विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मंगल गोचर 24 सितंबर 2026: मंगलदेव का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों को मिलेगी तरक्की; पैसों की होगी बरसात

Published: Wed, 23 Sep 2026 04:19 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 23 Sep 2026 07:51 PM (GMT+05:30)

24 सितंबर 2026 को मंगल ग्रह पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसका सभी 12 राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। चलिए ...और पढ़ें

मंगल का पुष्य नक्षत्र में गोचर 2026:।

मंगल का पुष्य नक्षत्र में गोचर 2026:।

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। ज्‍योतिष शास्‍त्र में मंगल ग्रह को साहस, ऊर्जा, भूमि और दृढ़ संकल्प का कारक माना जाता है, वहीं पुष्य नक्षत्र के स्वामी न्यायप्रिय शनि देव हैं। 24 सितंबर 2026 को जब मंगल पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। इस गोचर के दौरान लोग अपने करियर, जिम्मेदारियों और भविष्य की योजनाओं को लेकर अधिक गंभीर और अनुशासित नजर आएंगे। चलिए जानते हैं कि इस गोचर से किसी राशि के जीवन में आएगा क्‍या बदलाव।

1. मेष राशि:

मंगलदेव आपकी राशि के स्वामी हैं। उनके इस बदलाव से अपने काम को पूरा करने की आपकी इच्छा बहुत मजबूत होगी। आप दफ्तर में खुद आगे बढ़कर जिम्मेदारी संभालेंगे। आपको किसी बड़ी जिम्मेदारी को पूरा करने का मौका मिल सकता है। पैसों के मामले में आपका ध्यान बचत बढ़ाने और परिवार के खर्चों को सही करने पर रहेगा। अति-विश्वास में आकर तुरंत कहीं भी पैसा लगाने से बचें।

करियर: जिम्मेदारी और काम में खुद आगे बढ़कर पहल करने का मौका मिलेगा।

वित: पैसों की सही योजना बनाने के अच्छे रास्ते खुलेंगे।

उपाय: मंगलवार के दिन श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।

2. वृषभ राशि:

मंगलदेव आपको अपने करियर के लक्ष्यों को पाने के लिए ज्यादा मेहनत करने की प्रेरणा देंगे। बिजनेस करने वाले लोग अपने काम को बढ़ाने के नए रास्ते तलाशेंगे। नौकरीपेशा लोग मुश्किल कामों को आसानी से संभाल लेंगे। आपकी लगातार मेहनत से कमाई में सुधार आ सकता है। फालतू के खर्चों से दूर रहें। पैसों के मामले में सही सोच के साथ आगे बढ़ना फायदेमंद रहेगा।

करियर: नई जिम्मेदारियां और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।

वित: सही योजना से धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

उपाय: मंगलवार के दिन लाल मसूर की दाल दान करें।

3. मिथुन राशि:

यह बदलाव आपके मन में करियर को लेकर नए विचार लाएगा। आप कोई नया हुनर या काम सीखने में रुचि ले सकते हैं। आप ऐसे कामों में हाथ डालेंगे जो आगे चलकर करियर को मजबूती देंगे। पैसों के मामले में बिना कागजात के किसी को भी बड़ी रकम उधार देने से बचें। बिजनेस की बातों को बहुत सब्र के साथ संभालें।

करियर: नया हुनर सीखने और काम में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।

वित: उधार और बिना कागजी काम के लेन-देन में सावधानी रखें।

उपाय: बुधवार के दिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा करें।

4. कर्क राशि:

मंगलदेव इस समय आपकी ही राशि में चल रहे हैं। पुष्य नक्षत्र में उनका प्रवेश आपके लिए बहुत मुख्य रहेगा। आप अपने काम और पैसों की स्थिति को सुधारने के लिए बहुत ज्यादा प्रेरित रहेंगे। काम की जगह पर बिना वजह गुस्सा करने या भावुक होने से माहौल बिगड़ सकता है। दूसरों की बातों का जवाब देने से पहले अच्छी तरह सोच लें।

करियर: आगे बढ़कर काम करने और अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा।

वित: भावुक होकर बिना वजह पैसे खर्च करने से बचें।

उपाय: मंगलवार के दिन भगवान श्री हनुमान जी की पूजा करें।

5. सिंह राशि:

मंगलदेव आपको पर्दे के पीछे रहकर सही योजना के साथ काम करने की प्रेरणा देंगे। आप अपने करियर में किसी बड़े बदलाव की तैयारी कर सकते हैं या ऐसे काम में लगे रहेंगे जिसका नतीजा आगे चलकर मिलेगा। यात्रा या बाहर के कामों के कारण आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। अपने बजट को ध्यान में रखकर ही चलें।

करियर: सही योजना और पर्दे के पीछे की मेहनत से तरक्की मिलेगी।

वित: फालतू के खर्चों पर रोक लगाना जरूरी रहेगा।

उपाय: मंगलवार को किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं।

6. कन्या राशि:

नए लोगों से जान-पहचान और संपर्क बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी बड़े या असरदार इंसान से बातचीत आपके लिए काम के नए दरवाजे खोल सकती है। बिजनेस करने वालों को नए ग्राहक जोड़ने का मौका मिलेगा। पैसों के मामले में तुरंत फायदे के चक्कर में पड़ने के बजाय लंबे समय के लाभ पर ध्यान दें।

करियर: नए लोगों से जुड़ाव और बिजनेस बढ़ाने के मौके मिलेंगे।

वित: कमाई बढ़ने के अच्छे रास्ते मिल सकते हैं।

उपाय: बुधवार के दिन हरी मूंग दान करें।

यह भी पढ़ें- मंगलदेव का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश: पलटेगा इन राशियों का भाग्य, तुला और कुंभ राशि वालों की लगेगी लॉटरी

यह भी पढ़ें- मंगल का शक्तिशाली 'नीचभंग राजयोग' बदलेगा चार राशियों का भाग्य, काशी के ज्‍योत‍िषाचार्यों ने की भव‍िष्‍यवाणी

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: [email protected]