भारतीय रसोई में हर रोज कुछ अलग और नया बनता है। इन्हें बनाने में तैयारियां भी लगभग हर बार अलग होती हैं। कभी सख्त मसालों को पीसना, कभी प्यूरी और बैटर तैयार करना तो कभी पेस्ट बनाना! ऐसे ही कामों को आसानी से पूरा करने के लिए पावरफुल मिक्सर ग्राइंडर उपयोगी साबित होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए, हमने यहां 5 ऐसे विकल्प शामिल किए हैं, जो अमेजन पर ₹5,000 के अंदर उपलब्ध हैं। इनके साथ किचन के काम सुविधाजनक तरीके से पूरे होते हैं और साथ ही जेब पर भी बोझ नहीं पड़ेगा। इनमें 750W और 800W मोटर क्षमताओं वाले मॉडल आते हैं, जो कि भारी कामों को कुशलता से पूरा करते हैं। वहीं, स्टेनलेस स्टील जार और ब्लेड्स इन्हें अधिक टिकाऊ बनाते हैं। इनके साथ 3-4 जार मिलते हैं, जिन्हें अलग-अलग इस्तेमाल में ले सकते हैं।
₹5,000 से कम में 5 पावरफुल Mixer Grinder, जो मिनटों में पीस देंगे कड़े से कड़े मसाले!

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
BOSCH TrueMixx 750 W Mixer Grinder
भारतीय रसोई के लिए क्यों अच्छा है?
- इसमें 750W की हाई फ्लक्स मोटर लगी हुई है, जो ताजी चटनी से लेकर खड़े मसालों तक को आसानी से पीसती है। वहीं, ओवरहीट प्रोटक्शन की वजह से मोटर गर्म होकर खराब होने की भी चिंता नहीं रहती है।
- यह Bosch Mixer Grinder स्टेनलेस स्टील वाली ब्लंट पाउंडिंग ब्लेड के साथ आता है। इसकी वजह से चीजों को पीसने पर सिलबट्टे जैसा स्वाद और टेक्सचर मिलता है और खाना स्वादिष्ट बनता है।
- इसके साथ मिलने वाले तीन अलग-अलग क्षमता के स्टील जार में ज़ंग लगने की समस्या नहीं होती है। यह मटेरियल खाने के लिए सुरक्षित रहता है और इसे साफ करना भी आसान है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्पेशल फीचर- एडजस्टेबल स्पीड कंट्रोल
- वोल्टेज- 240 वोल्ट्स
- कंट्रोल टाइप- नॉब
- क्षमता- 1.2 लीटर
- मटेरियल टाइप- प्लास्टिक
खूबियां
- 2-स्पीड सेटिंग्स
- एस्थेटिक मिंट ग्रीन फिनिश
कमी
- लीकेज की समस्या।
01Wipro Elato FMG208 800 Watt Mixer Grinder
भारतीय रसोई के लिए क्यों अच्छा है?
- बिना किसी रूकावट के कम समय में कुशल ग्राइंडिंग के लिए इस Wipro मिक्सर ग्राइंडर में डीप फ्लो ब्रेकर टेक्नोलॉजी मिलती है। यह पिसाई के बीच ब्लेड्स को अटकने से बचाती है।
- यह पावरफुल मिक्सर ग्राइंडर ओवरलोड प्रोटक्शन के साथ आता है, जिसकी वजह से वोल्टेज के ऊतार-चढ़ाव और भारी पिसाई में मोटर जल्दी गर्म नहीं होती है। इसकी वजह से लंबा जीवनकाल मिलता है।
- इसमें लगी 800W की हैवी-ड्यूटी कॉपर मोटर अपनी मजबूती और टिकाऊपन के लिए जानी जाती है। यह इंडियन मसालों को बिना किसी मेहनत के बारीकी से पीसने में सक्षम है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्पेशल फीचर- ओवरलोड प्रोटक्शन
- वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
- वॉटेज- 800 वॉट्स
- कंट्रोल टाइप- नॉब
- स्पीड की संख्या- 4
खूबियां
- स्लीक और कॉम्पैक्ट
- ब्लंट पाउंडिंग ब्लेड
कमी
- सामान्य प्रोडक्ट क्वालिटी।
02Maharaja Whiteline Joy Elite 750W Mixer Grinder
भारतीय रसोई के लिए क्यों अच्छा है?
- इस 750W मिक्सर ग्राइंडर के साथ तीन अलग-अलग क्षमता के स्टेनलेस स्टील जार मिलते हैं। इनमें चटनी, मसाले और अन्य चीजें पीसी जा सकती हैं, साथ ही इन्हें साफ करना भी आसान रहता है।
- इस Maharaja मिक्सर में सुविधाजनक नॉब कंट्रोल फंक्शन दिया गया है। इसकी मदद से आप अपनी जरूरत के अनुसार स्पीड को कम-ज्यादा करके परफेक्ट टेक्सचर के साथ चीजों को पीस सकते हैं।
- साधारण ग्राइंडर के विपरीत इसमें पिसाई करते समय जार को ऊपर से पकड़ने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसके जार लिड लॉक के साथ आते हैं, जिससे लीकेज की समस्या नहीं होती और हैंड्स फ्री ऑपरेशन मिलता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- वोल्टेज- 250 वोल्ट्स
- वॉटेज- 750 वॉट्स
- कंट्रोल टाइप- नॉब कंट्रोल
- स्पीड की संख्या- 3
- मटेरियल टाइप- स्टेनलेस स्टील
खूबियां
- एयर वेंटिलेशन सिस्टम
- यूनिक जार फ्लो ब्रेकर्स
कमी
- आवाज करने की समस्या।
जागरण स्मार्ट च्वाइस पर एक्सप्लोर करें अन्य कैटेगरी।
03Bajaj Military Series Rex 750W 4 Jar Mixer Grinder
भारतीय रसोई के लिए क्यों अच्छा है?
- यह Bajaj Mixer Grinder अपने ड्यूराकट ब्लेड के जरिए खड़े और सख्त मसालों को कम समय में आसानी से पीसने का काम करता है। इससे आप घर पर ही गरम मसाला, हल्दी, धनिया आदि पीस सकते हैं।
- इसमें ग्राइंडिंग, चटनी और लिक्विडाइजिंग जार के साथ ही जूसर जार भी मिलता है। ऐसे में अगर आप घर पर फलों या सब्जियों का ताज रस निकालना चाहते हैं, तो यह आपकी रसोई में खूब काम आएगा।
- इस जूसर मिक्सर ग्राइंडर के चारों जार आरामदायक हैंडल और लिड के साथ आते हैं। इससे इन्हें पकड़ने में आसानी रहती है और साथ ही लीकेज की समस्या भी नहीं होती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
- वॉटेज- 750 वॉट्स
- कंट्रोल टाइप- नॉब कंट्रोल
- स्पीड की संख्या- 3
- क्षमता- 1.5 लीटर
खूबियां
- 2-इन-1 फंक्शन ब्लेड
- शक्तिशाली टाइटन मोटर
कमी
- ज्यादा नॉइज लेवल।
04Philips HL7770/00 Mixer Grinder
भारतीय रसोई के लिए क्यों अच्छा है?
- इस पावरफुल मिक्सर ग्राइंडर की माइक्रोग्राइंड टेक्नोलॉजी और खास ब्लेड डिजाइन के साथ बारीक पिसाई सुनिश्चित होती है, जिससे सिर्फ 1 काली मिर्च भी आसानी से पीसी जा सकती है।
- यह Philips ग्राइंडर मिक्सर कोर्स, फाइन और सुपरफाइन तीन अलग-अलग मोड के साथ आता है। इस वजह से, आप अपनी ग्राइंडिंग की जरूरत के हिसाब से उसकी कंसिस्टेंसी को सेट कर सकते हैं।
- इसमें मिलने वाला क्लीन मोड बिना रगड़े-घिसे, जार को जल्दी और आसानी से साफ करने में मदद करता है। इससे दाग लगने या फिर मसालों की तेज गंध रह जाने की समस्या नहीं होती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्पेशल फीचर- एडजस्टेबल स्पीड कंट्रोल
- वोल्टेज- 200 वोल्ट्स
- वॉटेज- 800 वॉट्स
- कंट्रोल टाइप- नॉब
- स्पीड की संख्या- 3
खूबियां
- स्टेनलेस स्टील जार
- लीक प्रूफ लिड
कमी
- खराब लिड क्वालिटी।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
नोट: सूची में शामिल मिक्सर ग्राइंडर की MRP ₹5000 से ज्यादा है। मगर, वर्तमान में अमेजन पर सभी इस कीमत के अंदर उपलब्ध है। ऐसे में इनकी कीमतों में होने वाले बदलाव को लेकर हम जिम्मेदार नहीं है। सटीक कीमत आपको अमेजन पर ही देखनी चाहिए।
अन्य घरेलू उपकरणों की जानकारी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर देखिए।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- ₹5000 से कम के मिक्सर ग्राइंडर में आमतौर पर कितनी वाट क्षमता होती है?+इस बजट में आपको 500W से 750W और 800W तक की वाट क्षमता वाले मिक्सर ग्राइंडर आसानी से मिल जाएंगे, जो भारतीय रसोई के अधिकांश कार्यों के लिए पर्याप्त हैं।
- मिक्सर ग्राइंडर लेते समय कौन सी सुरक्षा सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए?+ओवरलोड प्रोटेक्शन, नॉन-स्लिप फीट, अच्छी गुणवत्ता वाले जार हैंडल और मजबूत लॉकिंग मैकेनिज्म जैसी सुरक्षा सुविधाओं को प्राथमिकता दें।
- क्या इन मिक्सर ग्राइंडर से भारी काम जैसे इडली/डोसा का बैटर भी बनाया जा सकता है?+750W या उससे अधिक क्षमता वाले मिक्सर ग्राइंडर अच्छी क्वालिटी के साथ भारी पीसने का काम भी कर सकते हैं, लेकिन नियमित रूप से बहुत ज्यादा भारी काम के लिए प्रोफेशनल मॉडल बेहतर हो सकते हैं।
- मिक्सर ग्राइंडर के जार कितने प्रकार के होते हैं और उनका क्या उपयोग है?+आमतौर पर 3-4 जार होते हैं - एक छोटा चटनी जार, एक मध्यम सूखा पीसने/मसाले के लिए, और एक बड़ा वेट ग्राइंडिंग/जूसिंग के लिए। कुछ में ब्लेंडिंग जार भी होता है।
- मिक्सर ग्राइंडर में स्टेनलेस स्टील जार क्यों महत्वपूर्ण हैं?+स्टेनलेस स्टील जार टिकाऊ होते हैं, जंग प्रतिरोधी होते हैं और भोजन के साथ प्रतिक्रिया नहीं करते, जिससे वे स्वास्थ्यकर और लंबे समय तक चलने वाले होते हैं। प्लास्टिक जार की तुलना में ये बेहतर माने जाते हैं।
You May Also Like