घर को देना है विंटेज टच? तो इन 5 क्रॉकरी यूनिट्स डिजाइन्स के साथ सजाएं अपनी पसंदीदा थालियां

अक्सर ही हम क्रॉकरी के बर्तनों को काफी संभालकर रखते हैं क्योंकि वो आसानी से टूट जाते हैं। अगर आप भी इन बर्तनों का प्रयोग सिर्फ तब करते हैं जब मेहमान घर पर खाना खाने आते हैं, तो क्रॉकरी यूनिट्स आपके लिए बढ़िया रहेंगी। इनमें आप इन्हें संभालकर अपने डाइनिंग रूम में रख सकते हैं। इन क्लासिक और विंटेज डिजाइन्स के साथ आपके घर की शोभा भी बढ़ेगी और बर्तन टूटने का डर भी खत्म हो जाएगा।
5 क्रॉकरी यूनिट्स डिजाइन्स
5 क्रॉकरी यूनिट्स डिजाइन्स

घर पर रखें कांच या क्रॉकरी का प्रयोग सिर्फ तब होता है, जब मेहमान आते हैं? और उनके जाने के बाद ध्यान से साफ करके अगर आप भी कहीं संभालकर रख देते हैं, तो अब ऐसा करना बंद करें। दरअसल बाजार में क्रॉकरी रखने के लिए अलग-अलग प्रकार की यूनिट्स या यूं कहें तो अलमारी आने लग गई हैं, जिनमें आप अपने बर्तनों को सही से रख सकते हैं। फिलहाल ट्रेंड कर रहे इन Crocker Unit Designs में आपको मिरर मिल जाएगा, जो खूबसूरत बर्तनों को दिखाने का काम करेगा। वहीं मजबूत और टिकाऊ रखने के लिए ये बढ़िया क्वालिटी की लकड़ी से बनाई गई हैं। ये सिर्फ कांच के बर्तन का ही ध्यान नहीं रखेंगी बल्कि इन्हें डाइनिंग रूम में रखकर सजावट को भी ज्यादा कर सकते हैं। अगर आप अपने घर के लुक को कुछ खास बनाना चाहते हैं और डिनर पर आए मेहमानों से तारीफ सुनना चाहते हैं, तो 5 ट्रेंडी डिजाइन्स के विकल्प देख लें:-

इस प्रकार के और लेख पढ़ें स्मार्टचॉइस पर।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • TreeWalley Solid Sheesham Wood Crockery Cabinet

    ये सॉलिड शीशम की लकड़ी का प्रयोग करके तैयार की गई कैबिनेट है जो लंबे समय तक मजबूत रहती है। इसमें 6 शेल्फ दिए गए हैं, जिनमें आप आसानी से क्रॉकरी के बर्तन रख सकते हैं। हनी फिनिश शेड हर रंग के डाइनिंग रूम की शोभा बढ़ाने का काम करेंगे। इसमें आपको 2 ग्लास शेल्फ डोर मिल रहे हैं, जिनमें आप क्रॉकरी के सुंदर बर्तन रख सकते हैं, वहीं नीचे दी गई बड़ी स्टोरेज शेल्फ में आप बड़े बर्तनों को रख सकते हैं। इसको असेंबल करने की भी जरूरत नहीं है।

    कैसे करें रखरखाव?

    इस क्रॉकरी यूनिट डिजाइन को सिर्फ सूखे कपड़े की मदद से साफ कर सकते हैं। ध्यान रखें कि ये लकड़ी से बनी अलमारी है, इसलिए इसे साफ करने के लिए पानी का प्रयोग न करें।

    01
  • Suryavanshi Solid Wood Crockery Cabinet

    कांच, धातु, रतन, शीशम की लकड़ी जैसे मटेरियल का प्रयोग करके तैयार की गई ये कैबिनेट लंबे समय तक मजबूत रहेगी। घर पर अगर मेहमान डिनर पर आए हैं तो अब आपको चुप-चाप से क्रॉकरी के बर्तन नहीं निकालने पड़ेंगे, बल्कि रस्टिक फ़िनिश के साथ आने वाली मिड-सेंचुरी मॉडर्न स्टाइल वाली Crockery Units में सजे बर्तनों को आप आसानी से निकालकर अपनी डाइनिंग टेबल पर सजा सकते हैं। ये स्टाइलिश डिजाइन और नैचुरल फिनिश के चलते डाइनिंग रूम में रखने के लिए बढ़िया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 2 ग्लास डोर पैनल मिल रहे हैं और नीचे की तरफ एक ड्राउर दी गई है, जिसमें कांच के बर्तनों और बाकी के सामान को रख सकते हैं। फ्लोर माउंट के साथ आने वाली इस क्रॉकरी अलमारी को आप लिविंग रूम में अगर रखते हैं, तो इसके टॉप को भी सजा सकते हैं। 

    कैसे करें रखरखाव?

    इसको केवल सूखे, मुलायम कपड़े से ही पोंछें। इसे सूखी जगह पर ही रखें क्योंकि नमी शीशम की लकड़ी को नुकसान पहुंचा सकती है। इसके कांच के दरवाजों को धीरे और हल्के हाथ से साफ करें। नीचे के कैन पैनल को सूखे कपड़े से साफ कर सकते हैं।

    साज-सज्जा पर पाएं ऐसी और अहम जानकारी।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Krishna Wood Decor Kitchen Crockery Cabinet

    हनी फिनिश के साथ आने वाली इस कैबिनेट में आपको शीशम की लकड़ी का मटेरियल मिल रहा है। लंबे समय तक मजबूत रहने वाली इस किचन कैबिनेट में फ्लोर माउंट टाइप मिल रहा है, यानी इसे आसानी से जमीन पर दीवार के साइड में रख सकते हैं जो डाइनिंग और लिविंग रूम के खाली जगह की सजावट को बढ़ाएगा। इसके टॉप को आप पसंद के अनुसार सजा सकते हैं, वहीं इस Kitchen Cabinet में ग्लास डोर के साथ ड्राउर भी मिल रही हैं, जिनमें आप अपने कांच के बर्तन रख सकते हैं। घर पर डिनर पर आए मेहमान इस कैबिनेट और आपकी पसंद की खूब तारीफ करेंगे। छोटे साइज में होने के चलते इसको कम जगह में आसानी से रख सकते हैं।

    कैसे करें रखरखाव?

    इसे नमी से बचाने के लिए केवल सूखे कपड़े का उपयोग करें। ये लंबे समय तक साथ दे इसलिए धूप और नमी से दूर रखें।

    03
  • Gouravgenic Handicraft Wood Crockery Unit

    अगर आपके डाइनिंग रूम की दीवारों का रंग डार्क शेड है, तो ये आपके लिए बढ़िया रहेगी क्योंकि कंपनी ने इस क्रॉकरी यूनिट को वॉलनट फिनिश के साथ पेश किया है। इसमें आप कांच के बर्तन से लेकर बाकी की सजावट का सामान भी रख सकते हैं। ये Crockery Unit Design इस समय काफी ट्रेंड भी कर रहा है। इसमें क्लासिक स्टाइल दिया गया है, जो बिल्कुल मॉडर्न टच देता है। इसकी खासियत है कि ये काफी बड़े साइज में आने के साथ नीचे की तरफ ड्राउर के साथ मिल रही है, जिसमें आप अपनी जरूरत का सामान रख सकते हैं। संग में ये एक शेल्फ के साथ भी मिल रही है, जिस पर शोपीस रखकर आप सजावट कर सकते हैं। अपनी जरूरत के अनुसार इसे लिविंग या डाइनिंग रूम में रख सकते हैं। 

    कैसे करें रखरखाव?

    रोजाना इस क्रॉकरी यूनिट से धूल साफ करने के लिए नरम और सूखे कपड़े का ही प्रयोग करें। वहीं सीधे पानी के संपर्क से बचें क्योंकि यह पॉलिश को नुकसान पहुँचा सकता है।

    04
  • Arched Crockery Cabinet

    अगर आपका डाइनिंग या लिविंग रूम छोटे आकार है और उसे आपने पूरा मॉर्डन टच दिया हुआ है, तो ये आपके लिए सही है। इसे बनाने के लिए आम की लकड़ी का प्रयोग किया गया है। सेज लाइट ग्रीन और ऑफ़-व्हाइट शेड वाली ये क्रॉकरी कैबिनेट आपके घर के लुक को बेहतरीन बना देगी। ट्रेडिशनल स्टाइल के साथ ये उन लोगों के लिए अच्छी है, जिनके घर में जगह की कमी है। इसमें आप अपने छोटे-मोटे क्रॉकरी के बर्तन रख सकते हैं। वहीं ये ओपन फ्रेम और फ्लैट पैनल के साथ आती है।

    कैसे करें रखरखाव?

    धूल जमने से बचाने के लिए नियमित रूप से मुलायम, सूखे कपड़े का इस्तेमाल करें। पानी के निशान से बचने के लिए हल्के गीले कपड़े से पोंछें और तुरंत सुखा लें वहीं फ़िनिश और चमक बनाए रखने के लिए हर कुछ महीनों में लकड़ी पर पॉलिश करें।

    05

    

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • विंटेज क्रॉकरी यूनिट लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    मटेरियल की गुणवत्ता, यूनिट की स्थिति, आपके घर की सजावट से मेल और आपके बर्तनों के संग्रह के आकार पर ध्यान दें।
  • अपनी पुरानी क्रॉकरी यूनिट को आधुनिक लुक कैसे दे सकते हैं?
    +
    आप इसे नया रंग दे सकते हैं, अंदर एलईडी लाइटिंग लगा सकते हैं, या आधुनिक सजावटी सामान के साथ इसे स्टाइल कर सकते हैं।
  • क्रॉकरी यूनिट में महंगे डिनरवेयर को सुरक्षित कैसे रखें?
    +
    बर्तनों को धूल और टूटने से बचाने के लिए उन्हें सावधानी से रखें, पैडिंग का उपयोग करें और सुनिश्चित करें कि यूनिट स्थिर हो।
  • क्या छोटी जगहों के लिए भी विंटेज क्रॉकरी यूनिट्स उपलब्ध हैं?
    +
    हाँ, बाजार में पतली, ऊँची या कॉर्नर वाली विंटेज क्रॉकरी यूनिट्स उपलब्ध हैं जो छोटी जगहों के लिए उपयुक्त हैं।