बिना माचिस, बिना लाइटर: 4 बर्नर ऑटो इग्निशन गैस स्टोव कुकिंग को बनाएंगें तेज और आसान

आज के आधुनिक रसोई में 4 बर्नर ऑटो इग्निशन गैस स्टोव सुविधा के लिहाज से काफी अच्छे माने जा रहे हैं। माचिस या लाइटर की झंझट के बिना, बस एक नॉब घुमाकर आग जलाना किसे पसंद नहीं होगा? इसी वजह से हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे विकल्प, जो आपके किचन को स्मार्ट बनाने के साथ कुकिंग को भी तेज बनाएंगें।
ऑटो इग्निशन के साथ आने वाले गैस स्टोव 4 बर्नर
ऑटो इग्निशन के साथ आने वाले गैस स्टोव 4 बर्नर

भारतीय रसोई के उपकरणों में आए दिन नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जहां पहले मिट्टी के चूल्हे में खाना पकता था, तो वहीं अब ऐसे गैस स्टोव आ चुके हैं जिन्हें जलाने के लिए किसी लाइटर या माचिस की जरूरत नहीं होती है। जी हां, ऑटो इग्निशन वाले स्टोव को जलाने के लिए बस नॉब घुमाना होता है और बर्नर से आग निकलना शुरू हो जाती है। ये ना सिर्फ किचन में बार-बार खोने वाले लाइटर और माचिस को ढूंढने के झंझट से बचाते हैं बल्कि कुकिंग को भी तेज बनाने के काम करते हैं।

वहीं, जब इस शानदार सुविधा के साथ 4 बर्नर का तालमेल मिलता है तो खाना पकाना और भी आसान हो जाता है। 4 बर्नर गैस स्टोव पर आप एकसाथ चार अलग-अलग डिशेज तैयार कर सकते हैं। ये खास तौर पर बड़े परिवारों या फिर उन घरों के लिए अच्छे रहते हैं, जहां अक्सर मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है। आप नीचे दिए गए विकल्पों में से अपने किचन के लिए एक अच्छा ऑटो इग्निशन 4 बर्नर गैस स्टोव चुन सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Faber 4 Burner 70cm Hob |Auto-Ignition HOB PRIME

    अगर आप अपने किचन के लिए एक स्टाइलिश, मजबूत और कम जगह घेरने वाला गैस चूल्हा ढूंढ रहे हैं, तो Faber का यह 4 बर्नर गैस स्टोव एक परफेक्ट चॉइस है। यह चूल्हा आपके किचन को मॉडर्न बिल्ट-इन लुक देता है और इसे नॉर्मल कुकटॉप की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

    मुख्य आकर्षण

    • हाइब्रिड डिजाइन: इसे स्लैब के अंदर फिट करें या ऊपर रखें, चॉइस आपकी है। हाइब्रिड डिजाइन आपको किचन के हिसाब से इसे सेट करने की अनुमति देती है।
    • 4 ब्रास बर्नर्स: हाई-क्वालिटी पीतल के बर्नर जो लंबे समय तक चलते हैं और यूनिफॉर्म हीट देते हैं। ये भारतीय किचन के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं।
    • कास्ट आयरन सपोर्ट: भारी भारतीय बर्तनों जैसे कढ़ाई, कुकर आदि के लिए सुपर-मजबूत ग्रिप। इससे बर्तन के गिरने और फिसलने की टेंशन नहीं रहती है।
    • प्रीमियम मेटल नॉब्स: प्लास्टिक नहीं, बल्कि मजबूत और लंबे समय तक चलने वाले मेटल के नॉब्स।
    • टफन ग्लास: मजबूत होने के साथ ही साफ-सफाई में काफी आसान रहने वाला गैस टॉप। बस एक गीला कपड़ा मारते ही दाग-धब्बे निकल जाते हैं।

    वारंटी और भरोसा

    • 5 साल की लंबी वारंटी ग्लास और वाल्व पर।
    • 2 साल की वारंटी बर्नर और कॉइल पर।

    हमारा फैसला: 70cm का यह कॉम्पैक्ट हॉब उन लोगों के लिए बढ़िया है जो बिना ज्यादा जगह घेरे, एक प्रीमियम और भरोसेमंद कुकटॉप को अपनी रसोई का साथी बनाना चाहते हैं।

    01
  • Elica 4 Burner Auto Ignition Gas Stove

    जिन लोगों को ऐसे गैस चूल्हे की तलाश है जो दिखने में बेहद मॉडर्न हो, बजट में फिट बैठे और जिसकी ड्यूरेबिलिटी पर आंख बंद करके भरोसा कर सकें, तो यह Elica गैस स्टोव एक सानदार विकल्प है। यह गैस स्टोव शानदार लुक्स और बेहतरीन परफॉर्मेंस का एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।

    मुख्य आकर्षण

    • प्रीमियम ब्लैक ग्लास टॉप: इसका टफन ग्लास न सिर्फ किचन को एक लग्जरी लुक देता है, बल्कि इसे साफ करना भी बेहद आसान है।
    • 4 हाई-क्वालिटी ब्रास बर्नर्स: इसमें अलग-अलग साइज के 4 पीतल के बर्नर दिए गए हैं, जो भारी बर्तनों को संभालने और गैस की बचत करते हुए तेज कुकिंग करने में मददगार हैं।
    • यूरो-कोटेड पैन सपोर्ट: बर्तनों को रखने के लिए इसमें यूरो-कोटेड स्टैंड दिए गए हैं, जो खाना बनाते समय बर्तनों को फिसलने नहीं देते और स्थिरता बनाए रखते हैं।
    • स्मार्ट ऑटो-इग्निशन: अब लाइटर या माचिस ढूंढने की टेंशन खत्म। बस नॉब को घुमाइए और आपका चूल्हा तुरंत जल जाएगा।

    वारंटी और भरोसा

    • 7 साल की लंबी वारंटी ग्लास पर।
    • 2 साल की वारंटी पूरे प्रोडक्ट पर।

    हमारा फैसला: 7 साल की ग्लास वारंटी यह साफ बताती है कि इस स्टोव के ग्लास की क्वालिटी कितनी शानदार है। अगर आप कम मेंटेनेंस और लंबी वारंटी वाला एक प्रीमियम 4-बर्नर गैस चूल्हा चाहते हैं, तो यह आपके लिए सबसे फिट च्वाइस हो सकता है।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Beyond Appliances Altair 4 Burner Smart Glass Hobtop Stove

    यदि आप अपने किचन के लिए एक साधारण गैस चूल्हा नहीं, बल्कि नेक्स्ट-जेनरेशन की एडवांस टेक्नोलॉजी वाला कुकटॉप चाहते हैं, तो Beyond Appliances का यह 4 बर्नर वाला ऑटो इग्निशन गैस स्टोव एक परफेक्ट और स्मार्ट चॉइस है। यह मॉडल स्मार्ट फीचर्स, बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स और प्रीमियम लुक का बेजोड़ कॉम्बिनेशन है।

    मुख्य आकर्षण

    • स्मार्ट डिजिटल टाइमर: इस हॉबटॉप की सबसे बड़ी खासियत इसका इन-बिल्ट टाइमर है। आप दाल या कुकर चढ़ाकर टाइमर सेट कर सकते हैं; समय पूरा होते ही यह Gas Stove गैस की सप्लाई को अपने आप बंद कर देता है। अब खाना जलने की टेंशन हमेशा के लिए खत्मफ्लेम फेलियर डिवाइस: सुरक्षा के मामले में यह काफी शनदार है। अगर दूध उबलने या हवा चलने से आंच अचानक बुझ जाती है, तो FFD तकनीक कुछ ही सेकेंड्स में गैस लीक को रोकने के लिए सप्लाई बंद कर देती है।
    • कनवर्टिबल हाइब्रिड डिजाइन: इसे आप प्लेटफॉर्म कटवाकर बिल्ट-इन हॉब की तरह फिट कर सकते हैं या फिर बिना किसी कटिंग के नॉर्मल टेबलटॉप की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • जंबो और फुल ब्रास बर्नर्स: इसमें हाई-क्वालिटी के 4 पीतल से बने बर्नर दिए गए हैं, जिसमें भारी बर्तनों और बिरयानी जैसी डिशेज के लिए एक स्पेशल ज़ंबो बर्नर भी शामिल है।

    प्रीमियम मेटल नॉब्स और 8mm टफन ग्लास: इसके शानदार मैटेलिक नॉब्स बढ़िया ग्रिप देते हैं और इसका 8mm मोटा ब्लैक टफन ग्लास किचन को बेहद मॉडर्न लुक देता है।वारंटी और भरोसा

    • 5 साल की वारंटी बर्नर्स और ग्लास कंपोनेंट्स पर।
    • 2 साल की कॉम्प्रीहेंसिव वारंटी बाकी सभी पार्ट्स पर।

    हमारा फैसला: यह स्मार्ट हॉबटॉप उन वर्किंग प्रोफेशनल्स और होममेकर्स के लिए अच्छा है जो खाना बनाते समय मल्टीटास्किंग करना चाहते हैं। डिजिटल टाइमर और FFD सेफ्टी इसे बाजार के अन्य सामान्य गैस स्टोव से काफी आगे और बेहद सुरक्षित बनाते हैं।

    03
  • Sujata Hob Gas Stove 4 Burners Glass Top

    काउंट स्पेस कम है, लेकिन आपको एक ऐसा 4-बर्नर स्टोव चाहिए जो मजबूत हो, सुरक्षित हो और बजट में भी फिट बैठे, तो Glen का यह चूल्हा आपकी रसोई में फिट बैठेगा। मात्र 55 सेमी के कॉम्पैक्ट साइज में आने वाला यह चूल्हा कम जगह में भी आसानी से फिट हो जाता है।

    मुख्य आकर्षण

    • कॉम्पैक्ट डिजाइन: यह बाजार के आम 4-बर्नर चूल्हों से काफी कॉम्पैक्ट है, जो इसे छोटे और मध्यम आकार के भारतीय किचन के लिए एकदम परफेक्ट बनाता है।
    • 4 एफिशिएंट ब्रास बर्नर्स: इसमें उच्च गुणवत्ता वाले 4 पीतल बर्नर दिए गए हैं, जो लंबे समय तक चलते हैं, जिनमें जंग नहीं लगता और जो बेहतर तरीके से आंच भी फैलाते हैं।
    • स्मार्ट ऑटो-इग्निशन: इसमें इन-बिल्ट ऑटो इग्निशन फीचर है, जिससे नॉब घुमाते ही बर्नर जल जाता है। आपको बार-बार माचिस या लाइटर ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ती।
    • 360° रिवॉल्विंग इनलेट नोजल: इसका गैस पाइप जोड़ने वाला नोजल चारों तरफ घूम सकता है। इसका फायदा यह है कि आपका गैस सिलेंडर किचन में किसी भी तरफ रखा हो, पाइप मोड़ने का या टूटने का डर नहीं रहता।
    • ISI सर्टिफाइड सेफ्टी: यह चूल्हा ISI मार्क के साथ आता है, जो यह प्रमाणित करता है कि यह भारत के कड़े सुरक्षा मानकों पर पूरी तरह खरा उतरा है।

    वारंटी और भरोसा

    • 2 साल की पूरी वारंटी प्रोडक्ट पर मिलती है, जिसमें ब्रांड की कस्टूमर सर्विस भी शामिल है।

    हमारा फैसला: यह गैस स्टोव उन लोगों के लिए सबसे बेहतरीन है, जो भारत में मशहूर गैस स्टोव ब्रांड में से किसी एक का सुरक्षित और कॉम्पैक्ट 4-बर्नर गैस चूल्हा चाहते हैं। कम जगह में ज्यादा कुकिंग करने के लिए यह एक समझदारी भरा फैसला साबित होगा।

    04
  • Sujata Premium Gas Stove Auto Ignition

    एक स्लीक, मजबूत और परफॉर्मेंस में दमदार 4 बर्नर वाले ऑटो इग्निशन गैस स्टोव की तलाश इस विकल्प के साथ पूरी हो सकती है। यह स्टोव प्रीमियम इटैलियन पार्ट्स और भारतीय कुकिंग की जरूरतों का एक बेहतरीन तालमेल पेश करता है।

    मुख्य आकर्षण

    • SABAF इटैलियन गैस वाल्व: इसमें SABAF यूरोपियन-इंजीनियर्ज गैस वाल्व दिए गए हैं। ये न सिर्फ गैस की बचत करते हैं बल्कि बिना किसी रुकावट के आसान फ्लेम कंट्रोल भी देते हैं।
    • जंबो ब्रास बर्नर्स: इसमें 1 जंबो, 2 बड़े और 1 छोटे साइज का 5G फोर्ज़ड ब्रास बर्नर दिया गया है। जंबो बर्नर बड़ी कढ़ाई या भारी बर्तनों में तेज कुकिंग करने के लिए एकदम परफेक्ट है।
    • LPG और PNG कम्पैटिबल: यह चूल्हा पारंपरिक LPG सिलेंडर और पाइप वाली गैस (PNG) दोनों के साथ आसानी से काम करता है। कंपनी इसके साथ एक मुफ्त जेट कन्वर्जन किट भी देती है।
    • स्मार्ट ऑटो-इग्निशन और अलॉय नॉब्स: इसके एर्गोनोमिक नॉब्स प्रीमियम अलॉय मेटल के बने हैं जो गर्म होने पर पिघलते नहीं हैं। साथ ही, इन-बिल्ट ऑटो इग्निशन के कारण माचिस या लाइटर की कोई जरूरत नहीं पड़ती।
    • फ्लेम गार्ड के साथ मजबूत पैन सपोर्ट: इसके बर्तनों के स्टैंड के साथ एक स्पेशल फ्लेम गार्ड दिया गया है, जो हवा से आंच को बुझने नहीं देता और सीधे बर्तन के तल पर हीट पहुंचाकर गैस की बचत करता है।

    वॉरंटी और भरोसा

    • 9 साल की लंबी वारंटी पूरे प्रोडक्ट पर इसे ग्राहकों के लिए बेहद भरोसेमंद बनाती है।

    हमारा फैसला: Sujata का यह 4-बर्नर मॉडल उन लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प है जो बार-बार चूल्हा बदलने के झंझट से बचना चाहते हैं। 9 साल की लंबी वारंटी, SABAF वाल्व और ISI सर्टिफिकेशन इसे मार्केट के सबसे सुरक्षित और टिकाऊ विकल्प में से एक बनाता है।

    05

जागरण स्मार्ट च्वाइस पर एक्सप्लोर करें अन्य कैटेगरी।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 4 बर्नर ऑटो इग्निशन गैस स्टोव क्यों चुनें? इसके फायदे क्या हैं?
    +
    इसका सबसे बड़ा फायदा सुविधा है - माचिस या लाइटर की आवश्यकता नहीं होती, बस एक नॉब घुमाएं और बर्नर जल उठेगा। यह समय बचाता है और सुरक्षा भी बढ़ाता है, खासकर बच्चों वाले घरों में। इसके अलावा, 4 बर्नर एक साथ कई व्यंजन पकाने की सुविधा देते हैं, जिससे बड़े परिवारों या मेहमानों के आने पर खाना बनाना आसान हो जाता है।
  • 4 बर्नर ऑटो इग्निशन गैस स्टोव का रखरखाव और सुरक्षा युक्तियां क्या हैं?
    +
    बर्नर और बर्नर कैप को नियमित रूप से साफ करें ताकि वे बंद न हों और लौ सही ढंग से जले। टफन ग्लास टॉप को हल्के डिटर्जेंट और मुलायम कपड़े से साफ करें। ऑटो इग्निशन के लिए बैटरी की समय-समय पर जांच करें और बदलें। सुरक्षा के लिहाज से, उपयोग के बाद गैस नॉब्स को हमेशा बंद करें और सिलेंडर का रेगुलेटर भी बंद रखें।
  • ऑटो इग्निशन गैस स्टोव कैसे काम करता है?
    +
    ऑटो इग्निशन गैस स्टोव में एक छोटा स्पार्क जनरेटर होता है जो नॉब घुमाने पर एक चिंगारी पैदा करता है, जिससे गैस तुरंत जल जाती है। कुछ मॉडलों में बैटरी का उपयोग होता है, जबकि अन्य पीजोइलेक्ट्रिक तकनीक का उपयोग करते हैं।
  • क्या 4 बर्नर ऑटो इग्निशन गैस स्टोव अधिक गैस खाता है?
    +
    नहीं, बर्नर की संख्या या ऑटो इग्निशन सुविधा सीधे गैस की खपत को प्रभावित नहीं करती। गैस की खपत मुख्य रूप से बर्नर की दक्षता और आपके उपयोग पर निर्भर करती है। कुशल बर्नर वाले स्टोव कम गैस खाते हैं।
  • टफन ग्लास टॉप गैस स्टोव कितना टिकाऊ होता है?
    +
    टफन ग्लास टॉप गैस स्टोव काफी टिकाऊ होते हैं और उच्च तापमान को झेल सकते हैं। हालांकि, उन्हें तेज प्रभाव या अचानक तापमान परिवर्तन से बचाना चाहिए। सही रखरखाव से ये कई सालों तक चलते हैं। इन्हें साफ करना भी आसान रहता है।