Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mohini Ekadashi 2025: जीवन में नहीं चाहते कोई कमी? तो मोहिनी एकादशी के दिन करें इन चीजों का दान

    Updated: Fri, 02 May 2025 10:43 AM (GMT+05:30)

    वैदिक पंचांग के अनुसार वैशाख माह में 8 मई (Mohini Ekadashi 2025 Date) को मोहिनी एकादशी का व्रत किया जाएगा। इस तिथि को जगत के पालनहार भगवान विष्णु (Lor ...और पढ़ें

    मोहिनी एकादशी पर क्या दान करें ? (Pic Credit- Freepik)
    मोहिनी एकादशी पर क्या दान करें ? (Pic Credit- Freepik)

    HighLights

    1. एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है।
    2. वैशाख माह में मोहिनी एकादशी व्रत किया जाता है।
    3. इस दिन दान जरूर करना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की सभी तिथि को बेहद खास माना जाता है, जिनमें एकादशी तिथि भी शामिल है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi 2025) का व्रत करने से साधक को सभी पापों से छुटकारा मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

    मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है और विशेष दान चीजों का दान भी जरूर करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि मोहिनी एकादशी के दिन दान करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और धन लाभ के योग बनते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि मोहिनी एकादशी के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए?

    मोहिनी एकादशी 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Mohini Ekadashi 2025 Date and Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 07 मई को सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन यानी 08 मई को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर तिथि खत्म होगी। ऐसे में 08 मई को मोहिनी एकादशी व्रत किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Mohini Ekadashi Vrat 2025: मोहिनी एकादशी पर श्री हरि को लगाएं ये दिव्य भोग, घर में होगा मां लक्ष्मी का वास

    बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, मोहिनी एकादशी के दिन गरीब लोगों में कपड़ों का दान करने का खास महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इस एकादशी तिथि पर कपड़ों का दान करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

    खबरें और भी

    घर में बनी रहेगी सुख-शांति

    सनातन धर्म में तुलसी का पौधा पूजनीय है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में तुलसी को मोहिनी एकादशी के दिन दान कर सकते हैं। तुलसी दान करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही साधक पर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। हमेशा पैसों से तिजोरी भरी रहेगी।

    वैवाहिक जीवन होगा खुशहाल

    अगर आप वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन चाहते हैं, तो मोहिनी एकादशी की पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को सिंदूर, बिंदी और चूड़ियां समेत आदि चीजों का दान करें। इसके बाद इन चीजों को किसी सुहागिन महिलाओं को दान में दें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मोहिनी एकादशी के दिन इन चीजों का दान करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है और साथ पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं।

    यह भी पढ़ें: Mohini Ekadashi 2025: नहीं होगी सुख-समृद्धि की कमी, अगर मोहिनी एकादशी पर करेंगे तुलसी पूजा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।