गरबा के लिए ट्राई करें ये 7 ईयर चेन वाले झुमके, चनिया-चोली के साथ लगेंगे परफेक्ट!

गरबा में चनिया-चोली के साथ परफेक्ट लुक पाने के लिए आपको ईयर चेन के साथ आने वाले झुमके जरूर ट्राई करने चाहिए। इनका भारी डिजाइन और सुंदर मोती, शीशों और स्टोन वाला काम त्योहार की रौनक को बेहतरीन तरीके से मैच करता है।
गरबा के लिए ईयर चेन वाले ट्रेंडिंग झुमके
गरबा के लिए ईयर चेन वाले ट्रेंडिंग झुमके

नवरात्रि का त्योहार जल्द ही आने वाला है और इसी के साथ गरबा की धूम भी शुरू हो जाती है। हर लड़की चाहती है कि उसका Garba लुक सबसे अलग हो। अगर आप भी इसबार गरबा नाइट में जाने वाली हैं और खूबसूरत तरीके से तैयार होना चाहती हैं! तो ईयर चेन के साथ आने वाला Jhumka स्टाइल को परफेक्ट तरीके से मैच करेगा। चमचमाती चनिया-चोली के साथ ये बेहद खूबसूरत दिखते हैं। इनमें सुंदर मोतियों, स्टोन और शीशों वाला काम किया जाता है, जो कि नवरात्रि लुक को सुंदर बनाता है। इस तरह के झुमका डिजाइन में आपको कुंदन, सिल्वक ऑक्सीडाइज्ड से लेकर गोल्ड प्लेटिंग तक के विकल्प मिलते हैं। आप इन्हें अपने गरबा आउटफिट से मैच करके ले सकती हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • GNG Jhumka for women Silver Jhumkhas Earrings with hair Chain

    ये सुंदर सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड झुमके नवरात्रि गरबा नाइट के लिए परफेक्ट हैं। इन्हें मजबूत मेटल से बनाया गया है। इन Silver Earrings पर चमकदार स्टोन वर्क किया गया है। ये छोटे-छोटे घुंघरू पड़ी हुई चेन के साथ आते हैं। झुमकों में भी नीचे की तरफ कई सारे घुंघरू लगे हुए हैं, जो ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत दिखते हैं।

    किस तरह की चनिया-चोली के साथ पहनें?

    इनका सिल्वर रंग और शाइनी फिनिश काले मिरर वर्क वाले लहंगे के साथ पहनने पर बहुत ही सुंदर दिखेगा। इसके अलावा आप इसे सफेद और सिल्वर गोटा-पट्टी वर्क वाले आउटफिट के साथ भी पहन सकती हैं। ये झुमके इंडो-वेस्टर्न लुक के लिए भी परफेक्ट हैं।

    01
  • ZENEME Traditional Gold Plated Kundan And Pearl Beaded Baahubali Jhumkas

    सुंदर कुंदन और मोती वर्क के साथ आने वाले इन बाहुबली झुमका को पहनकर आप अपने डांडिया लुक को सबसे अलग बना सकती हैं। इनका हरा और गोल्डन रंग का कॉम्बीनेशन रात के समय में काफी अच्छा लगता है। ये गोल्ड प्लेटेड झुमके मैचिंग मांगटीके के साथ आते हैं। इनमें आपको एक मल्टीकलर वाला विकल्प भी मिल जाएगा।

    किस तरह की चनिया-चोली के साथ पहनें?

    हरे और गोल्डन रंग वाले इन ईयर चेन ईयररिंग्स को ग्रीन या फिर मरून रंग के चनिया-चोली के साथ पहनें। आप इन्हें कंट्रास्ट लुक के लिए लाल रंग के आउटफिट के साथ भी मैच कर सकती हैं। वहीं, हरे मिरर वर्क लहंगा के साथ भी ये झुमकियां काफी खूबसूरत लगेंगी।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • I Jewels Gold Plated Traditional Kundan Studded Hanging Pearl Jhumki Earrings

    इन पर्ल ईयररिंग्स को आप हैवी ट्रेडिशनल लुक के लिए चुन सकती हैं। दिन की दुर्गा पूजा से लेकर गरबा नाइट तक में इनका व्हाइट और गोल्डन फिनिश सुंदर दिखेगा। ये देखने में भले ही भारी लगते हैं, मगर अलॉय से बने होने की वजह से वजन में काफी हल्के रहते हैं। ये Kundan Jhumka ड्रॉप डैंगल डिजाइन और स्लीक हेयर चेन के साथ आते हैं।

    किस तरह की चनिया-चोली के साथ पहनें?

    अगर आप इसबार डांडिया के लिए सफेद मिरर वर्क लहंगा पहन रही हैं, तो ये झुमके आपके लुक में चार-चांद लगा देंगे। इन्हें आप गोल्डन ज़री या फिर गोटा-पट्टी वर्क वाले आउटफिट के साथ भी पहन सकती हैं। इसके अलावा कंट्रास्ट लुक क्रीम, बेज जैसे रंगों के साथ भी ये अच्छे दिखेंगे।

    03
  • Zeneme Traditional Gold Plated White Kundan Pearl Beaded Jhumkas

    खूबसूरत पर्ल ड्रॉप डिजाइन में आने वाले ये झुमका लंबी ट्रेडिशनल ईयर चेन के साथ आते हैं, जिसे आराम से बालों में फंसाया जा सकता है। गोल्डन फिनिश के ऊपर लगाए गए सफेद कुंदन, मोती और स्टोन इन्हें देखने में आकर्षक बनाते हैं। इनकी हैवी चेन नवरात्रि के लुक को निखारेगी और साथ ही गोल्ड प्लेटेड अलॉय त्वचा के लिए सुरक्षित रहता है।

    किस तरह की चनिया-चोली के साथ पहनें?

    गोल्डन या फिर क्रीम रंग की चनिया-चोली के साथ इन कुंदन Gold Earrings को पहनकर आप भीड़ में भी अलग दिख सकती हैं। अगर आप एक मल्टीकलर स्कर्ट पहन रही हैं और लुक को बैलेंस रखना चाहती हैं, जो इनका रंग आउटफिट को शानदार तरीके से कॉम्पलीमेंट करेगा।

    04
  • Shining Diva Fashion Stylish Pearl Chain Traditional Jhumki Set Earrings for Women

    ये गोल्ड प्लेटेड ईयररिंग्स ट्रेडिशनल झुमकी डिजाइन और ईयर चेन के साथ आते हैं। इसकी 5 लेयर वाली चेन को सुंदर सफेद मोतियों से सजाया गया है। इन फैंसी पार्टी वियर झुमकों पर कुंदन का काम किया गया है। सफेद और गोल्डन रंग का कॉम्बीनेशन आपके गरबा नाइट लुक को एलिगेंट दिखाएगा और आपको ज्यादा तामझाम करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    किस तरह की चनिया-चोली के साथ पहनें?

    लाल से लेकर हरे, गोल्डन और सफेद रंग के लहंगा-ब्लाउज के साथ इन पर्ल चेन Jhumki Set का कलर काफी अच्छा दिखेगा। आप इन्हें एक मिनिमल लुक के लिए चिकनकारी वर्क वाले कुर्ती, पलाजो और मल्टीकलर दुपट्टा के साथ भी पहन सकती हैं।

    05
  • Shining Diva Fashion Latest Stylish Fancy Traditional Bahubali Oxidised Mirror Pearl Jhumka

    ट्रेंडी डिजाइन वाले इन बाहुबली झुमकों को मेटल से बनाया गया है और इन पर गोल्ड प्लेटिंग भी की गई है। ये कुंदन, मिरर और पर्ल वर्क के साथ आते हैं, जो नवरात्रि के ट्रेडिशनल लुक को शानदार दिखाएंगे। इन Oxidised Earrings में डबल लेयर वाली चेन दी गई है, जिसमें ऊपर वाली लेयर प्लेन और नीचे भारी डिजाइन दिया गया है जो बालों में फंसाने पर बेहतरीन दिखता है।

    किस तरह की चनिया-चोली के साथ पहनें?

    गरबा और डांडिया नाइट के लिए इन्हें आप लाल, पीले, गुलाबी और काले रंग के आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। एंब्रॉयडरी से लेकर, मिरर वर्क और साथ ही लेस बॉर्डर वाले लहंगों के साथ ये सुंदर दिखेंगी। इन्हें आप चाहें तो सिल्क साड़ी के साथ भी पहन सकती हैं।

    06
  • Shining Diva Fashion Latest Stylish Fancy Gold Plated Bahubali Traditional Jhumka Jhumki

    हेयर चेन के साथ आने वाले ये झुमके सुंदर गोल्डन रंग में आते हैं, जो कि रात के समय काफी अच्छा दिखेगा। ईयररिंग्स के साथ ही इसके चेन में भी कई सारी झुमकियां लटक रही हैं, जो कि पहनने पर बहुत ही सुंदर लगता है। इनके गोल्डन फिनिश पर किया गया सफेद मोतियों और स्टोन का काम इन्हें देखने में और भी खूबसूरत बनाता है।

    किस तरह की चनिया-चोली के साथ पहनें?

    पूरे गोल्डन वर्क वाले लहंगा-चोली से लेकर सफेद या फिर मरून और हरे रंग के आउटफिट के साथ आप इन्हें पेयर कर सकती हैं। आप चाहें तो इन्हें किसी इंडो-वेस्टर्न लुक को थोड़ा बोल्ड और हैवी दिखाने के लिए भी स्टाइल कर सकती हैं।

    07

स्टाइल स्ट्रीट में फैशन से जुड़ी ऐसी अन्य जानकारियां देखी जा सकती हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • गरबा के लिए झुमके और इयर चेन चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    गरबा के लिए झुमके और इयर चेन चुनते समय अपनी पोशाक के रंग, अपने चेहरे का आकार, वजन (आराम के लिए) और सामग्री (एलर्जी से बचने के लिए) का ध्यान रखें।
  • इयर चेन को बालों में सुरक्षित कैसे करें ताकि वह गरबा करते समय गिरे नहीं?
    +
    इयर चेन को बालों में सुरक्षित करने के लिए छोटे बॉबी पिंस का उपयोग करें। चेन के छोर को बालों के अंदर फंसाकर पिन्स से सुरक्षित करें, खासकर कान के ऊपर और पीछे।
  • क्या मैं भारी झुमके के साथ हल्की इयर चेन पहन सकती हूं?
    +
    हां, आप भारी झुमके के साथ हल्की इयर चेन पहन सकती हैं। यह एक संतुलित लुक देता है और भारी झुमके के वजन को सहारा देने में भी मदद कर सकता है, जिससे कान पर दबाव कम पड़ता है।
  • गरबा झुमके और इयर चेन को कैसे साफ और स्टोर करें?
    +
    गरबा झुमके और इयर चेन को नरम कपड़े से पोंछकर साफ करें और नमी से दूर एयरटाइट बॉक्स या पाउच में स्टोर करें ताकि उनकी चमक बनी रहे।
  • नवरात्रि के अलावा क्या इन झुमकों और इयर चेन को अन्य अवसरों पर पहना जा सकता है?
    +
    हां, कई Trending Jhumka और इयर चेन डिज़ाइन्स को नवरात्रि के अलावा शादी, त्योहारों और अन्य पारंपरिक समारोहों में भी पहना जा सकता है, बशर्ते वे आपके समग्र लुक के साथ मेल खाते हों।