यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mohini Ekadashi 2025: मोहिनी एकादशी के दिन इन जगहों पर जलाएं दीपक, घर में होगा मां लक्ष्मी का वास
वैशाख माह में मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi 2025) मनाई जाती है। इस शुभ तिथि पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधा ...और पढ़ें

HighLights
- हर महीने में 2 बार एकादशी व्रत किया जाता है।
- इस व्रत को करने से सभी पाप दूर होते हैं।
- मोहिनी एकादशी के दिन तुलसी के पास दीपक जलाना चाहिए।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर व्रत किया जाता है। साथ ही भक्त भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं। वैशाख माह में मोहिनी एकादशी व्रत किया जाता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi 2025) के दिन श्रीहरि और मां लक्ष्मी की पूजा और व्रत करने से जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी पापों से छुटकारा मिलता है। ऐसा माना जाता है कि मोहिनी एकादशी के दिन विशेष जगहों पर दीपक जलाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi 2025 Upay) के दिन किन जगहों पर दीपक जलाना चाहिए।
(36).jpg)
यह भी पढ़ें: Mohini Ekadashi Vrat 2025: मोहिनी एकादशी व्रत में नहीं खानी चाहिए ये चीजें, हो जाएं सावधान!
कब है मोहिनी एकादशी 2025 (Mohini Ekadashi 2025 Date)
वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 07 मई को सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर शुरू होगी। इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 08 मई को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगा। सनातन धर्म में उदया तिथि का खास महत्व है। ऐसे में मोहिनी एकादशी 08 मई को मनाई जाएगी।
मिलेंगे शुभ परिणाम
सनातन धर्म में तुलसी का पौधा पूजनीय है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां तुलसी की पूजा करने से धन लाभ के योग बनते हैं। ऐसे में मोहिनी एकादशी के दिन तुलसी के पोधे के पास देसी घी का दीपक जलाने से घर में सुख-शांति का वास होता है। साथ ही साधक को जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं।
खबरें और भी
आर्थिक तंगी होगी दूर
अगर आप जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का सामना कर रहे हैं, तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए मोहिनी एकादशी के दिन घर के मुख्य द्वार पर देसी घी या तेल का दीपक जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। घर में सुख, समृद्धि और शांति का आगमन होता है। इसके अलावा आर्थिक तंगी की समस्या से छुटकारा मिलता है।
पापों से मिलेगी मुक्ति
इसके अलावा मोहिनी एकादशी के दिन सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें। इसके बाद पवित्र नदी में दीपदान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, दीपदान करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। सभी पापों से मुक्ति मिलती है।
यह भी पढ़ें: Mohini Ekadashi पर पूजा के समय करें इस स्तोत्र का पाठ, भगवान विष्णु देंगे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।