Amazon पर आने वाली सभी Sale के बारे में जानें यहां: पूरे साल का कैलेंडर देखें

विंडो-शॉपिंग करते-करते अक्सर आप प्रोडक्ट्स को विशलिस्ट में डाल देते हैं और एड-टू-कार्ट करने से पहले अच्छे ऑफर्स का इंतेजार करते हैं तो अमेजन द्वारा आयोजित की जाने वाली सेल्स आपके बहुत काम आ सकती हैं। हमने पूरी रिसर्च की है और आपका काम आसान कर दिया है। Amazon पर पूरे साल कोई न कोई Sale लाइव होती है, हमने खास आपके लिए सेल्स की लिस्ट तैयार की है ताकि आपका डिस्काउंट पर चीजें लेने का मौका छूट न पाए और आप जेब ढीली होने के डर से अपना मन न मसोस कर न रह जाएं।
Amazon Upcoming Sale
Amazon Upcoming Sale

किचन का कोई सामान या गैजेट लेना हो, वार्डरोब अपग्रेड करनी हो, कोई किताब टीबीआर यानी टू-बी-रीड लिस्ट में हो या फिर अपना आशियाना सजाना हो, लोग अक्सर ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म अमेजनको खंगालने लगते हैं। बहुत सारे लोगों को अमेजन वन-स्टॉप सॉल्यूशन लगता है। ऐसे में अगर Amazon पर Sale लगी हो यानी जरूरत का सामान किफायती दाम पर मिल जाए, फिर तो बल्ले-बल्ले हो सकती है। 

नया फोन-टैबलेट या कोई गैजेट लेने के बारे में सोचते ही कई लोगों के दिमाग में ये सवाल आता है कि अमेजन पर सेल कब शुरू होगी। ऐसे में हम आपके लिए पूरी लिस्ट तैयार कर चुके हैं, ताकि आपको पता रहे कि आप अपनी जेब को ध्यान में रखते हुए कब अपनी विशलिस्ट में मौजूद प्रोडक्ट्स को ऐड-टू-कार्ट कर सकते हैं और सेल के दौरान दिए जाने वाले भारी-भरकम डिस्काउंट्स का भरपूर लाभ उठा सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि अमेजन सालभर डिस्काउंट्स तो देता ही है, साथ ही हर साल कई ऐसी सेल्स लेकर आता है जहां हर तरह के प्रोडक्ट्सपर भारी मात्रा में छूट देता है। साल 2026 में भी कंपनी द्वारा कई सेल्स लाइव की जाएगी।

जागरण स्मार्टचॉइस पर पाएं ऐसी और जानकारी। 

अपकमिंग अमेजन सेल्स कैलेंडर (2026-2027)

Amazon Great Indian Festival Sale 2026

ऑनलाइन शॉपिंग के मामले में अमेजन अगर आपका गो-टू-स्टॉप है तो अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का आपको शायद बेसब्री से इंतज़ार रहता होगा। हर साल ये सेल सितंबर महीने के अंत में शुरू होती है। अमूमन ये सेल 3-4 हफ्ते तक लाइव रहती है। साल 2026 में Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल Sale 8 अक्टूबर से शुरू हो रही है। महीने भर चलने वाली ये सेल Amazon Prime Members के लिए लगभग 24 घंटे पहले शुरू हो जाती है, यानी जिनके पास प्राइम मेंबरशिप है, उन्हें सेल का अर्ली एक्सेस मिल जाता है। अहर साल कंपनी इलेक्ट्रोनिक्स, मोबाइल, फैशन और होम एप्लायंसेस समेत कई कैटेगरीज के उपकरणों पर भारी डिस्काउंट्स देती है। इस दौरान अगर आप बैंक ऑफर्स चेक करें तो आपको इंस्टेंट डिस्काउंट्स और कैशबैक भी मिल सकते हैं। इस दौरान आपको फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स जैसे iPhone, Samsung आदि समेत कई उपकरणों जैसे कि टीवी, लैपटॉप आदि पर टॉप डील्स देखने को मिल सकती हैं। आप Rufus, जो कि अमेजन का जनरेटिव एआई-पावर्ड शॉपिंग असिसटेंट है, उसकी मदद से पसंदीदा प्रोडक्ट की प्राइस हिस्ट्री चेक कर सकते हैं और ये पता कर सकते हैं कि सेल के दौरान आपको प्रोडक्ट कितना सस्ता मिल रहा है। यही नहीं, आपको सेल के दौरान एडिशनल पर्क्स भी मिल सकते हैं। नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ-साथ आपको एक्सचेंज ऑफर्स और कूपन डिस्काउंट भी देखने को मिल सकते हैं। 

Black Friday Sale 2026

अगर किसी कारण से अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान आप अपनी विशलिस्ट में मौजूद प्रोडक्ट्स को कार्ट में डाल कर उन्हें नहीं मंगा पाएं यानी अगर गलती से भारी डिस्काउंट्स पाने का मौका आपसे छूट जाए तो आपको उदास नहीं होना है, हम इस संभावना को ध्यान में रखते हुए पहले से ही आपके लिए रिसर्च कर चुके हैं। आप ब्लैक फ्राइडे सेल के वक्त कसर पूरी कर सकते हैं। Black Friday Sale नवंबर के अंत में आयोजित की जाती है। साल 2026 में ब्लैक फ्राईडे 27 नवंबर को पड़ रहा है। ऐसे में इस बात का अंदाजा लगाते हुए कहा जा सकता है कि यह सेल की एक्सपेक्टेड डेट होगी। सेल विंडो कुछ ही दिन की होती है लेकिन इस दौरान लाइफस्टाइल, होम डेकोर, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन आदि से जुड़ी चीजों पर अच्छा डिस्काउंट मिल जाता है। Amazon की इस Sale के दौरान भी प्राइम मेंबर्स को फायदा हो सकता है। प्रीमियम उपकरणों पर इंटरनेशनल ब्रांड डिस्काउंट्स मिल सकते हैं।

Cyber Monday Sale 2026

ब्लैक फ्राइडे के बाद जिस दिन मंडे यानी सोमवार पड़ता है, उस दिन साइबर मंडे सेल कंपनी द्वारा आयोजित की जाती है। इस सेल की खासियत ये रहती है कि इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, गैजेट्स और टेक से जुड़ी डील्स मिलती हैं। यानी इस दौरान आप Apple, Samsung, HP और Titan जैसे ब्रांड्स पर डिस्काउंट पा सकते हैं। 

Amazon Christmas Sale 2026

ऐसा नहीं है कि साल 2026 में ब्लैक फ्राइडे सेल या साइबर मंडे सेल के बाद कोई और मौका नहीं आएगा जब आप अपनी जेब पर बोझ डाले बगैर मनपसंद चीजें घर पर ला पाएं। साल 2026 में मिड-दिसंबर में साल के जाते-जाते यानी नए साल से पहले और क्रिसमस के दौरान लाइव होती है अमेजन क्रिसमस सेल, जिसमें आप फेस्टिवल और हॉलिडे गिफ्ट्स, सर्दियों में पहने जाने वाले कपड़ों के अलावा स्मार्टफोन्स, टीवी, घरेलू उपकरणों आदि की कीमतों पर छूट पा सकते हैं। 

Amazon Year-End Clearance Sale 2026

हर साल न्यू ईयर आते-आते बहुत कुछ देकर जाता है और कई लोगों से बहुत कुछ छीनकर, लेकिन अमेजन कंपनी जाते-जाते भी आपको बहुत कुछ दे सकती है। हम बात कर रहे हैं अमेजन ईयर-एंड क्लीयरेंस सेल की. ये सेल दिसंबर महीने के अंत में शुरू होती है और  नए साल में जनवरी महीने की शुरुआत में खत्म होती है। इसे एंड-ऑफ-सीजन सेल के नाम से भी जाना जाता है। 2026 की इस आखिरी Amazon Sale के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स, होम एप्लायंसेस और लाइफस्टाइल कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर अच्छे डिस्काउंट्स दिख सकते हैं। इसकी वजह इन्वेंटरी क्लीयरेंस होती है यानी अतिरिक्त या बचे हुए सामान को कम कीमत पर सेल किया जाता है ताकि गोदाम या इन्वेंटरी में नए उत्पादों के लिए जगह बनाई जा सके। 

Amazon Great Republic Day Sale 2027

न्यू-ईयर पर हैप्पी-हैप्पी शॉपिंग के लिए आप जनवरी में आयोजित की जाने वाली अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल का लाभ उठा सकते हैं। ये सेल गणतंत्र दिवस के आसपास शुरू होती है। पुराने ट्रेंड्स के हिसाब से इस Amazon Republic Day Sale में अमेजन डिवाइसेस जैसे इको स्मार्ट स्पीकर्स या फायर टीवी स्टिक्स पर अच्छी खासी छूट देखने को मिल सकती है।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

    Amazon Super Value Days 2027

    फरवरी का महीना सिर्फ 'लव मंथ' ही नहीं होता, बल्कि ‘शॉपिंग मंथ’ भी बन सकता है। साल के दूसरे महीने में अमेजन लेकर आता है अमेजन सुपर वैल्यू डेज। करीब एक हफ्ते तक लाइव रहने वाले ये सुपर वैल्यू डेज ग्रॉसरी और घरेलू चीजों पर मिलने वाले शानदार ऑफर्स लेकर आते हैं। ये सेल वैलेंटाइन वीक से पहले शुरू होती है।

    Amazon Valentine's Day Sale 2027

    अमेजन की वैलेंटाइन डे सेल करीब एक हफ्ते तक रहती है। अपने वैलेंटाइन या पार्टनर के लिए गिफ्ट लेना हो या उन्हें इंप्रेस करने के लिए खुद का फैशन सेंस अपग्रेड करना हो, ये सेल आपके काम आ सकती है। 

    Amazon Holi Sale 2027

    अमेजन होली सेल के नाम से ही पता चल जाता है कि ये रंगों के त्योहार होली के आसपास आती होगी। ऐसे में अगर शादी के बाद किसी की पहली होली है या आप घर में बड़े हैं और अपने से छोटे या घर के तमाम सदस्यों के लिए गिफ्ट्स लेने हैं तो अमेजन की होली सेल के दौरान आप एथनिक वियर, फेस्टिव कलर आदि आप कम दामों में ले सकते हैं। 

    Amazon Summer Cooling Days 2027

    अमेजन के समर कूलिंग डेज के दौरान एयर कंडीशनर और फ्रिज जैसे उपकरणों पर भारी छूट मिल सकती है।

    Amazon Mega Electronics Days 2027

    अमेजन के मेगा इलेक्ट्रॉनिक्स डेज के दौरान कंपनी लैपटॉप्स, टैबलेट्स और स्मार्टवॉच आदि गैजेट्स पर डिस्काउंट दे सकती है।

    Amazon Great Summer Sale 2027

    मार्च में गर्मी परेशान करने लगती है और लोग अपने घरों में एसी-कूलर चलाना शुरू कर देते हैं। ऐसे में अगर आप भी गर्मियों के मौसम में कूल-कूल रहने के लिए एयर कंडीशनर लेना चाहते हैं या किचन से जुड़ा कोई सामान लेना चाहते हैं तो अमेजन की ग्रेट समर सेल आपके लिए राहत लेकर आ सकती है। अच्छे-खासे डिस्काउंट्स आपको मिल सकते हैं। अगर आपके पास प्राइम मेंबरशिप है तो आपको 12 घंटे पहले से ही इस सेल का अर्ली एक्सेस मिल सकता है। हर साल के ट्रेंड के हिसाब से मार्च महीने के दूसरे हफ्ते में ये सेल शुरू होती है।

    Amazon Prime Day Sale 2027

    अमेजन प्राइम डे सेल मिड-जुलाई में देखने को मिलती है। इन दिनों कंपनी गैजेट्स और डिवाइसेस पर बड़े प्राइम-एक्सक्लूसिव डिस्काउंट्स देती है। यानी नया फोन या टैबलेट आदि लेने के लिए यह समय सही साबित हो सकता है।

    Amazon Great Freedom Festival Sale 2027

    स्वतंत्रता दिवस पर आप अपने घर के पुराने या खराब सामान से छुटकारा पाने के बारे में सोच सकते हैं। अगस्त के पहले हफ्ते में इस सेल के शुरू होने की संभावना है। इस दौरान आप होम एप्लायंस या टेक्नोलॉजी से जुड़ा सामान लेने के बारे में सोच सकते हैं। 

    Amazon Upcoming Sale Calendar

    पूरे साल अमेजन पर कब कौन-सी सेल आएगी, आप इस तालिका की मदद से समझ सकते हैं।

    Amazon अपकमिंग सेल (2026-27)

    संभावित तारीख

    अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल (Amazon Great Indian Festival Sale)

    8 अक्टूबर 2026 

    अमेजन ब्लैक फ्राइडे सेल (Amazon Black Friday Sale)

    नवंबर के अंत में (अनुमानित)

    अमेजन साइबर मंडे सेल (Amazon Cyber Monday Sale)

    नवंबर के अंत में (अनुमानित)

    अमेजन क्रिसमस सेल (Amazon Christmas Sale)

    18-25 दिसंबर के बीच (अनुमानित)

    अमेजन ईयर-एंड क्लीयरेंस सेल (Amazon Year-End Clearance Sale)

    दिसंबर के अंत में (अनुमानित)

    अमेजन रिपब्लिक डे सेल (Amazon Republic Day Sale)

    16-26 जनवरी (अनुमानित)

    अमेजन सुपर वैल्यू डेज (Amazon Super Value Days)

    फरवरी का पहला सप्ताह (अनुमानित)

    अमेजन वैलेंटाइन डे सेल (Amazon Valentine’s Day Sale)

    फरवरी का दूसरा सप्ताह (अनुमानित)

    अमेजन बजट बाजार सेल (Amazon Budget Bazaar Sale) 

    फरवरी का दूसरा सप्ताह (अनुमानित)

    अमेजन होली सेल (Amazon Holi Sale)

    मार्च का पहला सप्ताह (अनुमानित)

    अमेजन समर कूलिंग डेज (Amazon Summer Cooling Days)

    मार्च का पहला हफ्ता (अनुमानित)

    अमेजन मेगा इलेक्ट्रॉनिक्स डेज (Amazon Mega Electronics Days)

    अप्रैल का दूसरा सप्ताह (अनुमानित)

    अमेजन ग्रेट समर सेल (Amazon Great Summer Sale) 

    मई का पहला हफ्ता (अनुमानित)

    अमेजन ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल (Amazon Great Freedom Festival Sale)

    अगस्त 2027 (अनुमानित)

    Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

    Faq's

    • Amazon Great Indian Festival सेल कब से शुरू हो रही है?
      +
      साल 2026 में Amazon Great Indian Festival Sale 8 अक्टूबर से शुरू हो रही है।
    • अमेजन पर हर साल ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल लगती है?
      +
      हां! अब तक के ट्रेंड्स के हिसाब से अमेजन द्वारा हर साल ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल लाइव होती है।
    • सेल के दौरान प्राइम मेंबर्स को क्या फायदा होता है?
      +
      अमेजन पर सेल के दौरान प्राइम मेंबरशिप की मदद से अर्ली एक्सेस मिल सकता है।
    • अतिरिक्त डिस्काउंट्स कैसे मिल सकते हैं?
      +
      बैंक ऑफर्स या कैशबैक कूपन लगाकर अतिरिक्त डिस्काउंट्स लिए जा सकते हैं।