मानसून और उमस भरे मौसम में कमरा ठंडा तो हो जाता है, लेकिन हवा में चिपचिपाहट बनी रहती है। ऐसे में लोग अक्सर एसी का तापमान 18°C या 20°C तक घटा देते हैं, जिससे कमरा बहुत ज्यादा ठंडा हो जाता है और बिजली का बिल आसमान छूने लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उमस में कूलिंग का असली राज तापमान घटाना नहीं, बल्कि कमरे की नमी को नियंत्रित करना है? जी हां, उमस भरे मौसम में Air Conditioner का सही तापमान 24°C से 26°C रखना सबसे अच्छा माना जाता है। इस तापमान पर एसी का कंप्रेसर कम बिजली खपत करता है और कमरा पूरी तरह से ठंडा बना रहता है।
ऐसे में अगर आप भी चिपचिपाहट से राहत पाने के साथ-साथ बिजली का बिल कम रखना चाहते हैं, तो एडवांस्ड ह्यूमिडिटी कंट्रोल और ड्राई मोड फीचर्स वाले एसी सबसे बेहतरीन विकल्प हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 बेहतरीन एसी मॉडल्स के बारे में, जो इस उमस भरे मौसम में आपको कम बिजली खर्च में शानदार कूलिंग देंगे।
