Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुंडली में कमजोर चंद्रमा आपकी जिंदगी को कैसे प्रभावित कर सकता है? जानें ज्योतिष एक्सपर्ट से

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 03:45 PM (IST)

    ज्योतिष के अनुसार, कुंडली में कमजोर चंद्रमा आपके जीवन में कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकता है। इसके प्रभाव से मानसिक तनाव और निर्णय लेने में कठिनाई ...और पढ़ें

    कुंडली में कमजोर चंद्रमा के संकेत (Picture Credit: AI Generated)

    कुंडली में कमजोर चंद्रमा के संकेत (Picture Credit: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष में चंद्रमा की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है और इसे मन का कारक कहा जाता है। यह भावनाओं, अंतर्ज्ञान और आंतरिक शांति का प्रतीक होता है।

    ऐसा माना जाता है कि जब कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है, तो व्यक्ति भावनात्मक रूप से संतुलित और मानसिक रूप से स्थिर महसूस करता है। हालांकि, जब चंद्रमा कमजोर होता है, तो यह मानसिक रूप से तनाव के साथ, रिश्तों और मन की शांति पर भी असर डाल सकता है।

    अपनी कुंडली में कमजोर चंद्रमा के संकेतों को समझना जरूरी होता है जिससे आप इसके प्रभाव को दूर करने के लिए कुछ आसान ज्योतिष उपाय आजमा पाएं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कुंडली में कमजोर चंद्रमा आपके जीवन को कैसे प्रभावित कर सकता है?

    ज्योतिष में कमजोर चंद्रमा का क्या मतलब है?

    कमजोर चंद्रमा खराब स्थिति, अशुभ ग्रहों के साथ युति, नीच राशि में होने या राहु या शनि के प्रभाव के कारण भी हो सकता है। ज्योतिष में चंद्रमा भावनाओं और विचारों को नियंत्रित करता है, इसलिए इसके कमजोर होने पर अक्सर आपको शारीरिक से ज्यादा मानसिक तनावों का सामना करना पड़ता है।

    कुंडली में कमजोर चंद्रमा के प्रभाव 

    अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है तो आपके जीवन में इसके कई नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं। ये आपके मन और बुद्धि को प्रभावित कर सकता है और भविष्य में आने वाले समस्याओं का कारण बन सकता है। आइए जानें कमजोर चंद्रमा आपकी जिंदगी को कैसे प्रभावित कर सकता है-

    खबरें और भी

    बार-बार मूड बदलना

    कमजोर चंद्रमा का सबसे साफ संकेत भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस करना हो सकता है। अगर आपको बार-बार मानसिक रूप से तनाव महसूस हो रहा है और आप इसका कारण भी जान नहीं पा रही हैं तो ये कमजोर चंद्रमा का प्रभाव हो सकता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को बार-बार मूड बदलने जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं।

    ज्यादा सोचना और बेचैनी

    कुंडली में कमजोर चंद्रमा आपके मन को बेचैन कर सकता है। अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर है तो आपन भविष्य के बारे में बेवजह चिंता कर सकते हैं और आपके भीतर ज्यादा सोचने की आदत है।

    निर्णय लेने में कठिनाई

    चंद्रमा मानसिक स्पष्टता को प्रभावित करता है, इसलिए इसके कमजोर होने से भ्रम और निर्णय न ले पाने की स्थिति पैदा हो सकती है। मुख्य रूप से भावनात्मक स्थितियों में आप निर्णय लेने की क्षमता खो सकते हैं। यही नहीं इसका सीधा प्रभाव आपके करियर में भी पड़ सकता है जिससे असफलता के योग बन सकते हैं। 

    शारीरिक और मानसिक थकान

    चंद्रमा की स्थिति कमजोर होने पर आपको कुछ शारीरिक और मानसिक समस्याएं भी हो सकती हैं। जैसे आपकी नींद में खलल, डरावने सपने आना, ज्यादा थकान महसूस करना, ये सभी कमजोर चंद्रमा के कारण हो सकते हैं। इसके दुष्प्रभाव से आपको ज्यादा थकान महसूस हो सकती है।

    अगर आपको भी ऐसे कोई संकेत मिल रहे हैं तो आपके सचेत होने की जरूरत है और इसके लिए कुछ ज्योतिष उपायों को आजमाने की सलाह दी जाती है।

    यह भी पढ़ें- कमजोर चंद्रमा दे सकता है मानसिक तनाव और अस्थिरता, जानिए इसके संकेत और आसान उपाय

    यह भी पढ़ें- रोजाना नहाने से पहले करें यह छोटा सा काम, मजबूत होगा चंद्रमा; चमक उठेगी किस्मत और घर में आएगी सुख-समृद्धि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।