बालकनी नहीं? 5 स्मार्ट तरीकों से छोटे घर में बनाएं खूबसूरत सुकून भरा कोना

आजकल के छोटे घरों और फ्लैट में अक्सर बालकनी नहीं होती है। मगर, कुछ स्मार्ट तरीकों से आपको बालकनी जैसा एहसास देने वाला ही सुकून भरा कोना मिल सकता है। यहां बताए गए 5 तरीके आपको अपने छोटे घर में ऐसा ही कोना तैयार करने में मदद करेंगे।
इन 5 स्मार्ट तरीकों से छोटे घरों में बिना बालकनी के मिलेगा बालकनी जैसा ही अनुभव
इन 5 स्मार्ट तरीकों से छोटे घरों में बिना बालकनी के मिलेगा बालकनी जैसा ही अनुभव

क्या आपको भी अपने छोटे घर में बालकनी की कमी महसूस होती है? चिंता ना करें, क्योंकि आप अब बिना बालकनी के भी बालकनी जैसा ही सुकून भरा कोना अपने घर में बना सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ चीजों और तरीकों की जरूरत होगी। यहां हमने 5 ऐसे ही तरीके बताएं हैं, जो बिना बालकनी वाले छोटे घरों में उनके विकल्पों की तरह काम आते हैं-

  • अगर आपके लिविंग एरिया में बड़ी-सी खिड़की है, तो उसके पास एक लकड़ी का तखत या फिर बेंच रखकर बैठने की जगह बना सकते हैं। खिड़की खोलने पर आपको वहां खुली और ताजी हवा का एहसास मिलेगा।
  • बाहर के नजारे देखते हुए चाय-कॉफी का मजा लेने के लिए आप घर के किसी कमरे या लिविंग स्पेस में लगी खिड़की के पास फोल्डिंग टेबल और चेयर रखकर कैफे कॉर्नर बना सकते हैं।
  • अगर आपके घर के हॉल में स्लाइडिंग ग्लास डोर लगा है, तो वहां पर जूट रग बिछाकर और बैठने के लिए बड़े कुशन व एक लो हाईट वाली Centre Table रखकर बेहतरीन जगह तैयार कर सकते हैं।
  • आपके घर की जिस खिड़की से सुबह-शाम अच्छी धूप आती है, वहां कुछ पौधे और फेयरी लाइट लगाएं। एक आरामदायक लकड़ी की कुर्सी आपका शांति भरा रीडिंग कॉर्नर बन सकती है।
  • फोल्डिंग टेबल छोटे फ्लैट्स के लिए बालकनी का एक बेहतरीन स्मार्ट विकल्प है। इसे खिड़की के नीचे लगाया जाता है और चाय वगैरा के लिए खोला जा सकता है, और बाद में बंद किया जा सकता है।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Sheesham Wood Foldable 2 Chair and Table Set for Balcony

    बेडरूम से लेकर लिविंग रूम तक में खिड़की के पास इस फोल्डिंग टेबल-चेयर सेट को लगाकर आप बालकनी जैसा माहौल बना सकते हैं। सबसे अच्छी बात है, कि छोटे घर में फिट करने के लिए इनका फोल्डेबल डिजाइन काम का है। जरूरत ना होने पर आप इन्हें मोड़कर रख सकते हैं और साथ ही ये वैसे भी ज्यादा जगह नहीं घेरते हैं।

    इस तरह करें सेटअप

    • खिड़की के पास इस मेज-कुर्सी को डालकर आप घर में बैठने का छोटा स्पेस तैयार कर सकते हैं।
    • कुर्सी पर एक सुंदर प्रिंट वाले कुशन और मेज पर छोटा प्लांट बेहद शानदार दिखेगा।
    • आप खिड़की के पास वाली दीवार पर कुछ फ्रेम और हैंगिंग लाइट भी लगा सकते हैं।
    01
  • Compal Folding Wall Mounted Study Table

    छोटे फ्लैट या घर में फर्नीचर रखना मुसीबत जैसा लगता है। मगर, इस मेज को आप आराम से किसी भी खिड़की के पास दीवार से जोड़कर लगा सकते हैं। आप शाम के वक्त चाय-कॉफी पीने के लिए इसे खोल सकते हैं और बाद में आराम से ऊपर करके बंद कर सकते हैं। इसका आकार 18.5X28.5 इंच रहने वाला है।

    इस तरह करें सेटअप

    • इसे खिड़की के नीचे दीवार से सेट करके लगाएं और पास में एक हाई चेयर रखें।
    • यह शाम के नाश्ते से लेकर कभी-कभार बाहर के नजारे लेते हुए वर्क फ्रॉम होम करने के लिए भी अच्छी है।
    • इसके पास में आप एक लैंप और कुछ हरे-भरे इनडोर प्लांट रखें, ताकी तरोताजा एहसास मिले।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Solid Sheesham Wood Living Room Benches

    ठोस शीशम लकड़ी से बनी यह बेंच आपके घर में बालकनी जैसा कोना तैयार करने के लिए बेहतरीन है। इसे आप लिविंग एरिया में लगी बड़ी खिड़की के पास डाल सकते हैं। यह ज्यादा जगह नहीं घेरेगी और आपको बैठने के लिए अच्छा स्पेस भी मिलेगा। इसका वुडेन फिनिश घर की सजावट में भी चार-चांद लगा सकता है।

    इस तरह करें सेटअप

    • घर के अंदर Balcony Design करने के लिए इस बेंच पर रंग-बिरंगे कुशन और गद्दा बिछाएं।
    • इसके आस-पास जमीन पर कुछ पौधे और खिड़की पर हैंगिंग प्लांट बेहतरीन लगते हैं।
    • आप इस बेंच पर थ्रो डाल सकते हैं और पास में एक छोटा बुकशेल्फ भी रख सकते हैं।

    जागरण स्मार्ट च्वाइस पर देखें अन्य कैटेगरी से जुड़ी जानकारी।

    03
  • Urbancart Relax Bamboo Wooden Rocking Chair for Home Living Room

    अगर आपको घर के अंदर बालकनी में बैठकर किताबें पढ़ने या रिलैक्स करने का मजा चाहिए, तो यह रॉकिंग चेयर बहुत काम आएगी। इसे आप अपने घर के उस कमरे में रखें, जहां पर खिड़की से बाहर का नजारा दिखता है। इसे बांस की लकड़ी से बनाया गया है, जिसमें आपको आरामदायक बैकरेस्ट और आर्मरेस्ट भी मिलते हैं।

    इस तरह करें सेटअप

    • इस कुर्सी के ऊपर आप एक गुदगुदा और बड़ा सीटिंग कुशन रख सकते हैं।
    • इसके पास वाली दीवार पर शेल्फ लगाकर उसपर कुछ शोपीस आइटम रखें।
    • कुछ इनडोर पौधे और साथ में फेयरी लाइट कमरे में खुलेपन का एहसास देने का काम करेंगे।
    04
  • Round Jute Rug, 100% Natural Handwoven Jute Carpet

    यह एक 100% नेचुरल जूट रग है, जिसे आप अपने लिविंग एरिया में बिछाकर बैठने की अच्छी जगह बना सकते हैं। फर्श पर बिछाए जाने वाले इस रग को दोनों तरफ से इस्तेमाल कर सकते हैं। गोल आकार में आने वाले इस जूट Rug को कुशल कारीगरों द्वारा हाथ से बुनकर तैयार किया गया है, जो इसे मजबूत भी बनाता है।

    इस तरह करें सेटअप

    • इसे अपने लिविंग एरिया में खिड़की के पास वाली जगह पर बिछाएं।
    • इसके ऊपर बीच में एक कम ऊंचाई वाला स्टूल और आस-पास बैठने के लिए कुशन रखें।
    • खिड़की के ऊपर शीर कर्टेन और जमीन पर पौधों वाले गमले सेटअप को शानदार बनाएंगें।
    05

घर को सजाने के अन्य टिप्स साज-सज्जा पर देखिए।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • छोटे अपार्टमेंट में बालकनी की जगह कैसे बनाई जा सकती है?
    +
    आप विंडो सीट, फोल्डिंग टेबल, वर्टिकल गार्डन या फ़्रेंच बालकनी डिजाइन का उपयोग करके बालकनी का अनुभव बना सकते हैं।
  • बालकनी के बिना भी घर में प्राकृतिक रोशनी और हवा कैसे लाई जाए?
    +
    बड़ी खिड़कियों का उपयोग करें, हल्के रंग के पर्दे लगाएं, और वेंटिलेशन के लिए क्रॉस-वेंटिलेशन तकनीकों का उपयोग करें।
  • क्या बालकनी का विकल्प बनाने में बहुत खर्च आता है?
    +
    नहीं, कई किफायती विकल्प मौजूद हैं जैसे DIY प्लांटर्स, फोल्डिंग फर्नीचर और स्मार्ट डेकोरेशन जो बजट में फिट होते हैं।
  • छोटे घरों में बालकनी विकल्प के लिए कौन से पौधे सबसे अच्छे हैं?
    +
    कम जगह घेरने वाले पौधे जैसे हैंगिंग बास्केट, छोटे जड़ी-बूटी के पौधे, या रसीले पौधे (succulents) सबसे अच्छे होते हैं।
  • बालकनी विकल्प को और अधिक आकर्षक कैसे बनाया जा सकता है?
    +
    आरामदायक कुशन, रंगीन थ्रो, फेयरी लाइट्स, और छोटे सजावटी सामान का उपयोग करके इसे और वेलकमिंग बनाया जा सकता है।