Independence Day 2026: नेताजी Subhas Chandra Bose के साहस और संघर्ष को बयां करती 7 किताबें

Independence Day 2026: सुभाष चंद्र बोस पर लिखी किताबों में जीवनी, आत्मकथा, राजनीतिक लेखन और आज़ाद हिंद फ़ौज से जुड़े इतिहास, सभी शामिल हैं। ‘हिज़ मेजेस्टीज़ ओपोनेंट’, ‘ब्रदर्स अगेंस्ट द राज और ‘द स्प्रिंगिंग टाइगर’ जैसे शीर्षक उनके राजनीतिक जीवन, परिवार, युद्धकालीन गतिविधियों और आज़ाद हिंद फ़ौज से जुड़े अलग पहलुओं को सामने रखते हैं।
स्वतंत्रता दिवस 2026: सुभाष चंद्र बोस के जीवन और विरासत को जानने के लिए 7 किताबें
स्वतंत्रता दिवस 2026: सुभाष चंद्र बोस के जीवन और विरासत को जानने के लिए 7 किताबें

Independence Day 2026: सुभाष चंद्र बोस की कहानी केवल आज़ाद हिंद फ़ौज तक सीमित नहीं है। उनका राजनीतिक सफर, कांग्रेस में उनकी भूमिका, ब्रिटिश शासन के खिलाफ उनका अलग रास्ता और दूसरे देशों के साथ उनके संबंध, उनकी विरासत को समझने के लिए महत्वपूर्ण हिस्से हैं। इन विषयों पर लिखी किताबें भी अलग अलग नजरिया देती हैं। ‘An Indian Pilgrim’ में बोस ने अपने शुरुआती जीवन और विचारों को खुद दर्ज किया है, ‘जबकि द इंड़ियन स्ट्रग्ल’ में उन्होंने 1920 से 1942 के भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन पर अपना नजरिया रखा।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें वो 7 महत्वपूर्ण किताबें जो बोस के जीवन और आजादी के संग्राम में उनके संघर्ष को बयां करती है

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Indian Pilgrim || An Unfinished Autobiography

    अगर Netaji Subhas Chandra Bose को उनके राजनीतिक जीवन से पहले एक युवा छात्र और विचारशील व्यक्ति के रूप में जानना चाहते हैं, तो यह किताब उस दौर की झलक देती है। इसमें उनके बचपन, परिवार, स्कूल और कॉलेज के दिनों के साथ कैमब्रिज में बिताए समय का भी जिक्र है। किताब में उनके शुरुआती विचारों और उन प्रभावों को समझने का मौका मिलता है, जिन्होंने आगे चलकर उनके व्यक्तित्व को तैयार किया। इसमें 1912 से 1921 के बीच लिखे गए कई पत्र भी शामिल हैं। 

    01
  • THE INDIAN STRUGGLE 19201942

    भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को बोस की नजर से समझना हो, तो यह किताब खास महत्व रखती है। इसमें 1920 से 1942 के बीच हुए राजनीतिक घटनाक्रम और आंदोलनों का ब्यौरा मिलता है। असहयोग आंदोलन, स्वराज पार्टी, सविनय अवज्ञा आंदोलन, गांधी इरविन समझौता, कांग्रेस की राजनीति और बंगाल की स्थिति जैसे विषय इसमें शामिल हैं। बोस ने स्वतंत्रता आंदोलन की दिशा, नेताओं और राजनीतिक घटनाओं पर अपने विचार भी रखे हैं। 

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • His Majesty's Opponent

    इस Independence Day 2026 नेताजी की जिंदगी को सिर्फ एक क्रांतिकारी नेता की कहानी के रूप में नहीं, बल्कि उनके पूरे राजनीतिक और निजी सफर के साथ समझना चाहते हैं, तो यह बायोग्राफी उस दिशा में जाती है। इसमें कलकत्ता और कैम्ब्रिज के शुरुआती वर्षों से लेकर उनके राजनीतिक उभार, जेल यात्राओं और विदेश में बिताए समय तक कई पहलुओं पर चर्चा है। Sugata Bose ने परिवार से जुड़े दस्तावेजों और अन्य स्रोतों के आधार पर उनके विचारों और रिश्तों को भी सामने रखा है। 

    03
  • Brothers Against the Raj: A Biography of Indian Nationalists Sarat and Subhas Chandra Bose

    अगर नेताजी के साथ उनके बड़े भाई सरत चंद्र बोस की भूमिका को भी समझना चाहते हैं, तो यह किताब दोनों भाइयों की कहानी को साथ रखती है। इसमें उनके परिवार, शिक्षा, राजनीति और स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी अलग-अलग भूमिकाओं पर विस्तार से चर्चा की गई है। लेखक ने परिवार के सदस्यों और उस दौर के राजनीतिक लोगों से किए गए 150 से अधिक इंटरव्यू के साथ कई अप्रकाशित पत्रों और दस्तावेजों का इस्तेमाल किया है। इसलिए किताब केवल जीवनी नहीं है।

    04
  • Subhash Chandra Bose

    आजाद हिंद फौज और उसके गठन से जुड़े घटनाक्रम को समझना हो, तो स्वतंत्रता दिवस 2026 पर पढ़ने के लिए यह किताब खास तौर पर उसी दौर पर ध्यान देती है। लेखक ने बोस और भारतीय राष्ट्रीय सेना के बारे में यह ऐतिहासिक अध्ययन लिखा था। इसमें आजाद हिंद फौज के गठन, उसके दोबारा संगठित होने और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उसकी सैन्य गतिविधियों का विवरण मिलता है। इम्फाल और कोहिमा की लड़ाई जैसे महत्वपूर्ण सैन्य घटनाक्रम भी किताब का हिस्सा हैं।

    05
  • Netaji Subhas Chandra Bose: Hindi Biography - Give Me Blood and I Will Give You Freedom

    नेताजी के जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका का सामान्य परिचय चाहिए, तो यह किताब उनके जीवन से जुड़े प्रमुख पहलुओं को एक जगह लाने की कोशिश करती है। इसमें उनके राजनीतिक सफर, स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका और राष्ट्रवादी विचारों से जुड़े विषयों पर जानकारी मिलती है। ऐसे पाठकों के लिए यह उपयोगी हो सकती है जो बोस के जीवन को शुरुआत से समझना चाहते हैं और आगे उनके बारे में विस्तृत इतिहास या जीवनी पढ़ने की तैयारी कर रहे हैं।

    06
  • ESSEN. WRITINGS OF NETAJI CHANDRA BOSE

    नेताजी को उनके अपने शब्दों और विचारों के जरिए समझना चाहते हैं, तो यह संग्रह खास महत्व रखता है। इसमें उनके लेख, भाषण, पत्र और राजनीतिक विचारों से जुड़ी सामग्री को एक जगह इक्ठ्ठा किया गया है। किताब में स्वतंत्रता, भारतीय राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय आंदोलन जैसे विषयों पर उनके विचार सामने आते हैं। यह संग्रह उनकी 12 खंडों वाली कामों से चुनी गई सामग्री पर आधारित है। 

    07

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें हाउस ऑफ बुक्स का पेज।

इसे भी पढ़ें :-

 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • सुभाष चंद्र बोस पर सबसे पहले कौन-सी किताब पढ़नी चाहिए?
    +
    शुरुआत के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसी संक्षिप्त जीवनी उपयोगी हो सकती है। अगर आप बोस के अपने विचार और शुरुआती जीवन को समझना चाहते हैं, तो An Indian Pilgrim भी एक महत्वपूर्ण किताब है।
  • क्या सुभाष चंद्र बोस ने खुद कोई किताब लिखी थी?
    +
    हाँ। The Indian Struggle, 1920–1942 Bose की अपनी राजनीतिक रचना है। इसके अलावा An Indian Pilgrim उनकी अधूरी आत्मकथा है, जिसमें उन्होंने अपने शुरुआती जीवन और वैचारिक विकास के बारे में लिखा।
  • आज़ाद हिंद फ़ौज के बारे में कौन-सी किताब पढ़ी जा सकती है?
    +
    Hugh Toye की The Springing Tiger आज़ाद हिंद फ़ौज और बोस की भूमिका पर केंद्रित है। इसमें फ़ौज के गठन से लेकर दक्षिण पूर्व एशिया में उसके सैन्य अभियानों तक की जानकारी मिलती है।
  • क्या इन किताबों में सुभाष चंद्र बोस के राजनीतिक विचार भी मिलते हैं?
    +
    हाँ। The Indian Struggle में Bose ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और राजनीति पर अपने विचार रखे हैं। The Essential Writings of Netaji Subhas Chandra Bose उनके लेखों और भाषणों के जरिए उनके विचारों को समझने का सीधा जरिया देती है।
  • क्या सुभाष चंद्र बोस की आत्मकथा पूरी है?
    +
    नहीं। An Indian Pilgrim एक अधूरी आत्मकथा है। Bose ने 1937 में इसके दस अध्याय लिखे थे, जिसमें उनका जीवन शुरुआती वर्षों से 1921 तक आता है। बाद के एडिशन में उनके शुरुआती जीवन से जुड़े पत्र भी शामिल किए गए हैं।