टिशू पेपर, हमारी डेली लाइफस्टाइल का एक अनिवार्य हिस्सा हैं, लेकिन अक्सर उनके बॉक्स हमारे घर की सुंदरता को बिगाड़ देते हैं। यहीं पर एक स्टाइलिश टिशू बॉक्स होल्डर काम आता है! एक अच्छी तरह से चुना गया टिशू होल्डर न केवल आपके Tissue Box को छिपाता है, बल्कि यह एक डेकोरेटिव पीस के रूप में भी काम करता है। टिशू बॉक्स होल्डर विभिन्न मटेरियल में आते हैं, जिनमें लकड़ी, प्लास्टिक, मेटल और लेदर शामिल हैं। लकड़ी के होल्डर क्लासिक और वाइब्रेंट लुक देते हैं, जबकि मेटल के होल्डर आधुनिक अनुभव प्रदान करते हैं। वहीं, प्लास्टिक के होल्डर हल्के और किफायती होते हैं, जबकि चमड़े के होल्डर एक प्रीमियम टच जोड़ते हैं। आप होम डेकोर के हिसाब से इनका चुनाव कर सकते हैं।
घर के लिए सुंदर Tissue Box होल्डर, जो बाथरूम और लिविंग एरिया में लगेंगे खूबसूरत

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Encasa XO Leather Tissue Paper Holder Box
पेपर के टिशू पेपर बॉक्स से घर का लुक बिगड़ रहा है, तो इस लेदर बॉक्स होल्डर से काफी प्रीमियम टच मिलेगा। इसका स्लीक डिजाइन और मॉडर्न टेक्सचर डाइनिंग टेबल से लेकर लिविंग एरिया तक के लिए परफेक्ट हैं। पेपर को आसानी से बॉक्स में भरने के लिए मैग्नेटिक लिड दी गई है, जिससे ढक्कन बॉक्स में चिपक जाता है। लंबे समय तक चलने के साथ ही इसका रख-रखाव भी आसान है, जिसपर धूल-मिट्टी को कपड़े से साफ किया जा सकता है। अपने कमरे की थीम के अनुसार आप इसके लाइट गोल्ड, कॉपर, क्रीम, ग्रे और सिल्वर में से किसी भी रंग को चुन सकते हैं।
01Decorative Tissue Box Cover
घर के लुक को बिगाड़े बिना टिशू रखने के लिए यह बॉक्स होल्डर बेहद खूबसूरत रहने वाला है। यह उन घरों के लिए अच्छा है, जहां का इंटीरियर थोड़ा रॉयल है। इसका सफेद रंग और उस पर गोल्डन रंग से बनी डिजाइन इसे बहुत ही क्लासी दिखाते हैं। आप इसे अपने विंटेड थीम वाले बाथरूम से लेकर बेडरूम की साइड टेबल पर रख सकते हैं। इसमें मिलने वाला ढक्कन पूरी तरह से अलग हो जाता है, जिससे अंदर टिशू भरना आसान रहता है। यह चारों तरफ टिकाऊ फीट के साथ आता है, जिससे मेज पर बिना हिले-डुले आराम से एक जगह टिका रहता है। इसे हल्के और टिकाऊ प्लास्टिक से बनाया गया है।
02KBR Wooden Tissue Paper Box
लकड़ी से बना यह आकर्षक टिशू बॉक्स होल्डर घर में विंटेड वाइब देगा। इसे आप अपने लिविंग रूम, डाइनिंग एरिया या फिर किचन में भी रख सकते हैं। इसका क्लासिक स्टाइल और भूरा रंग बेज, क्रीम और इन्हीं रंगों से मिलते-जुलते थीम वाली जगहों पर काफी बढ़िया दिखेगा। इस Tissue Holder में नीचे की तरफ एक स्लाइडर दिया गया है, जिसे आप बाहर की तरफ खींचकर बॉक्स में पेपर भर सकते हैं। यह बॉक्स चारों तरफ सुंदर पत्तियों वाले डिजाइन के साथ आता है, जो इसे देखने में आकर्षक बनाता है। मजबूत लकड़ी से बने होने के कारण यह लंबे समय तक भी चलता है।
03BOBBINY Jute Cotton Tissue Box Holder
लिविंग एरिया से लेकर डाइनिंग टेबल पर रखने के लिए आप इस स्टाइलिश और फंक्शनल डिजाइन वाले टिशू बॉक्स होल्डर को चुन सकते हैं। यह हाई-क्वालिटी पॉलीकॉटन मटेरियल से बना है, जो लंबे समय तक चलता है और गंदा होने पर आसानी से साफ किया जा सकता है। इसका ब्राउन और बेज रंग का तालमेल एलिगेंट डेकोर के लिए शानदार है। हालांकी, अमेजन पर आपको इसके कई और बेहतरीन रंग व डिजाइन मिल जाएंगे, जिन्हें आप अपनी पसंद से चुन सकते हैं। टिशू को आराम से बॉक्स में भरने के लिए इसके ढक्कन को पूरी तरह खोला जा सकता है। यह 28x16x8 सेमी के छोटे आकार में आता है।
04Streak Tissue Box Holder with Automatic Spring
इस टिशू बॉक्स होल्डर का धारियों वाला डिजाइन देखने में काफी अच्छा लगता है और बोरिंग पेपर बॉक्स से एकदम अलग है। यह मजबूत और टिकाऊ ABS प्लास्टिक से बना है, जो बिना टूटे लंबे समय तक चलता है। इसमें ऊपर की तरफ एक पतला और लंबा मुंह दिया गया है, जिससे टिशू पेपर आराम से बाहर निकाले जा सकते हैं। इस बॉक्स को नीचे से खोलकर आप इसमें टिशू भर सकते हैं। वहीं, इसमें अंदर दिए गए स्प्रिंग लोडेड लिफ्टिंग की वजह से पेपर आपस में उलझे बिना आसानी से एक-एक करके बाहर निकलते हैं। इस होल्डर में सफेद, गहरा हरा और हल्का हरा तीन रंग उपलब्ध हैं।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
अन्य कैटेगरी जागरण स्मार्ट च्वाइस पर एक्सप्लोर करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- टिश्यू बॉक्स होल्डर का उपयोग क्यों करना चाहिए?+टिश्यू बॉक्स होल्डर आपके टिश्यू बॉक्स को साफ, सुरक्षित और व्यवस्थित रखते हैं, साथ ही आपके घर की सजावट में एक स्टाइलिश स्पर्श जोड़ते हैं।
- मेरे घर के लिए सबसे अच्छी सामग्री कौन सी है?+लकड़ी, धातु, सिरेमिक और प्लास्टिक जैसी विभिन्न सामग्रियों में होल्डर उपलब्ध हैं। चुनाव आपके घर की शैली और उपयोग के स्थान पर निर्भर करता है।
- क्या टिश्यू होल्डर सभी आकारों के टिश्यू बॉक्स में फिट होते हैं?+अधिकांश मानक आकार के टिश्यू बॉक्स के लिए डिजाइन किए जाते हैं, लेकिन लेनेसे पहले अपने टिश्यू बॉक्स के आयामों की जांच करना हमेशा बेहतर होता है।
- टिश्यू बॉक्स होल्डर को कहाँ-कहाँ रखा जा सकता है?+इन्हें लिविंग रूम, बेडरूम, बाथरूम, किचन और ऑफिस डेस्क पर रखा जा सकता है, जहां भी टिश्यू की आवश्यकता हो।
- क्या टिश्यू बॉक्स होल्डर महंगे होते हैं?+इनकी कीमत सामग्री, डिजाइन और ब्रांड के आधार पर भिन्न होती है। आपको बजट के अनुकूल विकल्प आसानी से मिल सकते हैं।
You May Also Like