कहीं भी रहें, फोन से चलाएं अपनी Washing Machine! देखें Wifi इनेबल्ड वाले स्मार्ट विकल्प

स्मार्ट वाई-फाई इनेबल्ड वाशिंग मशीन को आप अपने स्मार्टफोन ऐप से कनेक्ट करके दुनिया के किसी भी कोने से कंट्रोल और मॉनिटर कर सकते हैं। एआई फैब्रिक सेंसर, इन-बिल्ट हीटर, स्टीम वॉश और ऑटो-डिटर्जेंट डिस्पेंसर जैसे एडवांस्ड फीचर्स के साथ आने वाली ये मशीनें ना केवल समय और बिजली की बचत करती हैं, बल्कि आपके महंगे कपड़ों की क्वालिटी को भी लंबे समय तक सुरक्षित रखती हैं।
स्मार्ट वाई-फाई इनेबल्ड वॉशिंग मशीन
स्मार्ट वाई-फाई इनेबल्ड वॉशिंग मशीन

स्मार्ट वाई-फाई इनेबल्ड वाशिंग मशीन तेजी से भारतीय घरों का हिस्सा बन रही हैं। ये मशीनें खास तौर पर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी होती हैं जो ऑफिस, बिजनेस या घर के कामों में व्यस्त रहते हैं और अपने समय को स्मार्टली मैनेज करना चाहते हैं। इन स्मार्ट Washing Machine की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपको कपड़े धोने के लिए मशीन के पास खड़े रहने की बिल्कुल जरूरत नहीं होती। आप अपने फोन में ऐप के जरिए वॉश साइकिल स्टार्ट कर सकते हैं, टाइमर सेट कर सकते हैं, वॉश प्रोग्राम डाउनलोड कर सकते हैं और वॉश साइकिल पूरा होने पर तुरंत नोटिफिकेशन भी पा सकते हैं। इतना ही नहीं, इनमें मौजूद AI तकनीक कपड़ों के वजन और फैब्रिक की कोमलता को खुद समझकर सबसे सही वॉश पैटर्न चुनती है।

नीचे आप इन एडवांस वॉशिंग मशीन के विकल्पों को देख सकते हैं।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 7 Kg AI One Touch Fully Automatic Front Load Washing Machine

    हमारा सुझाव:

    छोटे या मध्यम आकार के परिवारों के लिए यह वाशिंग मशीन एक बेहद शानदार और आधुनिक विकल्प साबित हो सकती है। काले रंग के स्टाइलिश डिजाइन में आने वाली यह मशीन आपके लॉन्ड्री एरिया के लुक को पूरी तरह से बदल देती है। इसके आधुनिक फीचर्स आपके कपड़ों को बिना किसी नुकसान के गहराई से साफ करने में मदद करते हैं। अगर आप कम मेहनत में और अपनी व्यस्त दिनचर्या के साथ कपड़ों की बेहतरीन धुलाई चाहते हैं, तो यह मशीन आपकी सभी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।

    इसमें मिलने वाले स्मार्ट फीचर्स:

    इसमें AI स्मार्ट वॉश तकनीक शामिल हैं यानी यह मशीन खुद समझ जाती है कि कपड़ों का वजन कितना है और उसी हिसाब से धोने का सबसे सही तरीका और समय तय करती है, जिससे कपड़े खराब नहीं होते।

    हमें क्या आया पसंद?

    • 525mm सुपर ड्रम होने के कारण कपड़ों को घूमने के लिए ज्यादा जगह मिलती है, जिससे कपड़े बेहतर तरीके से साफ होते हैं।
    • यह इन-बिल्ट हीटर के साथ आती है, जो पानी को गर्म करता है जिससे धोने से कपड़ों में जमे हुए जिद्दी दाग और कीटाणु आसानी से निकल जाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Haier
    • मॉडल नंबर -  EFL70-IM12F3BKU1
    • क्षमता - 7 किलोग्राम
    • रंग - काला
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार

    खूबियां

    • शांत धुलाई
    • बेहतरीन सफाई

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इस वॉशिंग मशीन के क्लीनिंग परफॉर्मेंस में कमी बताई है।
    01
  • IFB 8 Kg 5 Star Ai Powered Fully Automatic Front Load Washing Machine

    हमारा सुझाव:

    IFB की यह 8 किलोग्राम क्षमता वाली मशीन मध्यम से बड़े परिवारों की रोजमर्रा की लॉन्ड्री जरूरतों के लिए एक बहुत ही भरोसेमंद और टिकाऊ विकल्प है। यह मशीन कपड़ों की कोमलता बनाए रखते हुए जिद्दी से जिद्दी दागों को आसानी से साफ करने के लिए जानी जाती है। इस स्मार्ट वॉशिंग मशीन के इस्तेमाल से आपके कपड़ों का रंग और फैब्रिक लंबे समय तक नए जैसा बना रहता है। जो लोग कपड़ों की प्रीमियम सफाई और मजबूती दोनों चाहते हैं, उनके लिए यह एक परफेक्ट सुझाव रहेगी।

    इसमें मिलने वाले स्मार्ट फीचर्स:

    इसमें वाई-फाई कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है, जिससे आप अपने स्मार्टफोन इसे कनेक्ट करके घर के किसी भी कोने से कपड़े धोने का समय तय और कंट्रोल कर सकते हैं।

    हमें क्या आया पसंद?

    • इसमें 9 स्वर्ल वॉश तकनीक है, जो कपड़ों को 9 अलग-अलग तरीके से घुमाकर धोती है, जिससे हाथों जैसी सफाई मिलती है।
    • इसका स्टीम रिफ्रेश भाप की मदद से कपड़ों की बदबू और सलवटें बिना धोए भी झटपट दूर करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - IFB
    • मॉडल नंबर - SENATOR GXN 8012
    • क्षमता - 8 किलोग्राम
    • रंग - ग्रे
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार

    खूबियां

    • मजबूत बनावट
    • कम पानी खपत

    कमी

    • इस वॉशिंग मशीन को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स कुछ खास शिकायत नहीं की है।
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung Smart Choice 9 kg Digital Inverter Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    हमारा सुझाव:

    बड़े परिवारों के लिए सैमसंग की यह 9 किलोग्राम क्षमता वाली वाशिंग मशीन एक बढ़िया विकल्प हो सकती है। इसका आकर्षक नेवी ब्लू रंग आपके घर को एक प्रीमियम और लक्जरी अहसास देगा। यह मशीन कम समय में ज्यादा कपड़े धोने में पूरी तरह सक्षम है। अगर आपके घर में कपड़े ज्यादा धुलते हैं और आप एक ऐसी मशीन चाहते हैं जो लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के चले और बिजली की बचत करे, तो यह आपके लिए सबसे सही पसंद रहेगी।

    इसमें मिलने वाले स्मार्ट फीचर्स:

    इसमें AI कंट्रोल फीचर शामिल है, जो आपकी कपड़े धोने की आदतों को याद रखती है और आपके सबसे पसंदीदा वॉश प्रोग्राम को अपने आप स्क्रीन पर सुझाव के रूप में दिखाती है।

    हमें क्या आया पसंद?

    • इसका AI इकोबबल डिटर्जेंट को जल्दी से बुलबुलों में बदलकर कपड़ों के अंदर तक पहुंचाता है, जिससे ठंडे पानी में भी गहरी सफाई होती है।
    • सुपर स्पीड वॉश तकनीक कम समय में कपड़ों की पूरी धुलाई करके आपके कीमती समय की बचत करती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung
    • मॉडल नंबर - WW90DG6U24ASTL
    • क्षमता - 9 किलोग्राम
    • रंग - नेवी
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार

    खूबियां

    • सुपरफास्ट वाशिंग
    • कम बिजली खपत

    कमी

    • कुछ यूजर्स की शिकायत है कि इस वॉशिंग मशीन का ऐप फंक्शन ठीक तरह से काम नहीं कर रहा है।
    03
  • LG 9 Kg, 5 Star AI Fully Automatic Front-Loading Washing Machine

    हमारा सुझाव:

    एलजी की यह 9 किलोग्राम वाली फ्रंट लोड वाशिंग मशीन अपनी आधुनिक तकनीक और कपड़ों की देखभाल के लिए बेहद लोकप्रिय है। इसका लुक भी देखने में काफी क्लासी और आकर्षक लगता है। यह मशीन कपड़ों के धागों को नुकसान पहुंचाए बिना उन्हें गहराई से साफ करने का काम करती है। अगर आपके घर में छोटे बच्चे या बुजुर्ग हैं और आप कपड़ों को कीटाणुरहित और एलर्जी-मुक्त रखना चाहती हैं, तो यह मशीन आपकी पहली पसंद बन सकती है।

    इसमें मिलने वाले स्मार्ट फीचर्स:

    यह LG ThinQ की सुविधा के साथ आती है यानी मोबाइल ऐप के जरिए आप ना सिर्फ मशीन चला सकते हैं बल्कि इसमें आने वाली किसी भी तकनीकी समस्या की जानकारी तुरंत पा सकते हैं।

    हमें क्या आया पसंद?

    • इसमें स्टीम+ और रिंकल केयर तकनीक शामिल है, जो भाप से कपड़े धोने पर 99.9% कीटाणु खत्म करती है और कपड़ों में सलवटें बहुत कम पड़ती हैं।
    • इसका 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव कपड़े धोते समय ड्रम अलग-अलग दिशाओं में घूमता है, जिससे कपड़ों को सही सफाई मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - LG
    • मॉडल नंबर - FHP1209Z7P
    • क्षमता - 9 किलोग्राम
    • रंग - प्लेटिनम
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार

    खूबियां

    • एलर्जी से सुरक्षा
    • आवाज नहीं करता

    कमी

    • इस वॉशिंग मशीन को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    04
  • Whirlpool Smart Choice 9 Kg Inverter Front Load Fully Automatic Washing Machine

    हमारा सुझाव:

    व्हर्लपूल की यह वाशिंग मशीन कठिन से कठिन दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए एक बेहतरीन समाधान है। डार्क मिडनाइट ग्रे कलर में आने वाली यह मशीन देखने में जितनी शानदार है, काम में उतनी ही मजबूत है। यह भारतीय घरों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है जहां कपड़ों पर पसीने, तेल या मसाले के जिद्दी दाग लग जाते हैं। अगर आप एक ऐसी मशीन चाहते हैं जो बड़े से बड़े लॉट को आसानी से धो दे, तो यह एक बढ़िया सुझाव हो सकता है।

    इसमें मिलने वाले स्मार्ट फीचर्स

    इसमें स्मार्ट वॉश तकनीक शामिल है, जो कपड़ों के प्रकार और मैल के स्तर का अनुमान लगाकर धोने की प्रक्रिया को अपने आप एडजस्ट कर लेती है।

    हमें क्या आया पसंद?

    • यह 100+ टफ स्टेन्स रिमूवल के साथ आता है, जो कपड़ों पर लगे 100 से भी ज्यादा तरह के जिद्दी दागों को बिना घिसे आसानी से निकाल देती है।
    • इसकी 1400 RPM तेज स्पिन स्पीड की वजह से धोए हुए कपड़े बहुत ही कम समय में और जल्दी सूखा देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Whirlpool
    • मॉडल नंबर - SUPREME CARE 9014-E
    • क्षमता - 9 किलोग्राम
    • रंग - मिडनाइट ग्रे
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार

    खूबियां

    • जिद्दी दाग सफाई
    • कपड़े जल्दी सुखाए

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इस ब्रांड के कस्टमर सर्विस को लेकर शिकायत की है।
    05

स्मार्ट वाई-फाई वॉशिंग मशीन के मॉडल्स की आपस में तुलना

यहां हमने ऊपर बताए गए मॉडल्स की आपस में तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा मॉडल आपकी जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल  

क्षमता  

स्मार्ट तकनीक 

खास फीचर

Haier Front Load (EFL70-IM12F3BKU1)  

7 किलोग्राम   

AI-DBT स्मार्ट वॉश  

525mm सुपर ड्रम व इन-बिल्ट हीटर 

IFB Senator (SENATOR GXN 8012)  

8 किलोग्राम 

वाई-फाई ऐप कंट्रोल  

9 स्वर्ल वॉश व 2X पावर स्टीम

Samsung Smart Choice (WW90DG6U24ASTL)  

9 किलोग्राम   

AI पैटर्न कंट्रोल  

AI इकोबबल व सुपर स्पीड वॉश 

LG AI Direct Drive (FHP1209Z7P)  

9 किलोग्राम 

LG ThinQ वाई-फाई  

6 मोशन DD व स्टीम+ रिंकल केयर 

Whirlpool Supreme Care (SUPREME CARE 9014-E)  

9 किलोग्राम  

स्मार्ट वॉश टेक्नोलॉजी  

100+ टफ स्टेन्स रिमूवल व 1400 RPM

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • स्मार्ट वाई-फाई वाशिंग मशीन को मोबाइल से कैसे कनेक्ट और कंट्रोल किया जाता है?
    +
    इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन में ब्रांड का आधिकारिक ऐप डाउनलोड करना होता है। फिर मशीन को घर के वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट करके आप फोन से ही कपड़े धोना शुरू, पॉज़ या शेड्यूल कर सकते हैं।
  • क्या वाई-फाई वाशिंग मशीन साधारण वाशिंग मशीन से ज्यादा बिजली और पानी खर्च करती है?
    +
    बिल्कुल नहीं! ज्यादातर स्मार्ट वाई-फाई वाशिंग मशीनें 5-स्टार एनर्जी रेटिंग और इन्वर्टर मोटर के साथ आती हैं। इनकी AI तकनीक कपड़ों के वजन के हिसाब से ही पानी और बिजली का उपयोग करती है, जिससे उल्टे संसाधनों की बचत होती है।
  • अगर मशीन में कोई खराबी आ जाए, तो वाई-फाई फीचर से क्या मदद मिलती है?
    +
    इन स्मार्ट मशीनों में स्मार्ट डायग्नोसिस का फीचर होता है। अगर मशीन में कोई छोटी-मोटी तकनीकी दिक्कत आती है, तो ऐप तुरंत आपको समस्या की जानकारी दे देता है और बिना सर्विस सेंटर गए हल करने के स्टेप्स बता देता है।
  • क्या वाई-फाई कनेक्ट ना होने पर भी इन मशीनों को मैन्युअल रूप से चलाया जा सकता है?
    +
    जी हां! अगर किसी कारणवश इंटरनेट बंद हो जाता है, तब भी आप मशीन के फ्रंट पैनल पर दिए गए टच बटन या डायल का इस्तेमाल करके इसे एक साधारण ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन की तरह आसानी से चला सकती हैं।
  • स्मार्ट वाई-फाई वाशिंग मशीन में AI तकनीक का क्या काम होता है?
    +
    एआई तकनीक कपड़ों के फैब्रिक की सॉफ्टनेस और वजन को डिटेक्ट करती है। इसके बाद यह मशीन 20,000 से ज्यादा वॉश पैटर्न्स में से कपड़ों के लिए सबसे सुरक्षित और बेहतरीन वॉश मोशन चुनती है, जिससे कपड़े खराब नहीं होते।