फिल्टरलेस चिमनी क्यों बन रही है लोगों की पहली पसंद? जानिए इसके बड़े कारण

फिल्टरलेस चिमनी की लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण इसकी आसान देखभाल है। इसमें आपको बार-बार फिल्टर साफ नहीं करना पड़ता, जिससे इसकी सफाई आसान हो जाती है। वहीं इसकी सक्शन पावर भी काफी बढ़िया होती है, जो भारी धुएं, ग्रीस और बदबू को भी तेजी से साफ करती है।
फिल्टरलेस चिमनी
फिल्टरलेस चिमनी

आजकल फिल्टरलेस चिमनियां तेजी से लोगों की पहली पसंद बन रही हैं। दरअसल, इसका कारण यह है कि फिल्टरलेस चिमनी का रखरखाव काफी आसान होता है। इसमें किसी तरह का फिल्टर नहीं होता है और जब फिल्टर नहीं है तो उसे बार-बार निकालकर साफ करने का झंझट भी खत्म हो जाता है। वहीं इसकी सबसे बड़ी खूबी होती है कि यह खाना बनने के दौरान होने वाले धुएं में मौजूद चिकनाई को भी खींचकर बाहर करती है, जिससे रसोई की दीवरों पर चिपचिपाहट की समस्या काफी कम रहती है। इसके अलावा, इनकी सक्शन पावर भी फिल्टर वाली चिमनी से ज्यादा बेहतर मानी जाती है। नीचे फिल्टरलेस चिमनियों की लोकप्रियता के कारणों को अधिक विस्तार से समझाने की कोशिश की गई है।

कैसे काम करती है फिल्टरलेस चिमनी?

अगर आप फिल्टरलेस चिमनी लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो पहले यह समझना जरूरी है कि यह काम कैसे करती है।

  • इसमें किसी तरह का फिल्टर नहीं होता है, इसलिए अलग से फिल्टर साफ करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
  • यह धुआं, भाप और तेल के कणों को सक्शन की मदद से बाहर निकालने का काम करती है, जिससे रसोई की दीवारों पर ग्रीस की समस्या नहीं रहती।
  • फिल्टरलेस चिमनी में एक ऑयल कलेक्टर होता है जिसमें चिमनी के अंदर जमी चिकनाई व तेल पिघलकर जमा होती है। इसे आपको समय-समय पर साफ करना होता है।

क्यों फिल्टरलेस चिमनी बन रही लोगों की पसंद?

फिल्टलेस चिमनियों के कुछ ऐसी खूबियां हैं, जिस कारण इनकी मांग पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ी है और यह लोगों की पसंद बन रही हैं -

  • इसमें फिल्टर साफ करने का झंझट बिल्कुल नहीं रहता है।
  • फिल्टर वाली चिमनी के मुकाबले इनका रखरखाव काफी आसान होता है।
  • ये मॉडर्न डिजाइन में आती हैं, जो आपकी किचन को आकर्षक लुक दे सकती है।
  • इनकी सक्शन काफी तेज होती है और यह धुआं व भाप तेजी से कम करने में मदद करती हैं।
  • ये किफायती से प्रीमियम तक हर रेंज में आसानी से उपलब्ध होती हैं।

फिल्टरलेस चिमनी: वारंटी और कीमत

यहां फिल्टरलेस चिमनी के मॉडल्स की वारंटी व कीमत की जानकारी दी गई है ताकि आपको इसके अनुसार सही विकल्प चुनने में आसानी हो - 

मॉडल का नाम 

प्रोडक्ट वारंटी  

मोटर वारंटी 

कीमत 

Faber Venice

2 साल

8 साल

₹11,750

Elica NERO

5 साल

15 साल

₹17,499

Livpure Fenix

2 साल

10 साल 

₹9,499

INALSA Pyramid

1 साल 

5 साल 

₹5,599

Glen Hood RICA 

1 साल 

7 साल 

₹13,999

नोट - इस टेबल में हमने मॉडल की जिन कीमतों के बारे में बताया है उनमें अमेजन द्वारा बदलाव किया जा सकता है। इसलिए हमारी सलाह है कि चिमनी लेने से पहले उसकी लेटेस्ट कीमत को जरूर देखें।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Faber 60 cm 1200 m/hr Autoclean Curved Chimney

    अगर आपकी रसोई छोटी है तो फैबर की यह 60 सेंटीमीटर वाली चिमनी आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है। इसका कर्व्ड डिजाइन इसे मॉर्डन किचन के लिए बेहतरीन विकल्प बनाता है।

    इसे चुनने का कारण

    • यह 1200 m3/hr सक्शन क्षमता के साथ आती है, जो धुआं और भाप तेजी से बाहर निकालने में मदद करती है।
    • फिल्टरलेस तकनीक होने से बार-बार फिल्टर साफ करने की जरूरत नहीं पड़ती।
    • इसको हाथ के इशारे और टच करके कंट्रोल कर सकते हैं।
    • इसकी ऑटो क्लीन सुविधा अंदर जमा चिकनाई को अपने आप साफ करती है।

    हमारी राय

    अगर आप पहली बार चिमनी ले रहे हैं और एक भरोसेमंद ब्रांड चाहते हैं, तो Faber का यह मॉडल एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह एक जाना-माना ब्रांड है जिसकी कस्टमर सर्विस भी काफी बढ़िया मानी जाती है। वहीं इस पर मिलने वाली 2 साल की प्रोडक्ट वारंटी और 8 साल की मोटर वारंटी इसे अधिक भरोसेमंद बनाती है। इसलिए हमारे हिसाब से यह उन लोगों के लिए काफी बढ़िया रहेगी जो अच्छी गुणवत्ता के साथ ब्रांड का भरोसा चाहते हैं।

    क्यों देखें दूसरा विकल्प?

    अगर आपके घर में रोजाना ज्यादा या फिर अधिक तेल-मसाले वाला खाना बनता है, तो इसकी सक्शन क्षमता अपना काम अच्छी तरह करने में कमजोर पड़ सकती है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल नाम - Faber Venice
    • साइज - 60 सेंटीमीटर
    • सक्शन पावर - 1200 CMPH
    • आकार - कर्व्ड 
    • शोर स्तर - 59db

    किसके लिए सही?

    • छोटे परिवार
    • भरोसेमंद ब्रांड चाहने वाले

    कमी

    • कीमत थोड़ी अधिक
    01
  • Elica 90cm BLDC Filterless Autoclean Kitchen Chimney

    एलिका की यह 90 सेंटीमीटर वाली 4 बर्नर वाले स्टोव के लिए बढ़िया रहेगी। वहीं यह चिमनी काफी आकर्षक व स्टाइलिश डिजाइन में आती है, जो मॉडर्न किचन के लिए बेहतरीन हो सकती है।

    इसे चुनने का कारण

    • इसकी शक्तिशाली सक्शन अधिक तेल-मसाले वाला खाना बनने के दौरान होने वाले धुएं को भी तेजी से बाहर निकालने में सक्षम है।
    • इसकी BLDC मोटर कम बिजली खपत करती है, जिससे बिल में बचत कर सकते हैं।
    • इसे आप टच और हाथ के इशारे दोनों तरह से नियंत्रण कर सकते हैं। 
    • इसमें लगी LED लाइट किचन में अधिक रोशनी देने का काम करती है।

    हमारी राय

    अगर आप एक ऐसी चिमनी चाहते हैं जिस पर एक बार पैसा लगाकर लंबे समय तक आप टेंशन फ्री रहें, तो हमारी राय में Elica की यह चिमनी आपके लिए काफी बढ़िया रहेगी। इस पर आपको पांच साल की प्रोडक्ट वारंटी के साथ 15 साल की मोटर वारंटी मिलती है जो इसे बेहद भरोसेमंद विकल्प बनाती है और ब्रांड भी काफी मशहूर है यानी अगर कभी चिमनी में कोई समस्या भी हुई तो कस्टमर सर्विस में आपको निराश नहीं होना पड़ेगा।

    क्यों देखें दूसरा विकल्प?

    अगर आपका बजट कम है और आपको ज्यादा बड़ी चिमनी की जरूरत नहीं है, तो आप इसका छोटा मॉडल देख सकते हैं जो आपके बजट में आसानी से फिट हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल नाम - Elica NERO
    • साइज - 90 सेंटीमीटर
    • सक्शन पावर - 1500 CMPH
    • आकार - कर्व्ड 
    • शोर स्तर - 48db

    किसके लिए सही?

    • बड़े परिवार
    • जो शोर कम चाहते हैं।

    कमी

    • ग्लास के टूटने का डर
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Livpure Fenix 60 cm T-Shape Chimney

    लिवप्योर की यह चिमनी 60 सेंटीमीटर साइज में आती है और इसका टी-शेप डिजाइन इसे चौड़ाई वाली रसोई के लिए बेहतरीन विकल्प बनाती है। 

    इसे चुनने का कारण

    • यह फिल्टरलेस तकनीक के साथ आती है, जिससे इसका रखरखाव आसान हो जाता है।
    • यह बेहद कम शोर के साथ काम करती है, जिससे किचन में थोड़ी शांति रहती है।
    • इसमें ऑयल कलेक्टर ट्रे लगा है जिसे निकालकर साफ करना आसान है।
    • आप केवल हाथ हिलाकर इसे बंद या चालू कर सकते हैं।

    हमारी राय

    किचन चिमनी के मार्केट में लिवप्योर धीरे-धीरे अपनी मजबूत पकड़ बना रहा है। ऐसे में अगर आप किफायती कीमत में एक अच्छा विकल्प चाहते हैं तो यह मॉडल बढ़िया रहेगा। इसकी मोटर भी 10 साल की वारंटी के साथ आती है जो इसे भरोसेमंद बनाती है और सालों तक टेंशन फ्री रखती है। इसलिए हमारे हिसाब से यह उनके लिए काफी बढ़िया है जो कम पैसा खर्च करके अच्छी व भरोसेमंद चिमनी चाहते हैं।

    क्यों देखें दूसरा विकल्प?

    लेकिन आप उनमें से जिन्हें स्टाइलिश डिजाइन के साथ प्रीमियम फीचर की जरूरत है, तो फिर यह आपके लिए नहीं है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल नाम - Livpure Fenix
    • साइज - 60 सेंटीमीटर
    • सक्शन पावर - 1400 CMPH
    • आकार - टी-शेप
    • शोर स्तर - 58db

    किसके लिए सही?

    • कम बजट वालों के लिए।
    • जिनके यहां रोजाना ज्यादा खाना बनता है।

    कमी

    • इसकी कस्टमर सर्विस एलिका या फैबर जितनी बढ़िया नहीं है।
    03
  • INALSA Pyramid Shape Wall Mount Kitchen Chimney

    60 सेंटीमीटर की यह INALSA चिमनी उन रसोई के लिए काफी बढ़िया है जिनके यहां केवल 2 से 3 लोगों का खाना बनता है। वहीं इसका आकार ऐसा है कि कम जगह में भी आसानी से फिट हो जाता है।

    इसे चुनने का कारण

    • इसकी सक्शन क्षमता तेजी से धुएं और भाप को बाहर निकालने में मदद करती है।
    • इसमें फिल्टर नहीं है जिससे फिल्टर को निकालकर साफ करने की टेंशन नहीं रहती।
    • बेहद कम आवाज के साथ काम करता है।
    • पुश बटन के कारण इसे चलाना काफी आसान है।

    हमारी राय

    अगर आपका बजट बेहद कम है और आपको ज्यादा प्रीमियम फीचर की जरूरत नहीं है, तो यह चिमनी आपके लिए काफी बढ़िया रहेगी। इतनी कम कीमत में भी यह आपको जरूरी फीचर्स के साथ 5 साल का लंबा भरोसा देता है, जो इसे वैल्यू-फॉर-मनी बनाता है।

    क्यों देखें दूसरा विकल्प?

    अगर आपके घर में रोजाना अधिक और भारी तेल व तड़के वाला खाना बनता है, तो यह आपके लिए सही विकल्प नहीं है। क्योंकि इसकी सक्शन क्षमता कम है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल नाम - INALSA Pyramid
    • साइज - 60 सेंटीमीटर
    • सक्शन पावर - 1100 CMPH
    • आकार - पिरामिड शेप 
    • शोर स्तर - 58db

    किसके लिए सही?

    • कम बजट वाले
    • जहां चिमनी की जरूरत कम हो।

    कमी

    • मोटर व प्रोडक्ट वारंटी कम है।
    04
  • Glen Hood RICA 60 Curved Glass Kitchen Chimney

    ग्लेन की इस 60 सेंटीमीर की चिमनी का कर्व्ड डिजाइन इसे बेहद खास व आकर्षक बनाता है। वहीं साइज छोटा है जिससे यह किचन में बेहद कम जगह घेरता है।

    इसे चुनने का कारण

    • 60 सेंटीमीटर साइज के बाद भी इसमें 1500 m3/hr की शक्तिशाली सक्शन मिलती है, जो तेजी से धुआं बाहर करती है।
    • इसमें शामिल BLDC मोटर बिजली की कम खपत करता है।
    • इसमें ऑटो क्लीन तकनीक अंदर जमा चिकनाई को हीटिंग के माध्यम से साफ करती है।
    • इसमें LED लाइट लगी है जो रसोई में अधिक रोशनी देती है।

    हमारी राय

    चिमनी के मामले में Glen एक भरोसेमंद ब्रांड माना जाता है। इसलिए अगर आप ऐसे ब्रांड पर भरोसा करते हैं जिसकी बाजार में अच्छी पहचान हो, तो यह मॉडल आपको पसंद आ सकता है। इसकी कीमत ज्यादा है, लेकिन ब्रांड का भरोसा और इस पर मिलने वाली 7 साल की वारंटी इसे अच्छा विकल्प बनाती है।

    क्यों देखें दूसरा विकल्प?

    अगर आप कम कीमत में लंबी वारंटी वाली चिमनी तलाश रहे हैं, तो फिर ग्लेन आपके लिए बिल्कुल नहीं है। ऐसे में आप एलिका जैसे मॉडल्स को देख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल नाम - Glen Hood RICA
    • साइज - 60 सेंटीमीटर
    • सक्शन पावर - 1500 CMPH
    • आकार - कर्व्ड ग्लास 
    • शोर स्तर - 58db

    किसके लिए सही?

    • मॉडर्न रसोई 
    • जिन्हें बजट की टेंशन नहीं।

    कमी

    • प्रोडक्ट वारंटी कम
    05

फिल्टरलेस चिमनी लेते समय किन बातों का ध्यान रखें?

अक्सर चिमनी लेते समय ग्राहक कुछ ऐसी गलती करते हैं, जिसके लिए उन्हें बाद में नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए फिल्टरलेस चिमनी लेने से पहले इन बातों का जरूर ध्यान रखें - 

  • किचन के आकार के अनुसार सही साइज चुनें, जैसे बहुत बड़ा किचन है तो 90 सेंटीमीटर चिमनी, वरना 60 या 75 सेंटीमीटर वाली चिमनी।
  • अपने खाना बनाने की आदत को समझकर उस अनुसार सक्शन क्षमता चुनें, जैसे - ज्यादा भारी तेल-मसाले वाला खाना तो 1500 से 1600 m3/hr सक्शन, वरना इससे कम क्षमता वाला।
  • मोटर और प्रोडक्ट की वारंटी जरूर देखें कि कितनी लंबी है और ब्रांड की कस्टमर सर्विस कैसी है।
  • चिमनी कितनी बिजली खपत करेगी और इसका शोर स्तर कितना है? इन बातों का भी ध्यान रखना जरूरी है।

फिल्टरलेस चिमनी के मॉडल्स की आपस में तुलना

यहां हमने ऊपर बताई गई फिल्टरलेस चिमनी के मॉडल्स की आपस में तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल का नाम 

चिमनी साइज 

सक्शन क्षमता 

खास फीचर 

Faber Venice

60 सेंटीमीटर 

1200 m³/hr 

टच कंट्रोल

Elica NERO 

90 सेंटीमीटर 

1500 m³/hr 

ऑटो-क्लीन तकनीक

Livpure Fenix 

60 सेंटीमीटर  

1400 m³/hr

कम शोर

INALSA Pyramid 

60 सेंटीमीटर 

1100 m³/hr 

LED लाइटिंग

Glen Hood RICA 

60 सेंटीमीटर 

1500 m³/hr 

थर्मल ऑटो क्लीन

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑप एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • फिल्टरलेस चिमनी क्या होती है?
    +
    दरअसल, फिल्टरलेस चिमनी में कोई फिल्टर नहीं होता है, जिससे इसकी सफाई और रखरखाव काफी आसान हो जाता है।
  • क्यों लोकप्रिय हो रही है फिल्टरलेस चिमनियां?
    +
    इसका रखरखाव आसान होता है, सक्शन पावर अधिक बेहतर होती है और इसका डिजाइन काफी मॉडर्न होता है, जिस कारण यह काफी पसंद की जाती है।
  • क्या फिल्टरलेस चिमनी भारतीय रसोई के लिए सही है?
    +
    हां, भारतीय रसोई के लिए यह चिमनी ज्यादा बढ़िया मानी जाती है, क्योंकि उनमें रोजाना और भारी तेल मसाले वाला खाना पकता है।
  • फिल्टरलेस चिमनी और फिल्टर वाली चिमनी में क्या अंतर है?
    +
    फिल्टरलेस चिमनी में फिल्टर साफ करने की जरूरत नहीं होती, जबकि फिल्टर वाली चिमनी में नियमित सफाई करनी पड़ती है।
  • क्या फिल्टरलेस चिमनी की सफाई आसान होती है?
    +
    हां, क्योंकि इसमें आपको केवल ऑयल कलेक्टर को निकालकर साफ करना पड़ता है और चिमनी के बाहरी हिस्से को समय-समय पर करने की जरूरत पड़ती है।