आपका बजट ₹15,000 है? Amazon पर मिल रहे इन 5 सिंगल डोर Refrigerator पर डालें एक नजर!

अगर आप ₹15,000 के अंदर एक सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर की तलाश में हैं, तो Amazon पर इनकी भरमार है। यहां Whirlpool, Godrej से लेकर कई लोकप्रिय ब्रांड्स देखने को मिलते हैं। करीब 190 लीटर तक की क्षमता में आने वाले ये फ्रिज बैचलर्स, कपल्स और 2-3 लोगों के लिए अच्छे रहते हैं।
15 हजार के अंदर आने वाले सिंगल डोर फ्रिज
15 हजार के अंदर आने वाले सिंगल डोर फ्रिज

आज के समय में, एक विश्वसनीय रेफ्रिजरेटर हर घर की जरूरत है, और अगर यह बजट में मिल जाए तो और भी अच्छा। सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं जिन्हें कॉम्पैक्ट साइज और कम बिजली खपत वाला उपकरण चाहिए। हमने अमेजन पर 15,000 रुपये से कम कीमत वाले बढ़िया सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर की खोज की है और आपके लिए टॉप 5 मॉडल चुने हैं। इन्हें ग्राहकों द्वारा सकारात्मक रिव्यूज मिले हैं, जो इन्हें अधिक विश्वसनीय बनाते हैं। Haier, Godrej, Whirlpool और Voltas Beko ब्रांड के इन मॉडल्स में 183-190 लीटर तक की क्षमता मिलती है। चाहें आप बैचलर हों, कपल या फिर 2-3 सदस्यों वाले परिवार में रहते हों, इन सिंगल डोर फ्रिज में स्टोरेज के भरपूर जगह मिलती है। वहीं, ये आपकी रसोई में भी ज्यादा जगह नहीं घेरते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Whirlpool 184 L 2 Star Direct-Cool Single Door Refrigerator

    यह Whirlpool रेफ्रिजरेटर 184 लीटर क्षमता में आता है, जिसे 2-3 सदस्यों वाले परिवार के लिए डिजाइन किया गया है। अगर आपके इलाके में अक्सर वोल्टेज का ऊतार-चढ़ाव लगा रहता है, तो इसका स्टेब्लाइजर फ्री ऑपरेशन प्रदर्शन को स्थिर और टिकाऊ बनाता है। इससे फ्रिज के खराब होने की चिंता नहीं रहता है और लगातार कूलिंग भी बनी रहती है।

    इन खास फीचर्स को जरूर जानें

    • इस Whirlpool Refrigerator में कूलिंग को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए इंसुलेटे कैपेलिटी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। बार-बार बिजली कटने के दौरान फ्रिज में ठंडक बनी रहती है और चीजें खराब नहीं होती।
    • इसके वेजिटेबल बॉक्स के ऊपर हनीकॉम्ब लॉक टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला क्रिस्पर दिया गया है। इसकी वजह से बॉक्स में रखे फल और सब्जियां लंबे समय तक ताजे रहते हैं और अतिरिक्त नमी से खराब नहीं होते।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • फ्रीजर क्षमता- 14.3 लीटर
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- मैनुअल
    • कूलिंग मेथेड- कंप्रेसर
    • शेल्व्स की संख्या- 2

    खूबियां

    • बोतलों के लिए ज़ंबो स्टोरेज
    • क्विक चिल ज़ोन

    कमी

    • स्थिरता (स्टेबिलटी) की समस्या आ सकती है।
    01
  • Haier 190 L 3 Star Direct Cool Single Door Refrigerator

    इस सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर की क्षमता 190 लीटर है और यह Haier फ्रिज छोटे परिवारों या फिर कपल्स के लिए एकदम परफेक्ट है। इसकी डायरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी की वजह से तेज और लगातार समान कूलिंग मिलती है, जिसकी वजह से फल-सब्जियों से लेकर डेयरी आइटम्स तक लंबे समय तक फ्रेश रहते हैं।

    इस खास फीचर्स को जरूर जानें

    • घर आए मेहमानों को फ्रेश ड्रिंक्स सर्व करनी हों या फिर खुद के एक ताजा नींबू पानी बनाना हो, इसकी 1 घंटे की आइसिंग टेक्नोलॉजी के साथ आपको फटाफट से जमी हुई बर्फ मिल जाती है।
    • यह फ्रिज उन लोगों के लिए बढ़िया है, जिनके इलाके में अक्सर बिजली की समस्या रहती है। आप इसे पावरकट के दौरान घर के इंवर्टर से जोड़कर भी चला सकते हैं, ताकी चीजों के खराब होने की परेशानी ना हो।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- मैनुअल
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • शेल्व्स की संख्या- 2
    • फ्रीजर क्षमता- 14 लीटर
    • शेल्फ टाइप- टफन ग्लास

    खूबियां

    • स्टेब्लाइजर फ्री ऑपरेशन
    • बड़ा वेजिटेबल बॉक्स

    कमी

    • पानी लीक करने की समस्या।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Voltas Beko, A Tata Product 183 L, 2-Star Single Door Direct Cool Refrigerator

    183 लीटर की कैपेसिटी में आने वाला यह सिंगल डोर फ्रिज Voltas Beko ब्रांड का है। इसमें मजबूत टफन ग्लास से बने शेल्फ मिलते हैं, जिनपर भारतीय घरों में इस्तेमाल होने वाले भारी बर्तन भी आराम से रखे जा सकता हैं। यह बड़ी बोतलों को रखने के लिए 2 लीटर स्टोरेज के साथ आता है, जिसमें कोल्ड ड्रिंक्स आदि आसानी से रखी जा सकती हैं।

    इस खास फीचर्स को जरूर जानें

    • अगर आप एकसाथ कई दिनों की फल और सब्जियां स्टोर करते हैं मगर वे अक्सर सूख जाते हैं! तो इसका फ्रेश बॉक्स बड़े क्रिस्पर के साथ इस समस्या को खत्म करता है। इससे आपके फल-सब्जियां कई दिनों तक ताजे रहते हैं।
    • इसमें अलग से एक चिलर ज़ोन दिया गया है, जिसमें आप उन चीजों को स्टोर कर सकते हैं जिन्हें बाकियों से ज्यादा ठंडक की जरूरत होती है। यह खास तौर पर डेयरी प्रोडक्ट्स रखने के लिए अच्छा रहता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट फिनिश- ग्लॉसी
    • डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • फ्रीजर क्षमता- 15 लीटर
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- मैनुअल
    • कूलिंग मेथेड- कंप्रेसर

    खूबियां

    • एडजस्टेबल ग्लास शेल्फ
    • क्रिस्पर ह्यूमीडिटी कंट्रोल

    कमी

    • कस्टूमर सर्विस परेशान कर सकती है।
    03
  • Haier 190 L 2 Star Direct Cool Single Door Refrigerator

    2-3 सदस्यों वाले परिवार के लिए आदर्श रहने वाला यह हायर फ्रिज 190 लीटर की क्षमता में आता है। इसका शानदार फ्लोरल पैटर्न किचन को बेहतरीन दिखाता है। वहीं, ईजी क्लीन बैक मिलने की वजह से इसे साफ करना भी काफी आसान रहता है। यह Haier Refrigerator मजबूत व टिकाऊ टफन ग्लास शेल्फ के साथ आता है, और इसमें बाहर की तरफ हैंडल भी दिया गया है।

    इस खास फीचर्स को जरूर जानें

    • फ्रिज में रखी चीजों को किटाणुओं से दूर रखने के लिए इसमें एंटी बैक्टेरिया गास्केट लगाई गई है। यह दरवाजे के जरिए बैक्टेरिया को अंदर जाने से रोकती है, जिससे खाने-पीन की चीजें साफ और स्वच्छ बनी रहती हैं।
    • कामकाजी लोग अक्सर एक ही दिन जाकर पूरे हफ्ते की सब्जियां और फल ले आते हैं। ऐसे में इन्हें बिना किसी परेशानी के फ्रिज में स्टोर करने के लिए बड़ा वेजिटेबल बॉक्स दिया गया है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • फ्रीजर क्षमता- 14 लीटर
    • एनर्जी रेटिंग- 2 स्टार
    • फॉर्म फैक्टर- सिंगल डोर
    • शेल्व्स की संख्या- 2
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- मैनुअल

    खूबियां

    • LED लाइट
    • कनेक्ट होम इंवर्टर

    कमी

    • कमजोर बिल्ड क्वालिटी।
    04
  • Godrej 183 L 3 Star 5 Years Comprehensive New Launch | Toughened Glass Shelves | 24 Day Farm Freshness

    यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर 183 लीटर क्षमता में आता है। इसके ज़ंबो वेजिटेबल ट्रे में एकसाथ ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां स्टोर किए जा सकते हैं। यह Godrej Fridge किचन को आकर्षक दिखाने वाले फ्लोरल पैटर्न डोर डिजाइन में आता है, जिसमें एक बड़ा हैंडल भी लगा हुआ है। ऊर्जा कुशलता को दर्शाने के लिए इसे 3 स्टार एनर्जी रेटिंग दी गई है।

    इस खास फीचर्स को जरूर जानें

    • इसकी एडवांस्ड टर्बो कूलिंग टेक्नोलॉजी तेजी से कूलिंग, जल्दी बर्फ जमने, बोतलों को बेहतर तरीके से ठंडा करने, तापमान को सही बनाए रखने, खाने को बेहतर ढंग से सुरक्षित रखने और रोजमर्रा में अच्छा प्रदर्शन देती है।
    • बड़ी बोतलों को रखने के लिए एक अच्छा एक्वा स्पेस मिलता है। वहीं, इसकी खास फ्रेश क्रिस्पर टेक्नोलॉजी की वजह से फ्रिज में रखे फल और सब्जियां जल्दी सूखते नहीं है, साथ ही उनके पोषक तत्व भी बने रहते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • फ्रीजर क्षमता- 14.8 लीटर
    • कलर- फ्लोरल ब्लू
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • शेल्फ टाइप- टफन ग्लास
    • कूलिंग मेथेड- कंप्रेसर

    खूबियां

    • हाइजनी+इंवर्टर टेक्नोलॉजी
    • लंबा रेफ्रिजरेटर बेस

    कमी

    • लाइट काम ना करने की शिकायत।
    05

तुलना: कौन-सा सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर आपको लेना चाहिए?

15,000 रूपए के अंदर आने वाले इन फ्रिज को आप अपनी जरूरत और ब्रांड विश्वसनीयता का ध्यान रखते हुए ले सकते हैं। ये सभी बजट विकल्प हैं और अच्छी कूलिंग के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में इन सिंगल डोर फ्रिज की तुलना आपके लिए मददगार हो सकती है-

मॉडल्स

एनर्जी रेटिंग

क्षमता

खास फीचर

Whirlpool (205 WDE CLS 2S SHERRY WINE-Y, Red, 2026 Model)

2 स्टार

184 लीटर

9 घंटे का कूलिंग रेटेंशन

Haier (HED-203TDSA-N, Dazzle Steel, 2026 Model)

3 स्टार

190 लीटर

तेज बर्फ बनाने की क्षमता

Voltas Beko (RDC215C / 2S0XER0M0000GO, Hairline Blue)

2 स्टार

183 लीटर

फ्रेश बॉक्स टेक्नोलॉजी

Haier (HED-202TMHA-N, Marine Hilton, 2026 Model)

2 स्टार

190 लीटर

बड़ा वेजिटेबल बॉक्स

Godrej (RD R190CN THF FR BL, Floral Blue)

3 स्टार

183 लीटर

24 दिनों की फॉर्म फ्रेशनेस

नोट: सूची में शामिल किए गए फ्रिज मॉडलों की MRP ₹15,000 से अधिक है। हालांकी, वर्तमान में अमेजन पर ये सभी इस कीमत के अंदर ही उपलब्ध है। भविष्य में होने वाले बदलाव को लेकर हमारी जिम्मेदारी नहीं है। हम पाठकों को सटीक कीमत अमेजन पर ही देखने की सलाह देते हैं।

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस में देखिए अन्य उपकरणों से जुड़ी जानकारी।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर की औसत बिजली खपत क्या होती है?
    +
    आमतौर पर, सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर डबल डोर की तुलना में कम बिजली खपत करते हैं, खासकर 3 स्टार या उससे ऊपर की रेटिंग वाले मॉडल।
  • ₹15,000 से कम में कौन सी ब्रांड अच्छी हैं?
    +
    इस बजट में Whirlpool, Godrej, Voltas Beko, और Haier जैसी ब्रांडों के अच्छे विकल्प मिलते हैं।
  • छोटे परिवार के लिए कितना लीटर का फ्रिज सही रहेगा?
    +
    1-3 सदस्यों वाले परिवार के लिए 170-200 लीटर का सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर पर्याप्त होता है।
  • क्या इन रेफ्रिजरेटर में इन्वर्टर कंप्रेसर होता है?
    +
    कुछ मॉडलों में इन्वर्टर कंप्रेसर मिल सकता है, जो बिजली बचाने और बेहतर कूलिंग में मदद करता है। खरीदारी से पहले स्पेसिफिकेशन्स जांच लें।