघ और आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक मनाया जाता है। इस दौरान दस महाविद्याओं की देवी की पूजा और साधना की जाती है। तंत्र साधना सीखने वाले साधक गुप्त नवरात्र के दौरान देवी मां की कठिन साधना करते हैं।

    devi maa durga

    धार्मिक मत है कि दस महाविद्याओं की देवी की पूजा और उपासना (10 Mahavidya Sadhana) करने से साधक को सभी संकटों से मुक्ति मिलती है। साथ ही साधक पर जगत जननी की असीम कृपा बरसती है। उनकी कृपा से जीवन में मंगल ही मंगल होता है। अगर आप भी जीवन में व्याप्त संकटों से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो गुप्त नवरात्र के दौरान राशि अनुसार देवी मां दुर्गा के रूपों की पूजा (Gupt Navratri Remedies) करें।

    राशि अनुसार उपाय (Zodiac Sign Wise Puja Rituals)

    • मेष राशि के जातक शत्रुओं पर विजय पाने के लिए गुप्त नवरात्र के दौरान मां काली की पूजा करें।
    • वृषभ राशि के जातक सुख और सौभाग्य में वृद्धि के लिए नवरात्र के दौरान मां त्रिपुरी की पूजा करें।
    • मिथुन राशि के जातक कारोबार में तरक्की के लिए नवरात्र के दौरान रोजाना मां तारा की पूजा करें।
    • कर्क राशि के जातक तनाव से मुक्ति के लिए नवरात्र के दौरान रोजाना मां भुवनेश्वरी की पूजा करें।
    • सिंह राशि के जातक शत्रु पर विजय और काम में सफलता पाने के लिए मां बगलामुखी की पूजा करें।
    • कन्या राशि के जातक बल और बुद्धि में वृद्धि पाने के लिए मां मातंगी की भक्ति भाव से पूजा करें।
    • तुला राशि के जातक धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए मां कमला की पूजा करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक भय से मुक्ति और मनचाही मुराद पाने के लिए मां काली की पूजा करें।
    • धनु राशि के जातक कुंडली में गुरु मजबूत करने के लिए मां बगलामुखी की भक्ति भाव से पूजा करें।
    • मकर राशि के जातक संकटों से मुक्ति पाने के लिए गुप्त नवरात्र के दौरान मां भैरवी की पूजा करें।
    • कुंभ राशि के जातक आदिशक्ति मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए मां धूमावती की पूजा करें।
    • मीन राशि के जातक आत्मबल और मनचाहा वरदान पाने के लिए मां छिन्नमस्ता की पूजा करें।

    यह भी पढ़ें- Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्र में रोजाना करें सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ, आर्थिक तंगी होगी कोसों दूर

    यह भी पढ़ें- Gupt Navratri 2026: माघ गुप्त नवरात्र की रात करें ये गुप्त उपाय, कटेंगे सभी कष्ट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी