₹1,000 के अंदर ये बेहतरीन iPad Stylus Pen बदल देंगें लिखने और स्केचिंग का अंदाज!

₹1,000 से कम में iPad के लिए स्टाइलस पेन चुनते समय अपनी जरूरत, पेन की नोक और आईपैड के साथ उसके काम करने की जानकारी देखें। इससे पढ़ाई, लिखने और हल्की ड्रॉइंग के लिए सही पेन चुनने में मदद मिलेगी।
₹1,000 से कम कीमत वाले बेहतरीन iPad स्टाइलस पेन
₹1,000 से कम कीमत वाले बेहतरीन iPad स्टाइलस पेन

iPad पर नोट्स लिखने, PDF में जरूरी हिस्सों को मार्क करने या ड्रॉइंग बनाने के लिए महंगी पेन खरीदना जरूरी नहीं है। ₹1,000 से कम में भी Stylus Pen मिल जाती हैं। लेकिन सही पेन चुनना इस बात पर निर्भर करता है कि आप उसका इस्तेमाल कैसे करेंगे। पढ़ाई के दौरान नोट्स बनाने के लिए बारीक नोक वाली पेन काम आ सकती है, जबकि स्क्रीन पर टैप करने और ऐप चलाने के लिए साधारण टच पेन भी काफी है। कुछ पेन में हथेली स्क्रीन पर रखने के बाद भी लिखने की सुविधा मिलती है। हालांकि, हर पेन सभी आईपैड मॉडल के साथ काम नहीं करती। इसलिए खरीदने से पहले अपने आईपैड का मॉडल और पेन की जानकारी जरूर जांचें।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें 1,000 रुपये से कम में आईपैड के लिए 5 बढ़िया स्टाइलस पैन विकल्प।

Portronics Glide Stylus

नोट्स लिखते समय हाथ स्क्रीन पर रखने की भी मिलेगी आजादी

  • iPad पर क्लास के नोट्स बनाने हों या किसी स्केच में बारीकियां जोड़नी हों, बार-बार हाथ उठाने से काम धीमा पड़ सकता है। Portronics Glide Stylus में Palm Rejection फीचर है, जिससे लिखते समय हाथ स्क्रीन पर टिकाने पर अनचाहे निशान बनने से बचते हैं। इसकी टिल्ट सेंसट्विटी पेंसिल को तिरछा पकड़कर ड्रॉइंग में अलग मोटाई की लाइनें और शेडिंग बनाने में मदद करती है।
  • काम खत्म होने पर इसे iPad के किनारे मैग्नेट से अटैच किया जा सकता है, जिससे इसे साथ रखना आसान होता है।

Ambrane Stylus Pen

लिखते समय हर छोटी लाइन पर दोबारा काम न करना पड़े

  • आईपैड पर लंबे नोट्स लिखने या किसी ड्रॉइंग में बारीक काम करने के लिए स्टाइलस का सही रिस्पॉन्स जरूरी है। Ambrane स्टाइलस में पाम रिजेक्शनफीचर है, जिससे लिखते समय हथेली स्क्रीन पर रखने से होने वाले अनचाहे टच कम होते हैं। इसकी टिल्ट सेंसिटिविटी ड्रॉइंग करते समय पेन के कोण के हिसाब से लाइन और शेडिंग बनाने में मदद करती है।
  • इसमें मैग्नेटिक अटैचमेंट भी मिलता है, जिससे सपोर्ट करने वाले आईपैड के किनारे स्टाइलस लगाकर रखा जा सकता है। क्लास नोट्स, PDF पर निशान लगाने और स्केचिंग के लिए इसे इस्तेमाल करने से पहले अपने आईपैड मॉडल के साथ इसकी अनुकूलता जरूर जांचें।

Amazon Basics Stylus Pencil

बैटरी कब खत्म होगी, इसका अंदाजा भी रहेगा

  • क्लास के बीच नोट्स लिखते समय या किसी आइडिया का स्केच बनाते हुए स्टाइलस की बैटरी खत्म हो जाए, तो काम रुक जाता है। Amazon Basics के इस स्टाइलस में चार LED इंडिकेटर दिए गए हैं, जिनसे बैटरी की स्थिति का अंदाजा लगाना आसान होता है। इसकी 9 घंटे तक की बैटरी लाइफ लंबे स्टडी सेशन में बार बार चार्ज करने की जरूरत कम करती है।
  • काम पूरा होने पर इसे iPad के किनारे मैग्नेट से लगाया जा सकता है, ताकि अगली बार इस्तेमाल करते समय इसे ढूंढना न पड़े। नोट्स, PDF पर निशान लगाने और स्केचिंग के लिए यह किफायती विकल्प है।

iPad Apple Pencil 2 Gen Stylus

लिखने के साथ स्क्रीन पर टैप करने के काम भी आएगा

  • iPad पर सिर्फ नोट्स बनाना ही नहीं होता। कभी पीडीएफ में कोई लाइन चुननी होती है, कभी पेज स्क्रॉल करना होता है और कभी स्केच पर काम करना होता है। इस iPad Apple Pencil स्टाइलस की 1.5 mm की बारीक टिप छोटे अक्षर लिखने और डिटेल वाले स्केच बनाने में मदद करती है। इसका मेटल बॉडी डिज़ाइनइसे हाथ में सामान्य प्लास्टिक पेन से अलग एहसास देता है।
  • इसमें बटन से ऑन और ऑफ करने की सुविधा भी है, जिससे इस्तेमाल न होने पर इसे बंद किया जा सकता है। नोट्स, ड्रॉइंग और स्क्रीन पर सामान्य टैप करने के लिए यह बजट विकल्प हो सकता है।

Lifelong Stylus for iPad

पढ़ाई के बीच चार्जिंग की चिंता कम, नोट्स पर ज्यादा ध्यान

  • ऑनलाइन क्लास, लंबे लेक्चर और PDF पर पढ़ाई के दौरान बार-बार स्टाइलस चार्ज करना झुंझलाहट बढ़ा सकता है। Lifelong के इस स्टाइलस में बैटरी इंडिकेटर दिया गया है, जिससे चार्ज की स्थिति जानना आसान होता है। इसका मैग्नेटिक अटैचमेंट इसे सपोर्ट करने वाले आईपैड के किनारे रखने में मदद करता है, ताकि बैग में अलग से ढूंढना न पड़े।
  • नोट्स बनाते समय पाम रिजेक्शन हथेली के अनचाहे टच को रोकने में मदद करता है। इससे स्क्रीन पर लिखते समय हाथ रखने की जगह मिलती है और ध्यान पढ़ाई पर बना रहता है।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

      

    Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

    Faq's

    • क्या ₹1,000 से कम में iPad के लिए स्टाइलस पेन मिलती है?
      +
      हां, इस बजट में साधारण टच पेन और कुछ दूसरी तरह की स्टाइलस पेन मिल जाती हैं।
    • क्या सस्ती स्टाइलस पेन से आईपैड पर नोट्स लिख सकते हैं?
      +
      हां, सही पेन से नोट्स लिख सकते हैं और PDF में जरूरी हिस्सों को मार्क कर सकते हैं।
    • क्या इन पेन से ड्रॉइंग बना सकते हैं?
      +
      हां, सामान्य स्केच और हल्की ड्रॉइंग बनाई जा सकती है। ज्यादा बारीक काम के लिए पेन की नोक और लिखने के तरीके को देखें।
    • क्या हर स्टाइलस पेन सभी आईपैड पर चलती है?
      +
      नहीं, कुछ पेन केवल खास आईपैड मॉडल के साथ काम करती हैं। खरीदने से पहले यह जानकारी जरूर देखें।
    • स्टाइलस पेन खरीदते समय क्या देखना चाहिए?
      +
      पेन की नोक, चार्जिंग, लिखने की सुविधा और अपने iPad के साथ उसके काम करने की जानकारी देखें।