अब घर की रखवाली करेगा AI, इन Wireless CCTV Camera से हर मूवमेंट पर रखें पैनी नजर

घर की स्मार्ट सुरक्षा के लिए वायरलेस AI डिटेक्शन CCTV Camera बेहतरीन विकल्प है, जो आसान इंस्टॉलेशन के साथ रियल-टाइम मॉनिटरिंग देते हैं। ये कैमरे इंसान और अन्य मूवमेंट में फर्क पहचानकर सही समय पर सुरक्षा अलर्ट भेजते हैं।
वायरलेस AI पर्सन डिटेक्शन सीसीटीवी कैमरा
वायरलेस AI पर्सन डिटेक्शन सीसीटीवी कैमरा

आज के समय में घर की सुरक्षा पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गई है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए आधुनिक तकनीक से लैस वायरलेस AI पर्सन डिटेक्शन सीसीटीवी कैमरा तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। ये स्मार्ट कैमरे पारंपरिक सीसीटीवी कैमरों की तुलना में अधिक एडवांस होते हैं, क्योंकि इनमें AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का उपयोग किया जाता है, जो इंसान और अन्य गतिविधियों में फर्क पहचान सकता है। इससे झूठे अलर्ट कम मिलते हैं और वास्तविक खतरे का तुरंत पता चल जाता है। इन Wireless CCTV Camera को इंस्टॉल करना आसान होता है और इन्हें घर के वाई-फाई नेटवर्क से जोड़कर मोबाइल ऐप के जरिए कहीं से भी मॉनिटर किया जा सकता है। इनमें मोशन डिटेक्शन, नाइट विजन, दो-तरफा ऑडियो और रियल-टाइम अलर्ट जैसे कई स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं। 

चलिए घर की सुरक्षा के लिए भरोसेमंद और स्मार्ट सुरक्षा वाले वायरलेस AI तकनीक वाले सीसीटीवी कैमरे के विकल्प देखें - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Drumstone Smart 360 WiFi CCTV Camera for Home Security with AI Person Detection

    यह एक आधुनिक और स्मार्ट सुरक्षा सीसीटीवी कैमरा है, जिसे घर की सुरक्षा को आसान और भरोसेमंद बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह कैमरा एडवांस AI पर्सन डिटेक्शन तकनीक और वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ आता है। यह तकनीक सामान्य मूवमेंट और इंसान के बीच अंतर समझ गलत अलर्ट को कम करती है। इसकी मदद से आप अपने घर, ऑफिस या कमरे की निगरानी मोबाइल ऐप के माध्यम से कहीं से भी कर सकते हैं। इस कैमरे में 3MP 2K फुल HD+ रेजोल्यूशन दिया गया है, जो सामान्य कैमरों की तुलना में अधिक स्पष्ट और डिटेल्ड वीडियो रिकॉर्ड करता है। इससे चेहरे, गतिविधि और छोटी-छोटी डिटेल भी साफ दिखाई देती हैं। कम रोशनी में भी यह कैमरा बेहतर स्पष्टता के साथ वीडियो रिकॉर्ड करता है, जिससे घर की सुरक्षा अधिक प्रभावी हो जाती है। इस कैमरे की खासियत इसका 360° पैन और 90 डिग्री टिल्ट कवरेज है, जिसका मोटराइज्ड डिजाइन कैमरे को कमरे के लगभग हर कोने तक घुमाने की सुविधा देता है। आप मोबाइल ऐप से कैमरे की दिशा को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं, जिससे पूरे कमरे की निगरानी की जा सकती है और कोई ब्लाइंड स्पॉट नहीं रहता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - ड्रमस्टोन
    • मॉडल नाम - 3MP.Smart.Cam.360Degree_TRU0
    • इनडोर/आउटडोर उपयोग - इनडोर
    • कनेक्टिविटी प्रोटोकॉल - वाईफ़ाई
    • वीडियो कैप्चर रिज़ॉल्यूशन - 4k
    • वीडियो कैप्चर फॉर्मेट - MP4

    खूबियां 

    • इसमें मौजूद एडवांस नाइट विजन तकनीक इन्फ्रारेड LED पूरी तरह अंधेरे में भी साफ वीडियो रिकॉर्ड करने में मदद करते हैं। 
    • सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए इसमें ऑटोमैटिक अलार्म सिस्टम दिया गया है। 
    • यह कैमरा वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिससे इसे घर के इंटरनेट नेटवर्क से जोड़ना आसान होता है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कुछ खास कमी नहीं बताई है। 
    01
  • Maizic Smarthome 360 Full HD Smart Wi-Fi Security Camera, AI Person Detection

    इस सीसीटीवी कैमरे में 2K अल्ट्रा क्लियर विजन के साथ 3MP फुल एचडी रेजोल्यूशन मिलता है। यह तकनीक वीडियो को बहुत स्पष्ट और डिटेल्ड बनाती है। इससे चेहरे, गतिविधियां और वस्तुएं दूर से भी साफ दिखाई देती हैं। इसलिए यह घर की सुरक्षा के लिए काफी उपयोगी वायरलैस कैमरा है। इस कैमरे में वाई-फाई कनेक्टिविटी दी गई है, जिससे इसको आप घर के 2.4GHz वाई-फाई नेटवर्क से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। कनेक्ट होने के बाद आप मोबाइल ऐप के जरिए लाइव वीडियो देख सकते हैं और कैमरे को दूर से भी कंट्रोल कर सकते हैं। इससे घर की निगरानी कहीं से भी की जा सकती है। सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए इस Wi-Fi Security Camera में AI ह्यूमन डिटेक्शन फीचर मौजूद है, जो इंसान और सामान्य मूवमेंट के बीच अंतर पहचान सकती है। इससे गलत अलर्ट कम मिलते हैं और केवल महत्वपूर्ण गतिविधियों पर ही मोबाइल पर नोटिफिकेशन तुरंत मिल जाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Maizic Smarthome
    • मॉडल नाम - Maizic Smarthome 3MP wifi cctv camera
    • इनडोर/आउटडोर उपयोग - आउटडोर 
    • कनेक्टिविटी तकनीक - वायरलैस 
    • वीडियो कैप्चर रिज़ॉल्यूशन - 1440p
    • कंट्रोलर टाइप - V380Pro ऐप

    खूबियां 

    • कलर नाइट विजन अंधेरे में भी रंगीन वीडियो दिखाता है, जिससे रात के समय भी स्पष्ट निगरानी की जा सकती है।
    • टू-वे ऑडियो फीचर होने से आप कैमरे के जरिए सामने मौजूद व्यक्ति से बात कर सकते हैं। 
    • इसमें डुअल स्टोरेज विकल्प दिया गया है, जिससे वीडियो सुरक्षित रूप से ऑनलाइन सेव हो सकती हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कोई कमी नहीं बताई है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Qubo Smart 360 Wi-Fi Camera| AI Person Detection

    यह कैमरा एडवांस AI पर्सन डिटेक्शन तकनीक, 360° कवरेज और स्मार्ट मोबाइल ऐप कंट्रोल के साथ आता है। इसलिए यह घर की सुरक्षा के लिए एक भरोसेमंद वायरलैस सीसीटीवी कैमरा है। रात के समय सुरक्षा बनाए रखने के लिए इसमें Qubo नाइटपल्स विजन तकनीक दी गई है, जिसमें लगी इन्फ्रारेड एलईडी अंधेरे में भी साफ और स्पष्ट वीडियो दिखाने में मदद करती हैं। इससे यह CCTV Camera दिन और रात दोनों समय 24×7 निगरानी करता है। इसमें 360° पैन और 90 डिग्री टिल्ट मोशन ट्रैकिंग फीचर मौजूद है। साथ ही इसका मोटराइज्ड डुअल मोटर हेड कैमरे को पूरे कमरे में घुमाने की सुविधा देता है। आप मोबाइल ऐप से इस कैमरे को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं और कमरे के हर कोने की निगरानी कर सकते हैं। इससे किसी भी तरह का कोई कोना छूटता नहीं और पूरा क्षेत्र कवर हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Qubo
    • मॉडल नाम - SmartCam3603MP
    • इनडोर/आउटडोर उपयोग - इनडोर
    • कनेक्टिविटी तकनीक - वायर्ड, वायरलेस
    • वीडियो कैप्चर रिज़ॉल्यूशन - 1440p
    • वीडियो कैप्चर फॉर्मेट - MPEG-4
    • कंट्रोलर टाइप - अमेजन एलेक्सा

    खूबियां 

    • इसमें मौजूद इंट्रूडर अलार्म संदिग्ध गतिविधि होने पर तेज आवाज में अलार्म बजाकर चेतावनी देती है।
    • आप क्यूबो ऐप के जरिए लाइव वीडियो देख सकते हैं, रिकॉर्डिंग चेक कर सकते हैं और कैमरे को दूर से कंट्रोल कर सकते हैं।
    • यह कैमरा अमेज़न एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट के साथ काम करता है, जिससे आप वॉयस कमांड के जरिए स्मार्ट डिस्प्ले या स्मार्ट डिवाइस पर कैमरे की लाइव फीड देख सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कोई कमी नहीं बताई है।
    03
  • DDLC HD 1080P PTZ WiFi Security Camera | AI Human Detection

    इस सीसीटीवी कैमरे में HD 1080P वीडियो क्वालिटी दी गई है, जिससे वीडियो साफ और स्मूद दिखाई देता है। इसमें लोगों के चेहरे, गतिविधियां और आसपास की चीजें स्पष्ट रूप से दिखाई देती हैं, जिससे घर की निगरानी ज्यादा बढ़िया हो जाती है। इसमें PTZ पैन-टिल्ट-ज़ूम कंट्रोल फीचर दिया गया है। इसका मतलब है कि कैमरे को मोबाइल ऐप से दूर बैठकर घुमाया जा सकता है और अलग-अलग दिशा में देखा जा सकता है। इससे बड़े क्षेत्र की निगरानी करना आसान हो जाती है और कैमरे के आसपास कोई ब्लाइंड स्पॉट नहीं रहता है। इसमें मौजूद AI ह्यूमन डिटेक्शन तकनीक इंसान की गतिविधियों को पहचानती है और सामान्य मूवमेंट जैसे जानवर या हवा की हलचल से अलग पहचान करती है। इससे गलत अलर्ट कम हो जाते हैं और केवल महत्वपूर्ण गतिविधि पर ही मोबाइल पर सूचना आती है। साथ ही इसमें मोशन डिटेक्शन और अलर्ट)फीचर भी दिया गया है। जैसे ही कैमरा किसी गतिविधि को पहचानता है, यह तुरंत आपके स्मार्टफोन पर नोटिफिकेशन भेज देता है। इससे आप तुरंत जान सकते हैं कि कैमरे के सामने क्या हो रहा है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - DDLC
    • मॉडल नाम - PTZ Camera
    • इनडोर/आउटडोर उपयोग - इनडोर
    • कनेक्टिविटी तकनीक - वायरलेस
    • कनेक्टिविटी प्रोटोकॉल - वाई-फाई 
    • वीडियो कैप्चर रिज़ॉल्यूशन - 1080p
    • वीडियो कैप्चर फॉर्मेट - AVI
    • कंट्रोलर टाइप - ऐप 

    खूबियां 

    • इसका कलर नाइट विजन फीचर अंधेरे में भी रंगीन वीडियो दिखाने में सक्षम है, जिससे व्यक्ति या वस्तु की पहचान करना आसान हो जाता है। 
    • इसमें टू-वे ऑडियो कम्युनिकेशन होने से इसमें लगे माइक्रोफोन और स्पीकर से आप कैमरे के सामने मौजूद व्यक्ति से मोबाइल ऐप के जरिए बात कर सकते हैं। 
    • इस कैमरे में मल्टी यूजर व्यूइंग सुविधा होने से आप कैमरे की एक्सेस अपने परिवार के अन्य सदस्यों या टीम के साथ शेयर कर सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने सेल के बाद सपोर्ट को बेकार बताया है।


    04
  • FINICKY-WORLD Dual Lens WiFi Camera CCTV Night Vision Motion Sensor

    इस वायरलेस कैमरे में 4MP फुल एचडी डुअल लेंस रेजोल्यूशन मिलता है, जो लगभग 1920×2160 पिक्सेल की स्पष्ट वीडियो क्वालिटी देता है। डुअल लेंस तकनीक के कारण वीडियो ज्यादा साफ और डिटेल में दिखाई देती है, जिससे आसपास की चीजें, चेहरे, गतिविधि साफ और अच्छे से दिखाई देती हैं। इसका 360° पैन और टिल्ट मॉनिटरिंग फीचर लगभग 355° हॉरिजॉन्टल और 90° वर्टिकल घूम सकता है, जिससे कमरे के हर कोने की निगरानी की जा सकती है। मोबाइल ऐप के जरिए आप इस Home Security वाले Camera की दिशा को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं और पूरे एरिया को कवर कर सकते हैं। रात के समय भी निगरानी बनाए रखने के लिए इसमें स्मार्ट कलर नाइट विजन तकनीक दी गई है, जो स्टारलाइट सीएमओएस सेंसर के साथ कम रोशनी में भी साफ और रंगीन वीडियो दिखाने में सक्षम है। इसमें मौजूद AI ऑटो ट्रैकिंग और मोशन डिटेक्शन फीचर जब किसी व्यक्ति की गतिविधि पहचानता है तो यह अपने आप उस दिशा में घूमकर मूवमेंट को ट्रैक करता है। साथ ही तुरंत आपके मोबाइल फोन पर अलर्ट नोटिफिकेशन भेज देता है, जिससे आप तुरंत जायजा ल सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - FINICKY-WORLD
    • मॉडल नाम - FW-DUO4MP
    • इनडोर/आउटडोर उपयोग - इनडोर
    • कनेक्टिविटी तकनीक - वाई फाई 
    • कनेक्टिविटी प्रोटोकॉल - वाई-फाई 
    • वीडियो कैप्चर रिज़ॉल्यूशन - 1920 x 2160
    • वीडियो कैप्चर फॉर्मेट - h.265
    • कंट्रोलर टाइप - एंड्रॉइड 

    खूबियां 

    • लगभग 10 मीटर दूरी तक यह कैमरा रात में स्पष्ट दृश्य देता है।
    • यह कैमरा वाई-फाई वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिसको आप V380 Cam ऐप से नियंत्रित कर सकते हैं।
    • वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए इसमें माइक्रो SD कार्ड सपोर्ट दिया गया है जो लगभग 128GB तक स्टोरेज देता है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया यह अच्छे से काम नहीं करता है।


    इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं। 

    05

वायरलेस AI डिटेक्शन सीसीटीवी कैमरे मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे अमेजन पर मौजूद AI डिटेक्शन सीसीटीवी कैमरे के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानकारी दी गई है, इससे आप आसानी से इनके मुख्य फीचर्स समझ सकते हैं। इन सभी कैमरों में AI पर्सन डिटेक्शन, Wi-Fi कनेक्टिविटी, नाइट विजन और मोबाइल ऐप मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं हैं।

कैमरा मॉडल

वीडियो क्वालिटी

कवरेज / मूवमेंट

नाइट विजन

एआई डिटेक्शन

अन्य खास फीचर

Drumstone 3MP 2K WiFi Camera

3MP (2K)

360° पैन + 90° टिल्ट

इन्फ्रारेड नाइट विजन

AI पर्सन डिटेक्शन

ऑटो अलार्म, मोशन अलर्ट, ऐप कंट्रोल

Maizic Smarthome 3MP Camera

3MP (2K)

360° पैन-टिल्ट

कलर नाइट विजन

AI ह्यूमन डिटेक्शन

टू-वे ऑडियो, मोबाइल अलर्ट

Qubo Smart 360° 4MP Camera

4MP (Ultra 2K)

360° पैन + 90° टिल्ट

नाइटपल्स नाइट विजन

AI पर्सन डिटेक्शन

इंट्रूडर अलार्म, क्लाउड + SD स्टोरेज, ऐप कंट्रोल 

DDLC PTZ WiFi Camera

1080P HD

PTZ पैन-टिल्ट-ज़ूम

कलर नाइट विजन

AI ह्यूमन डिटेक्शन

मोशन अलर्ट, टू-वे ऑडियो

Finicky-World Dual Lens 4MP Camera

4MP फुल HD

355° पैन + 90° टिल्ट

कलर नाइट विजन

AI मोशन ट्रैकिंग

डुअल लेंस, 128GB SD कार्ड सपोर्ट

 ऐसी ही उपयोगी जानकारी के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज जरूर विजिट करें। 

इन्हें भी पढ़ें :

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • Wireless AI पर्सन डिटेक्शन CCTV Camera क्या है?
    +
    वायरलेस AI पर्सन डिटेक्शन सीसीटीवी कैमरा एक स्मार्ट सुरक्षा वाला कैमरा होता है जो वाई-फाई के जरिए काम करता है और AI तकनीक की मदद से इंसान की गतिविधि को पहचान सकता है। यह सामान्य मूवमेंट और इंसान के बीच फर्क पहचानकर सही समय पर अलर्ट भेजता है।
  • क्या वायरलेस AI सीसीटीवी कैमरा घर की सुरक्षा के लिए अच्छा होता है?
    +
    हां, यह कैमरा घर की सुरक्षा के लिए बहुत उपयोगी होता है। इसमें मोशन डिटेक्शन, नाइट विजन, मोबाइल अलर्ट और लाइव मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स होते हैं, जिससे आप अपने घर की निगरानी कहीं से भी कर सकते हैं।
  • क्या इन कैमरों में रात में भी साफ वीडियो दिखाई देता है?
    +
    हां, अधिकांश वायरलेस AI CCTV Cameras में नाइट विजन या कलर नाइट विजन फीचर होता है। इससे कैमरा अंधेरे में भी स्पष्ट वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है और रात में भी निगरानी संभव होती है।