Shardiya Navratri 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होने वाली है, जिसे लेकर महिलाओं की भी तैयारी शुरू हो गई है। जब बात भारतीय परंपरा और रंगों के उत्सव की हो, तो बंधेज साड़ी हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रही है। इसका गहरा रंग, डॉट प्रिंट और ज़री की कढ़ाई इन साड़ियों को शाही दिखाने में मदद करती है। इस कड़ी में हम आपके लिए अमेज़न पर मौजूद बंधेज साड़ी के सबसे ट्रेंडिंग डिज़ाइन लेकर आए हैं, जिनको साटिन, स्लीक और जॉर्जेट फैब्रिक से तैयार किया गया है। ये हल्का होने के साथ पहनने में भी आरामदायक हैं। इसके अलावा, इनमें यह भी बताया गया है कि आप पंडाल, मंदिर, पूजा-पाठ और गरबा के लिए उन्हें कैसे स्टाइल करें ताकि आप उस भीड़ में सबसे अलग नज़र आएं।
1. StyleScope Women's Bandhej Printed Lace Bordered Saree
शारदीय नवरात्रि 2026 के मौके पर अगर आप भी खुद के लिए बढ़िया साड़ी डिज़ाइन लेना चाहती हैं, तो बांधेज पैटर्न वाली StyleScope Women's साड़ी का चयन कर सकती हैं। यह हिंदी रानी रंग में है, जिसमें काला, पीला, लाल, पर्पल जैसे रंग भी मिल जाएंगे। इसको आप नवरात्रि के मौके पर पंडाल घूमने जाते समय, यहां तक कि पूजा-पाठ के समय भी कैरी कर सकती हैं। इसका जॉर्जेट फैब्रिक हल्का और आरामदायक है, जिससे आसानी से ड्रेप कर सकती हैं। इसके बॉर्डर पर लेस लगाया गया है, जिस पर ज़री की कढ़ाई की गई है। साथ ही इसका सीक्वेंस वर्क इसको और भी बेहतर दिखाता है।
इस साड़ी को शारदीय नवरात्रि के लिए कैसे स्टाइल करें?
- बांधनी प्रिंट वाली इस साड़ी को गुजराती स्टाइल में सीधा पल्ला करके पहन सकती हैं। साथ ही कपड़े की पारंपरिक या मेटल की ज्वेलरी पहनें, जो आपको आकर्षक दिखाएंगी। वहीं, इसके साथ आप ऑक्सीडाइज्ड या फिर चांदबाली झुमके को साड़ी से मैच करके कैरी कर सकती हैं।
2. Yashika Women's Georgette Bandhej Zari Work Embroidered Saree
पीले रंग में बनी इस Yashika Women's साड़ी को 100% आर्ट सिल्क फैब्रिक से तैयार किया गया है, जिसे आप 2026 की शारदीय नवरात्रि में स्टाइल कर सकती हैं। बंधेज पैटर्न वाली इस साड़ी पर हैवी ज़री की कढ़ाई की गई है, जिससे आप इसे पहनकर भीड़ से अलग नज़र आएंगी। इस पर किया गया फूलों का प्रिंट साड़ी के रंग को और भी ज़्यादा निखारता है। यह 5.25 मीटर लंबी है, जिसके साथ 0.75 मीटर का ब्लाउज पीस भी मिलता है। इसे आप शारदीय नवरात्रि के पावन मौके पर मंदिर से लेकर मेला देखने भी जा सकती हैं।
इस साड़ी को शारदीय नवरात्रि के लिए कैसे स्टाइल करें?
- यह एक हैवी साड़ी है, जिसकी वजह से आप इसे गरबा नाइट के लिए मेसी बन बनाकर, गजरा लगाकर स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही रात के समय बोल्ड आईलाइनर, काजल और हल्का स्मोकी या ग्लिटर आईशैडो के साथ अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।
3. Women's Pure Viscose Bandhej Print Georgette Saree
इस Shardiya Navratri 2026 अगर आप भी गुजराती रंग में ढलना चाहती हैं, तो इस Women's Pure साड़ी डिज़ाइन को चुन सकती हैं। यह रॉयल ब्लू रंग में है, जिसमें हरा, गुलाबी, पीला, लाल जैसे रंग भी मौजूद हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं। इसका जॉर्जेट फैब्रिक आरामदायक एहसास तो देता ही है, साथ ही इस पर किया गया पारंपरिक प्रिंट एलिगेंट दिखाने में मदद करेगा। इस पर गोल्डन रंग की ज़री से लाइनिंग की गई है, जो इसको शानदार दिखाता है। इसकी प्लेन बुनाई और सॉलिड पैटर्न की वजह से आप इसे हर मौके जैसे कि पूजा-पाठ, गरबा, पंडाल देखने जाते समय पहन सकती हैं।
इस साड़ी को शारदीय नवरात्रि के लिए कैसे स्टाइल करें?
- साड़ी के साथ सुंदर और आरामदायक लुक पाने के लिए, डांडिया और गरबा खेलने के लिए कोल्हापुरी चप्पल या एम्ब्रोइडर्ड फ्लैट्स पहनें। इसके अलावा, एक हाथ में बड़ी स्टेटमेंट रिंग और दूसरे में कांच की रंग-बिरंगी चूड़ियाँ पहनें, जो आजकल काफी ज़्यादा ट्रेंड में हैं।
4. Satrani Women's Bandhani Printed Embroidered Georgette Saree
Satrani Women's पारंपरिक साड़ी के साथ अगर आप सुंदर दिखना चाहती हैं, तो इसका चुनाव बेहतर होगा। इस पर काफी सुंदर बांधनी प्रिंट किया गया है, साथ ही इसके बॉर्डर पर हल्की जरी की कढ़ाई की गई है, जो शारदीय नवरात्रि 2026 के मौके पर एलिगेंट दिखने में मदद करेगी। यह दो टोन वाली साड़ी है, जिसमें और भी कई रंग भी मिल जाएगे, जिन्हें आप अपनी पसंद और स्किन टोन के अनुसार चुन सकती हैं। 5.50 मीटर वाली इस सुंदर डिज़ाइन वाली साड़ी में हरे रंग का ब्लाउज पीस मिलता है।
इस साड़ी को शारदीय नवरात्रि के लिए कैसे स्टाइल करें?
- यह दो टोन साड़ी है, जिसे आप AD चोकर, माथा पट्टी और ईयररिंग्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं, जो आपको पारंपरिक दिखाएगा। इसके अलावा, लुक को पूरा करने के लिए आप पोतली बैग को भी कैरी कर सकती हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर इस तरह के लेख पढ़ सकते हैं।
5. StyleScope Women's Bandhej Printed Multi Bordered Saree
अगर आप नवरात्रि 2026 के खास मौके पर खुद को पारंपरिक लुक देना चाहती हैं, तो StyleScope Women's की बंधेज प्रिंट वाली साड़ी एक बेहतर विकल्प होगी। इसकी मल्टी सीक्वेंस कढ़ाई और प्लेन बुनाई इसको और भी बेहतर दिखाने में मदद करती है। साटिन फैब्रिक से तैयार हुई इस साड़ी को आसानी से अलग-अलग स्टाइल में ड्रेप भी कर सकती हैं। यह गोल्ड रंग में है, जिसमें काला, पर्पल, रानी और लाल रंग भी मिल जाएंगे। पोल्का डॉट्स वाली इस साड़ी डिज़ाइन की लंबाई 5.5 मीटर है, साथ ही 0.8 मीटर का ब्लाउज पीस भी मिलता है।
इस साड़ी को शारदीय नवरात्रि के लिए कैसे स्टाइल करें?
- इस सुंदर साड़ी डिज़ाइन को आप हैवी चांदबालियां, एक हाथ में कड़ा और दूसरे हाथ में कश्मीरी चूड़ियां पहनकर स्टाइल करें। वहीं, कोल्हापुरी चप्पल और स्लिंग बैग के साथ आप अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।
