Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shakun Shastra: छिपकली का किस अंग पर गिरना होता है शुभ, क्या आप जानते हैं शकुन शास्त्र की ये बातें

    Updated: Thu, 26 Jun 2025 10:36 PM (IST)

    घर में छिपकली दिखने और शरीर के अंगों पर गिरने के अलग-अलग संकेत होते हैं। गर्दन के ऊपर छिपकली गिरने से व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि होने का संकेत म ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. शकुन शास्त्र में छिपकली को लेकर कई संकेत दिए गए हैं।

    2. शरीर के दाएं अंग पर छिपकली का गिरना शुभ होता है।

    3. छिपकली का शरीर में नीचे से ऊपर चढ़ना शुभ होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। किसी प्राकृतिक घटना को देखकर शकुन और अपशकुन के बारे में पुराने जमाने के लोग बता देते थे। दरअसल, यह शकुन शास्त्र (Shakun Shastra) का ज्ञान है, जो पहले लोगों को स्वाभाविक रूप से आता था। वह अपने आस-पास होने वाली घटनाओं को लेकर सजग रहते थे। उनके आधार पर किए गए भविष्य कथन सच भी साबित होते थे।

    शकुन शास्त्र में लगभग हर घर में देखी जाने वाली छिपकली को लेकर भी कई सारे भविष्य कथन किए गए हैं। यह कई मामलों में सही पाए जाते हैं। आमतौर पर घर में दिखने वाली छिपकली कभी-कभी लोगों के शरीर पर भी गिर जाती है। कुछ लोग इसे शुभ संकेत (Auspicious Meanings of a Lizard Falling) के रूप में देखते हैं।

    वहीं, कुछ लोग इसे किसी अशुभ घटना के होने या अनहोनी का संकेत मानते हैं। हालांकि, शकुन शास्त्र (Shakun Shastra Reveals) में इसके बारे में विस्तार से बताया गया है कि छिपकली का शरीर के किस अंग पर गिरने से क्या असर होता है इसके क्या नतीजा हो सकते हैं।

    Lizard seeing in temple is Auspicious

    जानिए शुभ संकेत

    शकुन शास्त्र के अनुसार, शरीर के दाएं हिस्से पर छिपकली का गिरना शुभ (Auspicious Omens of Lizard Falls) माना जाता है। यदि छिपकली गिरने के बाद में शरीर में नीचे से ऊपर की तरफ चढ़ती है, तो इसे अच्छा शकुन माना जाता है। माना जाता है कि उसे जल्द धन लाभ हो सकता है, करियर में ग्रोथ हो सकती है या कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

    खबरें और भी

    दाएं कंधे पर छिपकली गिरना को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के दूर होने और स्वास्थ्य लाभ के संकेत के रूप में देखा जाता है। यदि छिपकली घर से बाहर निकलते हुए दिख जाए, तो संकेत देता है कि जल्द ही कोई अच्छी खबर घर में आ सकती है।

    यह भी पढ़ें- Samudrik Shastra: हथेली के शुक्र पर्वत पर तिल वाले होते है चार्मिंग, लेकिन मैरिड लाइफ में आती हैं परेशानी

    जानिए अशुभ संकेत

    वहीं, शरीर के बाएं हिस्से पर छिपकली का गिरना किसी अनहोनी की घटना का संकेत देता है। छिपकली यदि शरीर में गिरने के बाद नीचे की तरफ भागती है तो इसे किसी अनहोनी का संकेत माना जा सकता है। बाएं हाथ पर छिपकली गिरने से धन हानि या बुरी खबर मिलने का संकेत मिलता है।

    इसी तरह बाईं आंख पर छिपकली गिरने से भी जल्द ही कोई बड़ी हानि होने का संकेत मिलता है। पीठ पर छिपकली गिरने को घर में कलह या मानसिक परेशानी के संकेत के रूप में देखा जाता है।

    यह भी पढ़ें- Gupt Navratri June 2025: सभी ग्रहों की अशुभता दूर कर देगा ये पावरफुल मंत्र, पढ़िए नवरात्र में कैसे करें जाप

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।