पुरूषों के लिए 5 बढ़िया Sports Watches: टिकाऊ, स्टाइलिश और एक्शन रेडी मॉडल्स

मज़बूत बनावट, पानी से बचाव और आरामदायक स्ट्रैप वाली स्पोर्ट्स Mens Watches रोज़मर्रा के इस्तेमाल और बाहर की गतिविधियों, दोनों के लिए अच्छी हो सकती हैं। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही मॉडल चुनकर आप स्टाइल और मजबूती का बढ़िया मेल पा सकते हैं।
पुरुषों के लिए 5 बढ़िया स्पोर्टस वॉच
पुरुषों के लिए 5 बढ़िया स्पोर्टस वॉच

कई लोग ऐसी घड़ी चाहते हैं जो रोज़मर्रा के उपयोग में भी अच्छी लगे और खेल या आउटडोर गतिविधियों के दौरान भी टिकाऊ साबित हो। सही स्पोर्ट्स घड़ी चुनते समय मजबूत बॉडी, पानी से सुरक्षा और आरामदायक स्ट्रैप सबसे जरूरी बातें होती हैं। आज अमेजन पर Casio, Timex, और Fastrack जैसे ब्रांड कई भरोसेमंद विकल्प देते हैं जो स्टाइल और मजबूती दोनों का संतुलन बनाए रखते हैं। यदि आप नियमित रूप से जिम जाते हैं, दौड़ते हैं या यात्रा करते हैं तो एक टिकाऊ Sports Watch आपके लिए उपयोगी साबित होती है क्योंकि यह समय देखने के साथ-साथ लंबे समय तक भरोसेमंद रहती है। ये घड़ियां रोज़मर्रा के पहनावे में भी फिट बैठती हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध पुरुषों के लिए स्पोर्टस वॉच के 5 बढ़िया विकल्प।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Casio Youth Combination Analog-Digital Black Dial Men's Watch

    मजबूत डिजाइन और मल्टीफंक्शन फीचर्स के साथ तैयार यह घड़ी रोजमर्रा के उपयोग के साथ-साथ एडवेंचर गतिविधियों के लिए भी बढ़िया विकल्प हो सकती है। इसका एनालॉग-डिजिटल डिस्प्ले एक साथ स्टाइल और उपयोगिता दोनों प्रदान करता है, जिससे समय देखना आसान और आकर्षक लगता है। Casio की यह घड़ी क्वार्ट्ज मूवमेंट, 100 मीटर वॉटर रेसिस्टेंस और टिकाऊ रेजिन केस व स्ट्रैप के साथ आती है, जो लंबे समय तक मजबूती बनाए रखते हैं। स्टॉपवॉच के जरिए आप एक्टिविटी में लगने वाला टाइम देख सकते हैं और ड्यूल टाइम आपको दो जगहों का समय दिखा सकता है। ये सारे फीचर्स इसको ट्रैवल और स्पोर्ट्स के लिए बेहद सुविधाजनक बनाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • केस साइज - 46.6 मिलीमीटर
    • बैंड कलर - ग्रीन
    • वॉच मूवमेंट टाइप - क्वार्टज
    • आइटम का वजन - 49 ग्राम

    खूबियां

    • 100 मीटर तक जल-प्रतिरोधी
    • स्टॉपवाच और डुअल टाइम

    कमी

    • घड़ी को लेकर अभी तक कोई शिकायत नही है।
    01
  • SF Analog-Digital Black Dial Men's Watch

    स्पोर्टी लुक वाली यह घड़ी उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो बड़े डायल और रग्ड डिजाइन पसंद करते हैं। एनालॉग और डिजिटल दोनों डिस्प्ले के साथ यह समय देखना आसान बनाती है, जबकि ग्रीन और ब्लैक कलर कॉम्बिनेशन इसे आकर्षक और अलग पहचान देता है। Sonata की यह घड़ी मजबूत प्लास्टिक केस और टिकाऊ स्ट्रैप के साथ आती है, जो लंबे समय तक पहनने पर भी हाथों पर आराम देती है। 100 मीटर वॉटर रेसिस्टेंस पानी से सुरक्षित रखता है, वहीं बड़ा 52.5 मिमी डायल इसे उन लोगों के लिए आदर्श बनाता है जो बोल्ड लुक पसंद करते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • केस साइज - 52.5 मिलीमीटर
    • बैंड कलर - ग्रीन
    • वॉच मूवमेंट टाइप - क्वार्टज
    • आइटम का वजन - 120.22 ग्राम

    खूबियां

    • एनलॉग-डिजीटल केस
    • बैटरी-पावर्ड क्षमता

    कमी

    • वॉच की फंक्शनलिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Casio G-Shock GA-100-1A1DR Men's Watch

    स्टाइल और एडवांस फीचर्स का शानदार मेल इस घड़ी को स्पोर्ट्स और एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए खास बनाता है। बड़ा 51 मिमी डायल, थ्री-डायमेंशनल मार्कर्स और बोल्ड ब्लैक डिजाइन इसे कलाई पर दमदार लुक देते हैं, जबकि एनालॉग और डिजिटल दोनों डिस्प्ले समय देखने को आसान बनाते हैं। Casio की यह घड़ी शॉक रेसिस्टेंट, एंटी-मैग्नेटिक प्रोटेक्शन और 200 मीटर वॉटर रेसिस्टेंस के साथ में भरोसेमंद प्रदर्शन देती है। इस घड़ी में आपको मल्टी अलार्म लगाने की सुविधा मिलती है जिससे सुबह समय से उठा जा सकता है। साथ में बड़े एंटी-स्लिप बटन जिससे उपयोग में काफी आसानी रहती है। ये सभी फीचर्स इसे रोजमर्रा उपयोग के साथ-साथ आउटडोर एक्टिविटीज के लिए भी उपयुक्त बनाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • केस साइज - 51 मिलीमीटर
    • बैंड कलर - ब्लैक
    • वॉच मूवमेंट टाइप - क्वार्टज
    • आइटम का वजन - 70 ग्राम

    खूबियां

    • मजबूत डिजाइन वाला स्टेनलेस स्टील केस
    • पानी से सुरक्षित रखने के लिए 200 मीटर वॉटर रस्सिटेंस

    कमी

    • घड़ी की ब्राइटनेस कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Fastrack Autumn-Winter 19 Analog-Digital Orange Dial Men's Watch

    ऑरेंज डायल और बोल्ड डिजाइन के साथ यह घड़ी आपकी कलाई पर आकर्षक स्पोर्टी लुक दे सकती है। एनालॉग और डिजिटल दोनों डिस्प्ले का मेल समय देखने को अधिक आसान और सुविधाजनक बनाता है, जिससे रोजमर्रा के उपयोग में भी इसका अनुभव बेहतर रहता है। Fastrack की यह Sports Watch मजबूत मेटल केस और ब्लैक सिलिकॉन स्ट्रैप के कारण लंबे समय तक टिकाऊ प्रदर्शन देती है। 47.3 मिमी बड़ा डायल इसे तगडा लुक देता है, जबकि 50 मीटर वॉटर रेसिस्टेंस हल्की बारिश और रोजमर्रा के उपयोग में सुरक्षा प्रदान करता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • केस साइज - 47.3 मिलीमीटर
    • बैंड कलर - ब्लैक
    • वॉच मूवमेंट टाइप - क्वार्टज
    • आइटम का वजन - 180 ग्राम

    खूबियां

    • प्रोडक्ट पर ब्रांड की 2 साल की वारंटी
    • आरामदायक अनुभव के लिए सिलिकॉन स्ट्रैप

    कमी

    • घड़ी का वजन थोडा ज्यादा होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • SKMEI Sport Watch with LED Screen for Men

    स्पोर्टी लुक और मजबूत डिजाइन के साथ यह डिजिटल घड़ी रोजमर्रा के उपयोग के लिए बेहतरीन विकल्प बन सकती है। बड़ा और स्पष्ट डिजिटल डिस्प्ले समय, तारीख और अन्य फंक्शन्स को आसानी से देखने में मदद करता है, जबकि एलईडी बैकलाइट रात या कम रोशनी में भी स्पष्ट रूप से देखने की सुविधा देती है। यह स्पोर्ट्स घड़ी 12/24 घंटे फॉर्मेट मिलता है जिसका उपयोग आप सुविधा के हिसाब से कर सकते हैं। इन सभी मल्टीफंक्शन सुविधाओं के कारण ट्रैवल और आउटडोर गतिविधियों में खास उपयोगी साबित होती है। 50 मीटर वॉटर रेसिस्टेंस इसे स्विमिंग और रोजमर्रा के उपयोग के लिए सुरक्षित बनाता है, वहीं हल्का PU स्ट्रैप और शॉक-रेसिस्टेंट ABS केस लंबे समय तक आराम देते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • केस साइज - 5.1 मिलीमीटर
    • बैंड कलर - ब्लैक
    • वॉच मूवमेंट टाइप - क्वार्टज
    • आइटम का वजन - 61 ग्राम

    खूबियां

    • लंबे समय तक आरामदायत PU स्ट्रैप
    • मल्टीफंक्शन डिजीटल वॉच

    कमी

    • घड़ी को लेकर अभी तक कोई शिकायत नही है।
    05

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें स्टाइल स्ट्रीट का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • स्पोर्ट्स घड़ी लेते समय किन बातों का ध्यान रखें?
    +
    घड़ी की बॉडी मजबूत होनी चाहिए, पानी से सुरक्षित होनी चाहिए और स्ट्रैप आरामदायक होना चाहिए ताकि लंबे समय तक पहनने पर भी परेशानी न हो।
  • क्या स्पोर्ट्स वॉच रोज़ पहनने के लिए सही रहती है?
    +
    हाँ, मजबूत डिजाइन और साधारण डायल वाली स्पोर्ट्स घड़ियाँ रोज़मर्रा के उपयोग और आउटडोर गतिविधियों दोनों के लिए उपयुक्त रहती हैं।
  • कौन से ब्रांड भरोसेमंद स्पोर्ट्स वॉच बनाते हैं?
    +
    Casio, Timex और Fastrack जैसे ब्रांड टिकाऊ और किफायती स्पोर्ट्स घड़ियों के लिए लंबे समय से भरोसेमंद माने जाते हैं।