Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलदेव का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश: पलटेगा इन राशियों का भाग्य, तुला और कुंभ राशि वालों की लगेगी लॉटरी

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 04:00 PM (GMT+05:30)

    मंगलदेव 12 अगस्त 2026 को आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं, जिसका सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। इस गोचर से तुला और कुंभ राशि वालों को विशेष लाभ मि ...और पढ़ें

    मंगल गोचर का राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव (Picture Credit: AI Generated)

    मंगल गोचर का राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव (Picture Credit: AI Generated)


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। 12 अगस्त 2026 को मंगलदेव आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। मंगल गोचर के दौरान तुला और कुंभ राशि वालों को लाभ मिलेगा, जबकि मकर और मीन राशि के लोगों को थोड़ा धैर्य रखकर चलना होगा। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि मंगल नक्षत्र गोचर का तुला से मीन राशि वालों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

    1. तुला राशि

    मंगलदेव आपके नवम भाव (भाग्य और धर्म का क्षेत्र) से गोचर कर रहे हैं। पढ़ाई, यात्रा और करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। बड़े फैसले लेने में आपका भरोसा बढ़ेगा। विदेश में पढ़ाई या काम करने की इच्छा रखने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। गुरुओं की सलाह बहुत काम आएगी।
    उपाय: भगवान हनुमान जी को चमेली का तेल चढ़ाएं।

    2. वृश्चिक राशि

    मंगलदेव आपके अष्टम भाव (परिवर्तन और शोध का क्षेत्र) से गोचर कर रहे हैं। पैसों के मामलों में सही योजना बनाना बहुत जरूरी है। निवेश, टैक्स और बीमे से जुड़े कामों में ध्यान दें। किसी भी काम में फालतू जोखिम न लें। अपनी सेहत से जुड़ी छोटी बातों को भी नजरअंदाज न करें।
    उपाय: नियमित रूप से मंगल बीज मंत्र का जाप करें।

    3. धनु राशि

    मंगलदेव आपके सप्तम भाव (साझेदारी और वैवाहिक जीवन का क्षेत्र) से गोचर कर रहे हैं। आपके रिश्ते और बिजनेस पार्टनरशिप में सक्रियता आएगी। साफ और सच्ची बातचीत से आपसी संबंध और साझे के काम मजबूत होंगे। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। किसी भी रिश्ते में जल्दबाजी में वादे करने से बचें।
    उपाय: मंगलवार के दिन लाल कपड़े दान करें।

    खबरें और भी

    4. मकर राशि

    मंगलदेव आपके षष्ठ भाव (रोजमर्रा के काम और प्रतियोगिता का क्षेत्र) से गोचर कर रहे हैं। यह गोचर प्रतियोगिताओं में सफलता देगा और करियर को मजबूत करेगा। काम का बोझ बढ़ने से थकान हो सकती है, इसलिए आराम का ध्यान रखें। नियम से चलें और दफ्तर में किसी से मतभेद न होने दें।
    उपाय: जरूरतमंदों को दवाएं और भोजन दान करें।

    यह भी पढ़ें- मंगल का मिथुन में गोचर: मेष से कन्या राशि वालों के करियर और धन पर क्या होगा असर?

    5. कुंभ राशि

    मंगलदेव आपके पंचम भाव (शिक्षा, प्रेम और संतान का क्षेत्र) से गोचर कर रहे हैं। आपकी पढ़ाई, नए विचारों और संतान से जुड़े मामलों में सुधार होगा। छात्रों, कलाकारों और नए विचार रखने वालों को अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। बिना सोचे-समझे पैसों के मामले में बड़ा जोखिम लेने से पूरी तरह बचें।
    उपाय: भगवान हनुमान जी को लाल फूल अर्पित करें।

    6. मीन राशि

    मंगलदेव आपके चतुर्थ भाव (सुख, घर और परिवार का क्षेत्र) से गोचर कर रहे हैं। आपका ध्यान घर-परिवार और जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों पर रहेगा। घर की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। संपत्ति से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। परिवार के लोगों के साथ शांत रहकर बात करें और अपनी माता जी की सेहत का ध्यान रखें।
    उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

    यह भी पढ़ें- शुक्र गोचर 10 अगस्त: धनु राशि वाले वर्कप्लेस में बरतें सावधानी, शुक्रवार के दिन किए गए उपाय बदल सकते हैं किस्मत

    यह भी पढ़ें- 10 अगस्त को शुक्रदेव का हस्त नक्षत्र में गोचर: जानें मेष से कन्या राशि तक का राशिफल और अचूक उपाय

    लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: [email protected]