Fossil की ये 5 डिजिटल-एनालॉग Watches: हर दिन के लिए हैं वाकई खास!

Fossil की मौजूदा डिजिटल एनालॉग रेंज में बिग टीक सबसे अलग पहचान रखती है। इसमें डिजिटल नंबर चलते हुए दिखाई देते हैं, जबकि सुइयां सामान्य तरीके से समय बताती हैं। 41mm मशीन बिग टीक ज्यादा बोल्ड डिजाइन देती है, वहीं 40mm Y2K बिग टीक में रेट्रो लुक मिलता है। स्ट्रैप और केस फिनिश के हिसाब से इनका स्टाइल भी अलग है।
पुरुषों के लिए फॉसिल की टॉप 5 डिजिटल एनालॉग वॉच
पुरुषों के लिए फॉसिल की टॉप 5 डिजिटल एनालॉग वॉच

Fossil की डिजिटल एनालॉग घड़ियां क्लासिक सुइयों के साथ डिजिटल डिस्प्ले को एक ही घड़ी में देती हैं। 2026 में ब्रांड ने अपनी बिग-टीक रेंज को नए अंदाज में वापस पेश किया है। इसमें समय बताने वाली सुइयों के साथ चलते हुए डिजिटल नंबर मिलते हैं, जिससे घड़ी का लुक सामान्य एनालॉग घड़ियों से अलग दिखता है। लेटेस्ट वॉच रेंज में 40mm और 41mm केस साइज वाले मॉडल्स शामिल हैं। स्टेनलेस स्टील और लेदर स्ट्रैप वाले ऑप्शन भी मिलते हैं। कुछ घड़ियों में 5 ATM पानी से बचाव भी दिया गया है।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें पुरुषों के लिए फॉसिल की टॉप 5 डिजिटल-एनालॉग वॉच विकल्प और जानें विस्तार से।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Fossil Chronograph Black Dial Men's Watch

    क्या क्रोनोग्राफ घड़ी सिर्फ देखने के लिए होती है?

    • कुछ घड़ियों में छोटे डायल सिर्फ डिजाइन का हिस्सा लगते हैं, लेकिन क्रोनोग्राफ का काम अलग होता है। इसमें अलग समय मापने की सुविधा मिलती है। Fossil की इस वॉच में क्वार्ट्ज क्रोनोग्राफ के साथ 3 सब डायल दिए गए हैं, इसलिए इसका लुक सिर्फ साधारण एनालॉग घड़ी जैसा नहीं रहता।
    • बड़ी घड़ी हर कलाई पर एक जैसी नहीं दिखती, इसलिए केस का साइज लेते समय देखना जरूरी है। इस घड़ी का केस 44 मिमी है और इसके साथ 22 मिमी ब्राउन जेनुइन लेदर स्ट्रैप मिलता है। काले डायल और स्टील केस के साथ यह कॉम्बिनेशन कैजुअल आउटफिट में काफी अच्छा दिखता है।
    01
  • Fossil Decker Brown Watch

    क्या सफेद डायल वाली घड़ी रोज के कपड़ों के साथ आसानी से पहनी जा सकती है?

    • काले डायल की घड़ियां आमतौर पर ज्यादा बोल्ड दिखती हैं, जबकि सफेद डायल थोड़ा क्लीन और हल्का लुक देता है। इस क्लासी वॉच में सफेद डायल, सिल्वर स्टेनलेस स्टील केस और ब्राउन लेदर स्ट्रैप है। यह कॉम्बिनेशन जींस, चिनोज और कैजुअल शर्ट के साथ आसानी से पहना जा सकता है।
    • अगर एक घड़ी में रोज के काम के साथ कुछ अतिरिक्त फीचर भी चाहिए, तो क्रोनोग्राफ काम आ सकता है। इसमें तीन सब डायल, तारीख दिखाने की जगह और टैकीमीटर दिया गया है। साथ ही 100 मीटर वॉटर रेजिस्टेंस मिलता है, जो बारिश या पानी से सुरक्षित रखता है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Fossil Nate Chronograph Analog Black Dial Grey Band Men's Watch

    क्या बड़ी साइज वॉच पहनने पर ही कलाई पर अलग लुक मिलता है?

    • कुछ लोगों को छोटी और नार्मल दिखने वाली घड़ियां पसंद आती हैं, लेकिन बड़े डायल वाली घड़ी ड्रेसिंग में ज्यादा ध्यान खींचती है। इस Fossil Watch में 50 मिमी का स्टेनलेस स्टील केस, ब्लैक डायल और ब्लैक स्टील स्ट्रैप है। पूरा ऑल ब्लैक डिजाइन इसे जींस और टी-शर्ट जैसे रोज के कपड़ों के साथ अलग लुक देता है।
    • क्रोनोग्राफ वाली घड़ी में छोटे डायल सिर्फ दिखने के लिए नहीं होते। इसमें क्वार्ट्ज क्रोनोग्राफ के साथ तीन सब डायल और तारीख दिखाने की सुविधा मिलती है। 10 एटीएम वॉटर रेजिस्टेंस भी दिया गया है, इसलिए इसे रोजमर्रा में पहनने के लिए अलग घड़ी रखने की जरूरत कम पड़ सकती है।
    03
  • Fossil Bronson Smoke Watch ME3255

    क्या ऑटोमैटिक वॉच रोज के लुक को बाकी घड़ियों से अलग कर सकती है?

    • रोज पहनने वाली घड़ी में अलग दिखने के लिए बहुत ज्यादा डिजाइन की जरूरत नहीं होती। इस वॉच का काला डायल, स्मोक रंग की स्टील स्ट्रैप और 48 मिमी का बड़ा केस इसे हाथों पर अलग लुक देते हैं। इसका ऑटोमैटिक मूवमेंट भी इसे नार्मल बैटरी वाली घड़ियों से अलग बनाता है।
    • ऐसी घड़ी चुनते समय यह भी देखना चाहिए कि उसका डिजाइन आपके रोज के कपड़ों के साथ कितना सही लगेगा। इसका ऑल ब्लैक लुक जींस, टीशर्ट और कैजुअल शर्ट के साथ शानदार लग सकता है। 
    04
  • Fossil Grant Sport Blue Watch FS5237

    क्या नीला डायल रोज के लुक में थोड़ा अलग रंग जोड़ सकता है?

    • डेली वियर में पहनने की घड़ी अगर काले या सिल्वर रंग में ही हो, तो ड्रेसिंग में बदलाव कम दिखता है। नीला डायल इस कमी को दूर कर सकता है, खासकर जब उसके साथ मैचिंग स्ट्रैप हो। इसमें नीला डायल, नीली लेदर स्ट्रैप और रोज गोल्ड रंग का केस है, जो नार्मल कपड़ों के साथ भी अलग दिखता है।
    • अगर घड़ी को सिर्फ खास मौकों पर नहीं, रोज पहनना है, तो उसका साइज भी देखना चाहिए। 44 मिमी का केस इसे रिस्ट पर साफ दिखने वाला लुक देता है, जबकि क्वार्ट्ज क्रोनोग्राफ और 5 ATM वॉटर रेजिस्टेंस रोज के इस्तेमाल के लिए इसे ज्यादा काम का बनाते हैं।
    05

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें स्टाइल स्ट्रीट का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • डिजिटल एनालॉग घड़ी क्या होती है?
    +
    डिजिटल एनालॉग घड़ी में सुइयों से समय दिखाने वाला डायल और डिजिटल डिस्प्ले दोनों होते हैं। इससे घड़ी का लुक क्लासिक रहता है, जबकि डिजिटल डिस्प्ले समय या दूसरी जानकारी को अलग तरीके से दिखाता है।
  • फॉसिल बिग टीक घड़ियों की खास बात क्या है?
    +
    बिग टीक घड़ियों में सुइयों के साथ डिजिटल नंबप चलते हुए दिखाई देते हैं। यह डिजाइन फॉसिल ने पहली बार 1990 के दशक के आखिर में पेश किया था और 2026 में इसे नए डिजाइन के साथ वापस लाया गया है।
  • फॉसिल मशीन बिग टीक में कौन-से केस साइज मिलते हैं?
    +
    मशीन बिग टीक रेंज में 41mm केस वाले ऑप्शन मिलते हैं। स्ट्रैप और केस की फिनिश अलग अलग हो सकती है।
  • क्या फॉसिल बिग टीक घड़ियां पानी से बचाव देती हैं?
    +
    हाँ। मौजूदा बिग टीक प्रोडक्ट्स में 5 ATM तक पानी से बचाव दिया गया है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि घड़ी को जानबूझकर लंबे समय तक पानी में डुबोया जाए। इस्तेमाल से पहले संबंधित प्रोडक्ट की जानकारी देखना बेहतर है।
  • क्या Fossil की डिजिटल एनालॉग घड़ियां रोज पहन सकते हैं?
    +
    हाँ, अलग अलग डिजाइन और स्ट्रैप के कारण इन्हें ऑफिस, कैजुअल आउटिंग और रोजाना पहनावे के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। 40mm और 41mm जैसे केस साइज भी अलग पसंद के हिसाब से ऑप्शन देते हैं।