Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mohini Ekadashi Vrat 2025: मोहिनी एकादशी पर श्री हरि को लगाएं ये दिव्य भोग, घर में होगा मां लक्ष्मी का वास

    Updated: Thu, 01 May 2025 03:28 PM (GMT+05:30)

    मोहिनी एकादशी का व्रत बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा होती है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और पूजा-पाठ करते हैं। माना जाता है कि इस व् ...और पढ़ें

    Mohini Ekadashi Vrat 2025: मोहिनी एकादशी के भोग।
    Mohini Ekadashi Vrat 2025: मोहिनी एकादशी के भोग।

    HighLights

    1. मोहिनी एकादशी हिंदुओं के बीच बहुत धार्मिक महत्व रखती है।
    2. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है।
    3. इस साल यह एकादशी 8 मई को मनाई जाएगी।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi 2025) का व्रत 8 मई को रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु के मोहिनी स्वरूप की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि इस व्रत को करने से मोह-माया से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। वहीं, इस दिन श्री हरि को उनका प्रिय भोग चढ़ाने से उनकी कृपा मिलती है, तो आइए जानते हैं।

    भगवान विष्णु के प्रिय भोग (Mohini Ekadashi 2025 Bhog List)

    • तुलसी दल मिश्रित खीर - भगवान विष्णु को खीर बेहद प्रिय है और अगर उसमें तुलसी दल मिला दिया जाए तो यह और भी पवित्र और शुभ मानी जाती है। गाय के दूध से बनी खीर श्री हरि को चढ़ाने से सुख और शांति की प्राप्ति होती है।
    • पंचामृत - एकादशी पर भगवान विष्णु को पंचामृत चढ़ाने का विशेष महत्व है। इसे चढ़ाने घर में शुभता का आगमन होता है। इसके साथ ही आर्थिक तंगी दूर होती है।
    • फल और मेवे - एकादशी पर पर ऋतु फल जैसे - केले, आम, अंगूर जैसे ताजे फल भगवान विष्णु को जरूर अर्पित करें। ऐसा करने भगवान विष्णु खुश होते हैं। साथ ही मनचाहा फल प्रदान करते हैं।
    • मिठाई - घर पर बनी पीली मिठाई जैसे - बेसन के लड्डू और केसर की खीर श्री हरि को चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर का क्लेश भी दूर होता है।

    यह भी पढ़ें: Ganga Saptami 2025: गंगा सप्तमी की रात घर के इन मुख्य जगहों पर जलाएं दीपक, कामों में आ रही बाधाएं होंगी दूर

    भगवान विष्णु पूजा मंत्र (Mohini Ekadashi 2025 Puja Mantra)

    • शांताकारम भुजङ्गशयनम पद्मनाभं सुरेशम।

      विश्वाधारं गगनसद्र्श्यं मेघवर्णम शुभांगम।

      लक्ष्मी कान्तं कमल नयनम योगिभिर्ध्यान नग्म्य्म।

      वन्दे विष्णुम भवभयहरं सर्व लोकेकनाथम।

    • ॐ नमोः नारायणाय नमः। ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय नमः।

    यह भी पढ़ें: Mohini Ekadashi Vrat 2025: मोहिनी एकादशी पर करें मां तुलसी के इन चमत्कारी मंत्रों के जाप, खुश होंगे श्री हरि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।