कुंडली में चंद्रमा को करना है मजबूत? जीवन में सफलता और शांति के लिए अपनाएं ये 6 आसान उपाय
मानसिक शांति और जीवन में सफलता के लिए कुंडली में चंद्रमा का मजबूत होना जरूरी है। जानें ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा को मजबूत करने के उपाय। ...और पढ़ें

चंद्रमा को मजबूत करने के उपाय

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन और भावनाओं का कारक माना गया है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में हो, तो उसका मन हमेशा अशांत और परेशान रहता है। ऐसे लोगों को सही समय पर निर्णय लेने में परेशानी होती है, जिससे उनके बनते हुए काम भी अक्सर बिगड़ जाते हैं। इसके विपरीत, मजबूत चंद्रमा जीवन में सुख, शांति, एकाग्रता और हर कार्य में सफलता दिलाता है।
अगर आप भी अक्सर मानसिक तनाव से जूझते हैं या जीवन में तरक्की पाना चाहते हैं, तो अपनी कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करने के लिए इन बेहद आसान उपायों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं:
- चंद्रमा भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान हैं। इसलिए, नियमित रूप से शिवलिंग पर शुद्ध कच्चा दूध और जल अर्पित करें। भगवान शिव की कृपा से कुंडली का चंद्र दोष दूर होता है और बिगड़े काम बनने लगते हैं।
- ज्योतिष में चंद्रमा का सीधा संबंध माता से माना गया है। कमजोर चंद्रमा का असर अक्सर मां की सेहत पर भी पड़ता है। इसलिए, अपनी मां का हमेशा सम्मान करें, उनकी सेवा करें और उनका दिल न दुखाएं। माता के आशीर्वाद से चंद्रमा को बहुत बल मिलता है।
- अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों या गरीबों को सफेद चीजें जैसे- कच्चे चावल, दूध, चीनी या सफेद वस्त्रों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे चंद्रमा के नकारात्मक प्रभाव काफी हद तक कम हो जाते हैं।
- मानसिक शांति के लिए सफेद रंग के कपड़े पहनकर चंद्र देव के खास बीज मंत्र 'ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः' का नियमित रूप से जप करें। यह मंत्र मन को एकाग्र और तनावमुक्त करने में बहुत मददगार है।
- जल को सीधे तौर पर चंद्रमा से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए कभी भी पानी को व्यर्थ न बहाएं। पानी बर्बाद करने से चंद्रमा कमजोर होता है और जीवन में तनाव व आर्थिक परेशानियां बढ़ती हैं।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपने घर के मंदिर (पूजा घर) में एक मोर पंख जरूर रखना चाहिए। इससे न सिर्फ कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है, बल्कि घर की नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष भी समाप्त होते हैं।
यह भी पढ़ें- क्या आपका भी जन्म फरवरी की इन तारीखों पर हुआ है? चंद्र देव की कृपा से मेंटल स्ट्रेस होगा दूर
यह भी पढ़ें- Chandra Dosh Upay: चंद्र दोष दूर करने के लिए करें ये आसान उपाय, तनाव से भी मिलेगा छुटकारा
स्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।