Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आपके घर में भी कबूतर ने दिए हैं अंडे? राहु का संकेत या लक्ष्मी की कृपा? दूर करें कन्फ्यूजन

    Updated: Tue, 06 Jan 2026 03:30 PM (IST)

    कबूतर का आना मेहमान की तरह अच्छा है, लेकिन उसे घर के अंदर स्थायी निवास बनाने देना वास्तु दोष का कारण बन सकता है। अगर आपके घर में भी कबूतर ने अंडा देना ...और पढ़ें

    कबूतर का अंडा किस बात का संकेत? (Image Source: AI-Generated)

    कबूतर का अंडा किस बात का संकेत? (Image Source: AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। घर में कबूतर का आना और उनका बसेरा बनाना एक ऐसी घटना है, जिसे भारतीय ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में बहुत गहराई से देखा जाता है। अक्सर लोग इस बात को लेकर काफी कंफ्यूजन में रहते हैं कि यह सुख-समृद्धि का संकेत है या किसी आने वाली मुसीबत की ओर इशारा। तो अगर आप भी कबूतर के बसेरे को लेकर असमंजस में हैं तो, आइए जानते हैं इससे जुड़े शुभ-अशुभ संकेत क्या हैं। साथ ही, इसका वास्तविक अर्थ क्या है।

    घर में कबूतर का आना: सुख या समस्या?

    1. शांति और सकारात्मकता का प्रतीक

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कबूतरों को माता लक्ष्मी का भक्त माना जाता है। अगर कोई भी कबूतर आपके घर की बालकनी या छत पर आकर ठहरता है और दाना चुगकर उड़ जाता है, तो यह बहुत ही शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार हो रहा है। साथ ही, यह परिवार में सुख-शांति का भी संकेत है।

    2. घर में घोंसला बनाना

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के भीतर या बालकनी में कबूतर का घोंसला बनाना शुभ नहीं माना जाता। यह बात आपको जरूर हैरान करेगी लेकिन ऐसा माना जाता है कि घोंसला बनाने से घर में अस्थिरता आती है। यह परिवार के सदस्यों की प्रगति में बाधा उत्पन्न कर सकता है। यही नहीं, इससे आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि घर में कबूतर का स्थायी बसेरा दरिद्रता को आमंत्रण दे सकता है।

    3. अंडे देने का संकेत

    शकुन शास्त्र के अनुसार, अगर आपके घर में कबूतर ने अंडा दिया है या देते हैं, तो इसे सावधानी का संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि आप आने वाली समस्या के लिए सावधान हो जाएं। यह इस बात का संकेत है कि घर में आर्थिक तंगी या कर्ज बढ़ सकते हैं। वहीं, परिवार में कलह या स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं जैसी परेशानी भी आ सकती है।

    खबरें और भी

    pigeon nest vastu

    (Image Source: AI-Generated)

    4. स्वास्थ्य और स्वच्छता

    ज्योतिष के साथ-साथ व्यावहारिक नजरिए से भी कबूतरों की गंदगी (बीट) को घर में जमा नहीं होने देना चाहिए। इससे न केवल बीमारियां फैलती हैं, बल्कि वास्तु के अनुसार गंदगी नकारात्मक ऊर्जा को सोखती है, जो घर के माहौल को भारी कर देती है।

    ज्योतिषीय उपाय और सुझाव

    पुण्य का कार्य: कबूतरों को दाना खिलाना बहुत शुभ होता है, लेकिन कोशिश करें कि उन्हें घर के मुख्य हिस्से से दूर किसी पार्क या सार्वजनिक स्थान पर दाना डालें। इससे बुध और गुरु ग्रह के दोष दूर होते हैं।

    साफ-सफाई: अगर आपके घर में कबूतर आते हैं, तो उस स्थान को नियमित रूप से साफ रखें।

    बचाव: अगर कबूतर आपके घर में घोंसला बनाने लगें, तो उन्हें प्यार से वहां से हटा दें ताकि वे किसी पेड़ या सुरक्षित प्राकृतिक स्थान पर अपना घर बना सकें। इससे आप पर कोई दोष भी नहीं लगेगा और जीव की रक्षा भी होगी।

    यह भी पढ़ें- Shakun Shastra: छिपकली का किस अंग पर गिरना होता है शुभ, क्या आप जानते हैं शकुन शास्त्र की ये बातें

    यह भी पढ़ें- Shubh Sanket: घर से निकलते समय दिखें ये चीजें, तो समझें कि जल्द खुलने वाली है किस्मत

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।