हर महिला चाहती है कि वह किसी भी पार्टी, शादी या खास मौके पर सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश दिखे। इसके लिए सबसे जरूरी होता है कि आपका आउटफिट सही हो। आजकल महिलाओं के बीच पार्टी वियर सूट्स का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है, जिसके 5 लेटेस्ट डिजाइन आपको यहां देखने को मिलेंगे। आजकल कढ़ाई वाले सूट से लेकर अनारकली सूट, डिजाइनर कुर्ता पैंट सूट सेट, शरारा सूट आदि तक काफी लोकप्रिय हो रहे हैं, जिन्हें आप अवसर और अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं। आपको बता दें, हल्के रंगों वाले सूट दिन की पार्टियों के लिए अच्छे माने जाते हैं, जबकि गहरे रंगों और शानदार कढ़ाई वाले सूट शाम के फंक्शन में खूबसूरत लुक देते हैं।
देखें 5 लेटेस्ट Party Wear Suits के विकल्प यहां -
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।
INDO ERA Women's Organza Embroidered Sequinned Kurta & Pant with Dupatta Set
पार्टी में अक्सर कुछ हेवी कढ़ाई वाले सूट पहनने का मन होता है। ऐसे में आप INDO ERA के इस पार्टी वियर सूट सेट को चुन सकती हैं जो ऑर्गेंजा फैब्रिक से बना हुआ है और लंबे समय तक पहनने पर भी आपको आराम देने में मदद करेगा। इसमें दुपट्टा और पैंट पहले से मौजूद हैं, जिससे आपको मैचिंग करने का कोई झंझट नहीं रहेगा। हल्के गुलाबी रंग में आने वाले इस सूट पर थ्रेड एम्ब्रॉयडरी और सीक्वेंस वर्क किया गया है जो इसे फेस्टिव और पार्टी-वेयर टच देता है, जिससे रात की रोशनी या पार्टी में यह सूट दूर से ही चमकने का काम करेगा।
पार्टी में कैसे करें स्टाइल?
- पार्टी के लिए तैयार होना है तो आप अपने एथनिक लुक को पूरा करने के लिए इसके साथ ब्लॉक हील्स पहन सकती हैं जो ऑर्गेंजा कुर्ते के साथ बढ़िया लगेगी। साथ ही, इसके दुपट्टे को एक कंधे पर पिन-अप करके खुला छोड़ सकती हैं।
01
MOKOSH Womens Silk Embroidery Anarkali Kurta
शाम की पार्टी के लिए ड्रेस ढूंढ रही हैं तो कॉफी रंग में आने वाला यह अनारकली कुर्ता आपके लिए सही चॉइस बन सकता है जो हर बॉडी टाइप पर बढ़िया लगता है और इसे पहन कर आराम से चल सकती हैं। सिल्क फ़ैब्रिक से बने होने के कारण यह Anarkali Suit पहनने में काफी हल्का और आरामदायक होता है जिससे लंबे देर तक भी इसे आराम से पहना जा सकता है। इस सेट में कुर्ता, मैचिंग पैंट और खूबसूरत दुपट्टा एक साथ मिलता है, जिससे आपको अलग से पेयरिंग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं, गोल गला और रेगुलर स्लीव इसे ट्रेंडी बना रहे हैं।
पार्टी में कैसे करें स्टाइल?
- इसके साथ हैवी कुंदन, पोलकी या ऑक्सीडाइज्ड झुमके पहनना सही रहेगा। इस सूट सेट में कुर्ते पर गले का डिज़ाइन भरा हुआ है इसलिए गले को खाली छोड़ना सही रहेगा और बस कानों में बड़े इयररिंग्स और एक बोल्ड रिंग पहन सकती हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
FIORRA Women Light Pink Crush Organza Hand Work Straight Kurta Set with Dupatta
वही पुराने सूट को पहन कर बोर हो चुकी हैं तो इस सीजन ट्राई करें इस इंडो-वेस्टर्न स्टाइल में आने वाले सूट सेट को जो आपके लुक को पूरी तरह बदल देगा। लाइट पिंक रंग और स्लीवलेस डिजाइन इसे काफी खास दिखाते हैं। इस कुर्ते पर नाज़ुक हैंड एम्ब्रॉयडरी का काम किया गया है, जो बिना ज्यादा भारी लगे आकर्षक और क्लासिक लुक देने में मदद करेगा। ऑर्गेंजा और विस्कोस चंदेरी फैब्रिक से बने होने की वजह से यह पहनने में काफी हल्का होता है और इसे दिन या रात दोनों तरह के फंक्शन्स में पहना जा सकता है।
पार्टी में कैसे करें स्टाइल?
- स्लीवलेस और लाइट पिंक टोन के साथ सिल्वर या ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी काफी बढ़िया लगेगी। इसके अलावा आजकल ट्रेंड में चल रहे पर्ल चोकर या अमेरिकन डायमंड के इयररिंग्स भी पहन सकती हैं।
03
Libas Self Design Silk Blend Straight Kurta With Trouser and Dupatta
अगर आपको शादी या त्योहारों में लाल, पीला, गुलाबी जैसे रंग के सूट नहीं पहनना चाहती हैं तो आप पीच रंग में आने वाले Libas के इस सूट को चुन सकती हैं जो हर अवसर पर आपको खास दिखाएगा। सिल्क ब्लेंड फैब्रिक में बने होने की वजह से यह पहनने में बेहद हल्का, आरामदायक होता है और छूने में भी मुलायम होता है। साथ ही, इस Suit Design में एक हल्की नेचुरल चमक होती है जो इसे खास बनाती है। इसपर किया गया सेल्फ-डिजाइन इसे आकर्षक दिखा रहे हैं और साथ ही, क्लासिक स्ट्रेट कट होने की वजह से हर बॉडी टाइप पर बढ़िया लगेगा।
पार्टी में कैसे करें स्टाइल?
- आपको बता दें, पीच रंग के साथ कुंदन या पोलकी ज्वेलरी बेहतरीन लगती है। वहीं, ट्रेडिशनल लुक के लिए एम्ब्रॉयडरी वाली पंजाबी जूती या गोटा-पत्ती वर्क वाली कोल्हापुरी हील्स पहनना सही रहेगा।
04
Women's Embroidered Anarkali Kurta Set with Dupatta
मैरून रंग पारंपरिक आयोजनों, शादियों और त्योहारों के लिए काफी सही माना जाता है। इसे आप रात और दिन दोनों के फंक्शन में आराम से पहन सकती हैं और अनारकली कट की वजह से यह आपको काफी शाही लुक देने में मदद करेगा जिससे आप हर अवसर पर खास दिखेंगी। इसके कुर्ते पर की गई एम्ब्रॉयडरी इसे भारी और फैंसी दिखाने में मदद करती है और स्लीवलेस होने की वजह से यह मॉडर्न और ट्रेडिशनल का सुंदर संगम बन जाता है। इसके साथ आपको मैचिंग दुपट्टा पहले से मिल जाएगा, जिससे अलग से लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। फेन्डी सिल्क में बने होने की वजह से यह पार्टी की रोशनी में दूर से चमकने का काम करेगा।
पार्टी में कैसे करें स्टाइल?
- इसके स्लीवलेस लुक को निखारने के लिए आप मेसी बन बना सकती हैं और साथ में हाथ में गोल्डन पोटली बैग कैरी कर सकती हैं।
05
स्टाइल स्ट्रीट पर फैशन से जुड़े अन्य लेख पढ़ सकते हैं।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।