इन एथनिक Maxi Dresses में मिलेगा ट्रेडिशनल और मॉडर्न वियर का परफेक्ट कॉम्बो!

एथनिक मैक्सी ड्रेसेस आजकल फैशन की दुनिया में एक ऐसा सितारा बन गई हैं जो पारंपरिक भारतीय सुंदरता और आधुनिक स्टाइल का बेहतरीन तालमेल पेश करती हैं। ये ड्रेसेस न केवल आरामदायक होती हैं, बल्कि इन्हें किसी भी अवसर के लिए आसानी से स्टाइल किया जा सकता है, चाहे वह कोई पारिवारिक उत्सव हो या दोस्तों के साथ कैजुअल आउटिंग। ऐसे में आपको भी इन्हें अपनी वॉर्डरोब में जरूर शामिल करना चाहिए।
महिलाओं के लिए सुंदर एथनिक मैक्सी ड्रेसेस
महिलाओं के लिए सुंदर एथनिक मैक्सी ड्रेसेस

क्या आप ऐसे आउटफिट की तलाश में हैं जो आपको एक ही समय में पारंपरिक और फैशनेबल दोनों लुक दे? तो आपकी खोज एथनिक मैक्सी ड्रेसेस पर आकर खत्म होती है! ये लंबी, बहने वाली ड्रेसेस भारतीय कला और पश्चिमी स्टाइल का एक बेहतरीन संगम हैं। चाहे आप त्योहारों के लिए कुछ शानदार ढूंढ रही हों या रोजमर्रा के लिए आरामदायक लेकिन स्टाइलिश पोशाक, एथनिक मैक्सी ड्रेस आपकी हर जरूरत को पूरा करती है।

एथनिक मैक्सी ड्रेसेस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये भारतीय कारीगरी और आधुनिक कट का शानदार मेल हैं। इनमें अक्सर भारतीय प्रिंट्स, कढ़ाई या एम्ब्रॉयडरी देखने को मिलती है, लेकिन इनका डिजाइन पश्चिमी मैक्सी ड्रेस जैसा होता है। आप इन्हें पारंपरिक गहनों और सैंडल के साथ पहनकर एथनिक लुक पा सकती हैं, या वेस्टर्न बेल्ट और स्नीकर्स के साथ मॉडर्न ट्विस्ट दे सकती हैं। आप नीचे दिए गए विकल्पों में से किसी भी ड्रेस को अपनी अलमारी का हिस्सा बना सकती हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Pink Paprika by SASSAFRAS Women's Maxi Dress

    वाइब्रेंट मल्टीकलर पैटर्न में आने वाली यह मैक्सी ड्रेस आपको एक परफेक्ट समर लुक देगी। स्लीवलेस स्टाइल के साथ आपको मॉडर्न लुक मिलेगा, वहीं फ्लोरल पैटर्न ट्रेडिशनल टच को भी बनाए रखेगा। इसे हल्के रेयॉन क्रिंकल मटेरियल से बनाया गया है, ताकी स्टाइल के साथ आराम से समझौतान ना करना पड़े। वहीं, स्ट्रेपी नेकस्टाइल इसे देखने में बेहद शानदार बनाता है। फिर चाहें कैजुअल आउटिंग हो या फिर कोई डे-पार्टी यह मॉडर्न एथनिक ड्रेस इस तरह के मौकों पर काफी अच्छी लगेगी।

    ये स्टाइलिंग टिप आएंगे काम

    पार्टी या आउटिंग में एक बोहो लुक के लिए इसके साथ आप मेटल नेकपीस करें। कानों में छोटी गोल्डन बालियां और बालों में हल्का कर्ल पूरे लुक में जान डालने का काम करेंगे। हाथों में लकड़ी या फिर मेटल के बोहो स्टाइल वाले कंगन और पैरों में स्ट्रेपी फ्लैट्स परफेक्ट स्टाइल देंगी।

    01
  • FIORRA Women's Off-White Floral Printed Cotton Maxi Dress

    गर्मी या फिर मानसून सीजन में कुछ हल्का और ट्रेंडी पहनना है, तो यह फ्लोरल प्रिंट वाली मैक्सी ड्रेस काफी अच्छी रहेगी। कॉटन से बने होने के कारण शरीर पर हल्की रहती है और ट्रेडिशनल व मॉडर्न स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बो इसे फैशनेबल भी बनाता है। इसमें चौकोर गले के साथ स्लीवलेस डिजाइन मिलता है, जो आपके लिए आरामदायक के साथ ही एलिगेंट भी साबित होगा। सफेद रंग के कपड़े पर किया गया हरे और बैंगनी रंग का प्रिंट इसे दिन के समय पहनने के लिए परफेक्ट बनाता है।

    ये स्टाइलिंग टिप आएंगे काम

    सिंपल और स्टाइलिश लुक के लिए हम इसे बिना किसी तामझाम के स्टाइल करने की सलाह देते हैं। बालों को मिड पार्टिशन करके खुला छोड़ें, चाहें तो उन्हें स्ट्रेट भी कर सकती हैं। हाथों में एक सुंदर मल्टीलेयर ब्रेसलेट बढ़िया लगेगा। इस कॉटन ड्रेस के साथ आप ब्लू और व्हाइट के शेड में हील्स या फिर फ्लैट्स पहन सकती हैं।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Ahalyaa Orange Striped Ethnic Maxi Dress

    पूजा-पाठ, छोटे फंक्शन या किसी त्योहार पर अगर आप कुछ हल्का, स्टाइलिश और पारंपरिक पहनना चाहती हैं, तो इस तरह की मैक्सी ड्रेस आपके लिए शानदार साबित होगी। सामान्य पारंपरिक कपड़ों के मुकाबले इसे कैरी करना आसान रहेगा और साथ ही यह एक अलग लुक भी देगी। यह Dress For Women पॉलिस्टर से बनी है, जिस वजह से ना सिर्फ पहनने में आरामदायक रहती है बल्कि इसके साथ एक परफेक्ट लहराता हुआ लुक भी मिलता है। इसका श्रग वाला पैटर्न, लाल और नारंगी रंग का कॉम्बीनेशन इसे काफी आकर्षक बनाता है।

    ये स्टाइलिंग टिप आएंगे काम

    इसके साथ आप ज्वेलरी के लिए हाथों में गोल्डन कड़े, कानों में झुमके या फिर कुंडल पहनें। बालों को स्ट्रेट करके एकदम स्लीक करते हुए सिंपल हेयरस्टाइल बनाएं। वहीं, फंक्शन, त्योहार में इसके साथ गोल्डन फिनिश वाली बैलीज या फिर हील्स पेयर करें।

    03
  • Biba Women Printed Mix and Match

    जुलाई-अगस्त वाले मौसम में किसी के वहां पारंपरिक कार्यक्रम में शामिल होना है, तो आप इस तरह की मैक्सी ड्रेस पहन सकती हैं। यह भारी साड़ी, सूट, कुर्ते के मुकाबले काफी आरामदायक और हल्की साबित होगी। इसका रेयॉन मटेरियल गर्मियों के लिए आदर्श है और इसका रख-रखाव भी आसान रहता है। पारंपरिक फूलों वाला प्रिंट और बॉर्डर डिजाइन इसे ट्रेडिशनल लुक के लिए परफेक्ट बनाता है। वहीं, ऐड़ियों तक आने वाली लंबाई और फिट एंड फ्लेयर पैटर्न आपको मॉडर्न टच देता है।

    ये स्टाइलिंग टिप आएंगे काम

    इस एथनिक ड्रेस के साथ कानों में चांदबालियां काफी खूबसूरत लगेंगी। आप अपने बालों को नीचे से हल्का कर्ल कर सकती हैं। हाथों में ऑक्सीडाइज्ड चूड़ियां खूंब जचेंगी। वहीं, आप अपने कंफर्ट के हिसाब से इसके साथ जूतियां, मोजड़ी या फिर हील्स पहन सकती हैं। अलग लुक के लिए व्हाइट स्नीकर्स भी ट्राई कर सकती हैं।

    जागरण स्मार्ट च्वाइस पर देखें अन्य कैटेगरी से जुड़ी जानकारी।

    04
  • Daevish New Rayon Floral Printed Maxi Dress

    सिंपल, खूबसूरत और स्टाइलिश दिखने वाली इस एथनिक मैक्सी ड्रेस को किसी इवेंट और फंक्शन से लेकर ऑफिस जैसी जगहों पर भी आराम से पहना जा सकता है। फिट और फ्लेयर स्टाइल इसे आकर्षक के साथ ही आरामदायक बनाता है। वहीं, वी-नेक के स्टाइल स्लीवलेस पैटर्न इसे एक एलिगेंट लुक देता है, जो आपके मॉडर्न लुक को कॉम्पलीमेंट करेगा। नीचे प्लीट्स वाला बॉर्डर और एक अलग प्रिंट इसे शानदार बनाता है। यह रेयॉन फैब्रिक से बनी है, जो कि हल्का और सांस लेने योग्य रहता है।

    ये स्टाइलिंग टिप आएंगे काम

    इसके साथ आप ब्लैक बीड्स या स्टोन वाला ब्रेसलेट पहनें। कानों में स्टड या फिर छोटी बालियां अच्छी लगेंगी। बालों को खुला छोड़ने के साथ ही पोनीटेल भी बना सकती हैं। वहीं, पैरों में ब्लैक बैलीज इसके साथ बेहद शानदार दिखेंगी। आप एक हाथ में सिल्वर रिंग्स भी पहन सकती हैं।

    05

स्टाइल स्ट्रीट पर देखें फैशन से जुड़े अन्य टिप्स।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • एथनिक मैक्सी ड्रेस को किस तरह के फुटवियर के साथ पहनना चाहिए?
    +
    एथनिक मैक्सी ड्रेस को आप कोल्हापुरी चप्पल, जूतियां, वेजेस, ब्लॉक हील्स या यहाँ तक कि स्नीकर्स के साथ भी पहन सकती हैं, जो आपके लुक और अवसर पर निर्भर करता है।
  • क्या एथनिक मैक्सी ड्रेसेस सभी बॉडी टाइप्स के लिए उपयुक्त हैं?
    +
    हां, एथनिक मैक्सी ड्रेसेस विभिन्न कट्स और स्टाइल्स में आती हैं जैसे ए-लाइन, एम्पायर वेस्ट, या फिट एंड फ्लेयर, जो इन्हें लगभग सभी बॉडी टाइप्स के लिए उपयुक्त बनाती हैं। सही कट चुनना महत्वपूर्ण है।
  • एथनिक मैक्सी ड्रेस के लिए सबसे अच्छे फैब्रिक्स कौन से हैं?
    +
    गर्मियों के लिए कॉटन, रेयॉन और लिनन अच्छे हैं, जबकि त्योहारों और विशेष अवसरों के लिए सिल्क, जॉर्जेट, चंदेरी और ब्रोकेड जैसे फैब्रिक्स लोकप्रिय हैं।
  • क्या एथनिक मैक्सी ड्रेसेस को ऑफिस में पहना जा सकता है?
    +
    हां, कुछ सॉलिड कलर या हल्के प्रिंट वाली एथनिक मैक्सी ड्रेसेस को ऑफिस में पहना जा सकता है, खासकर यदि आप उन्हें एक फॉर्मल जैकेट या ब्लेज़र और न्यूनतम एक्सेसरीज के साथ स्टाइल करें।
  • एथनिक मैक्सी ड्रेस को कैजुअल लुक के लिए कैसे स्टाइल करें?
    +
    कैजुअल लुक के लिए आप इसे फ्लैट सैंडल, एक डेनिम जैकेट और मिनिमल ज्वेलरी के साथ पहन सकती हैं।