भारत के टॉप 5 Gas Stove ब्रांड्स, जो किचन के लिए हैं भरोसेमंद और टिकाऊ विकल्प

इस लेख में भारत के टॉप 5 Gas Chulha ब्रांड्स के बारे में जानें, जो बेहतर क्वालिटी, सेफ्टी और परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। अपनी किचन के लिए इनमें से सही और टिकाऊ गैस स्टोव को चुनें और कुकिंग को आसान और तेज बनाएं।
भारत के टॉप 5 गैस स्टोव ब्रांड
भारत के टॉप 5 गैस स्टोव ब्रांड

हर घर की किचन का दिल होता है गैस स्टोव, क्योंकि यहीं से रोज के खाने की शुरुआत होती है। लेकिन अगर स्टोव सही न हो तो खाना बनाने में समय लगने के साथ कभी-कभी परेशान करने वाला काम बन जाता है। ऐसे में एक भरोसेमंद और अच्छे ब्रांड का गैस स्टोव चुनना बहुत जरूरी हो जाता है। आज के समय में कई ऐसे ब्रांड मौजूद हैं जो बेहतर क्वालिटी, सेफ्टी फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस देते हैं। इस लेख में हम आपको अमेजन पर मौजूद टॉप 5 Gas Stove ब्रांड के बारे में बताएंगे, ताकि आप अपने किचन के लिए टिकाऊ, सुरक्षित और आसान इस्तेमाल वाला सही गैस स्टोव चुन सकें। ये सभी अपनी क्वालिटी, सेफ्टी और परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। हालांकि इन सभी ब्रांड को यूजर्स की जरूरत, बजट, बर्नर और उपयोग के आधार पर चुना गया है, जिनका कोई निर्धारित मापदंड नहीं है। 

तो चलिए नीचे टॉप 5 गैस स्टोव ब्रांड के बारे में जानते हैं - 

भारत के टॉप 5 गैस स्टोव ब्रांड 

यहां नीचे अमेजन पर मौजद टॉप 5 गैस स्टोव ब्रांड के बारे में बताया है - 

Faber - मजबूत और प्रीमियम क्वालिटी का ब्रांड है, जो बड़ी फैमिली के लिए टिकाऊ और भरोसेमंद गैस स्टोव देता है।

Glen - ब्रांड के गैस स्टोव स्टाइलिश डिजाइन और अच्छे सेफ्टी फीचर्स के साथ आते हैं, जिससे कुकिंग आसान और सुरक्षित होती है।

Elica - ब्रांड गैस टॉप मॉडर्न लुक के लिए जानी जाती है, साथ ही साफ करना भी बहुत आसान होता है।

Butterfly - बजट फ्रेंडली ब्रांड है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए अच्छा और किफायती विकल्प है।

Sunflame - टिकाऊ क्वालिटी और अच्छी हीट परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है, जो लंबे समय तक चलती है।

इनमें से आप अपने घर के लिए बढ़िया गैस स्टोव का चुनाव कर सकते हैं। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Faber 4 Burner 90Cm HOB Gas Stove

    अपनी कुकिंग को आसान बनाने के लिए आप इस फैबर ब्रांड के 4 बर्नर गैस स्टोव को ला सकते हैं। इसमें ब्लैक ग्लास फिनिश दिया गया है, जो देखने में बहुत प्रीमियम लगता है और साथ ही यह हीट-रेसिस्टेंट और स्क्रैच-रेसिस्टेंट होता है, जो लंबे समय तक नया जैसा दिखता है और साफ करने में भी आसान रहता है। इस Faber Gas Stove का ड्यूल पर्पस डिजाइन होने से आप इसको किचन स्लैब में फिट करके या फ्रीस्टैंडिंग यानी सामान्य गैस स्टोव की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 4 बर्नर लेआउट है, जिसमें बड़े, मीडियम और छोटे बर्नर शामिल हैं, जिससे आप एक साथ कई डिश आसानी से बना सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • रंग - काला
    • बर्नर का प्रकार - गैस
    • मटेरियल - कांच
    • ब्रांड - फैबर
    • बर्नर की संख्या - 4
    • नियंत्रण - नॉब 

    खूबियां 

    • इसमें ऑटो इग्निशन फीचर दिया है, जिससे गैस जलाने के लिए आपको माचिस या लाइटर की जरूरत नहीं पड़ती है। नॉब घुमाते ही गैस अपने आप जल जाती है।
    • इसमें कास्ट आयरन पैन सपोर्ट दिया गया है, जो भारी बर्तनों को अच्छे से पकड़कर रखता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने आंच बहुत धीमी बताई है।
    01
  • Glen 4 Burner Toughened Glass Top

    इस ग्लेन ब्रांड के गैस स्टोव में ब्रास बर्नर दिए गए हैं, जो हीट को बराबर फैलाते हैं, जिससे खाना जल्दी और सही तरीके से पकता है। यह बर्नर लंबे समय तक चलते हैं और इनमें हीट डिस्ट्रीब्यूशन अच्छा रहता है, जिससे खाना जलने या कच्चा रहने की समस्या कम होती है। इसका स्पेशियस लेआउट लगभग 550 × 565 mm साइज के साथ आता है, जिससे आपको चारों बर्नर पर एक साथ आराम से खाना बनाने की जगह मिलती है। मजबूती के लिए इस Glen Gas Stove में स्टर्डी पैन सपोर्ट दिया गया है, जो स्टील, कास्ट आयरन या फ्लैट बॉटम वाले बर्तनों को अच्छे से पकड़कर रखता है, जिससे कुकिंग के दौरान बर्तन हिलते नहीं हैं। इसमें मल्टी-स्पार्क ऑटो इग्निशन फीचर है, जिससे आपको माचिस या लाइटर की जरूरत नहीं पड़ती है। इसका टफेंड ग्लास टॉप मजबूत होता है, जो ज्यादा गर्मी और झटकों को सहन कर सकता है, साथ ही यह देखने में प्रीमियम लगता है और साफ करने में भी आसान है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • रंग - काला
    • बर्नर का प्रकार - गैस
    • मटेरियल - कांच
    • ब्रांड - Glen 
    • बर्नर की संख्या - 4
    • नियंत्रण - नॉब 

    खूबियां 

    • इसमें स्टेनलेस स्टील ड्रिप ट्रे दी गई है, जो खाना बनाते समय गिरने वाले तेल या पानी को स्टोर कर लेती है। 
    • यह गैस स्टोव ISI सर्टिफाइड है, जो भारतीय सेफ्टी और क्वालिटी स्टैंडर्ड को पूरा करता है।
    • इसमें 360 डिग्री रिवॉल्विंग इनलेट नोज़ल है, जिससे गैस पाइप को अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी दिशा में सेट कर सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया कि इस्तेमाल के कुछ ही दिनों के भीतर इसका कांच का ऊपरी हिस्सा टूट गया।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Elica Vetro Glass Top 3 Burner Gas Stove

    एलिका ब्रांड का यह गैस स्टोव मेड इन इंडिया है, जो मजबूत मटेरियल से बना है, इसलिए यह रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद विकल्प हो सकता है। इसमें 3 अलग-अलग साइज के बर्नर दिए गए हैं, जिसमें से एक 1 छोटा और 2 मीडियम साइज के हैं, जिसमें आप अपनी जरूरत के अनुसार अलग-अलग तरह का खाना आसानी से बना सकते हैं। यह मैनुअल गैस स्टोव है, जिसमें आपको नॉब घुमाकर गैस जलानी होती है। इस Elica Gas Stove में प्रीमियम ग्लास टॉप दिया गया है, जो न सिर्फ देखने में आकर्षक लगता है बल्कि रस्ट-रेसिस्टेंट भी है, इसलिए जल्दी से यह खराब नहीं होता है और जंग नहीं लगती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • रंग - काला
    • बर्नर का प्रकार - गैस
    • मटेरियल - कांच
    • ब्रांड - Elica 
    • बर्नर की संख्या - 3
    • नियंत्रण - नॉब 

    खूबियां 

    • इसका टफेंड ग्लास काफी मजबूत है, जो गर्मी और हल्के झटकों को आसानी से सहन कर लेता है।
    •  इसके नीचे स्टेनलेस स्टील सपोर्ट प्लेट दी गई है, जो पूरे स्टोव को मजबूत बनाए रखती है।
    • इसमें यूरो कोटेड ग्रिड सपोर्ट दिया गया है, जो बर्तनों को मजबूती से पकड़कर रखता है, जिससे कुकिंग के दौरान बर्तन हिलते नहीं हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने ठीक से काम नहीं करने की शिकायत की है।
    03
  • Butterfly Smart 2 Burner Glass Top Gas Stove

    इस बटरफ्लाई गैस स्टोव में ब्रास बर्नर और ADC 12 मिक्सिंग ट्यूब दिए गए हैं, जो गैस और हवा को सही तरीके से मिलाकर बढ़िया आंच देते हैं, जिससे खाना जल्दी और समान रूप से पकता है। साथ ही इस Butterfly स्टोव में रस्ट-प्रूफ पाउडर कोटेड बॉडी है, जो जंग से बचाती है और लंबे समय तक स्टोव को नया बनाए रखती है। इस 2 Burner Gas Stove का इंटीग्रेटेड ड्रिप ट्रे खाना बनाते समय गिरने वाले तेल या पानी को पकड़ लेता है, जिससे सफाई आसान हो जाती है। साथ ही 360 डिग्री नोज़ल होने से आप गैस पाइप को अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी दिशा में लगा सकते हैं। यह गैस स्टोव मैनुअल इग्निशन के साथ आता है, जिसको जलाने के लिए आपको लाइटर या माचिस का इस्तेमाल करना पड़ता है

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • रंग - काला
    • बर्नर का प्रकार - गैस
    • मटेरियल - कांच
    • ब्रांड - Butterfly
    • बर्नर की संख्या - 2 
    • नियंत्रण - नॉब 

    खूबियां 

    • इसके बर्नर्स के बीच अच्छा स्पेस दिया गया है, जिससे आप एक साथ बड़े बर्तन भी आसानी से रख सकते हैं। 
    • इसके स्किड-प्रूफ लेग्स हैं, जो स्टोव को किचन स्लैब पर फिसलने नहीं देते हैं।
    • इसमें 6mm अल्ट्रा थिक टफेंड ग्लास दिया गया है, जो बहुत मजबूत है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने ठीक से काम नहीं करने की शिकायत की है।
    04
  • Sunflame Pride 4 Burner Gas Stove

    यह सनफ्लेम गैस स्टोव ISI सर्टिफाइड है, जो भारतीय सेफ्टी और क्वालिटी स्टैंडर्ड को पूरा करता है, जिससे इसका इस्तेमाल सुरक्षित और भरोसेमंद होता है। इस Sunflame स्टोव में 4 बर्नर दिए गए हैं, जिनमें 2 मीडियम और 2 छोटे ब्रास बर्नर शामिल हैं, जिससे आप एक साथ कई डिश आसानी से बना सकते हैं। इन बर्नर की खासियत है कि ये आंच को बराबर फैलाते हैं, जिससे खाना जल्दी और सही तरीके से पकता है। इस 4 Burner Gas Stove का एलिगेंट डिजाइन और ब्लैक ग्लास टॉप आपकी किचन को मॉडर्न और आकर्षक लुक दे सकता है, जिससे पूरा किचन ज्यादा प्रीमियम दिखाई देता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • रंग - काला
    • बर्नर का प्रकार - गैस
    • मटेरियल - स्टेनलेस स्टील 
    • ब्रांड - SUNFLAME
    • बर्नर की संख्या - 4  
    • नियंत्रण - नॉब 

    खूबियां 

    • इसमें दिए गए एर्गोनोमिक नॉब इस्तेमाल में आसान हैं।
    • इसका टफेंड ग्लास टॉप मजबूत है, जो गर्मी और हल्के झटकों को सहन कर सकता है।
    • इस गैस स्टोव को मेंटेन करना आसान है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इसको टिकाऊ नहीं बताया है।
    05

टॉप 5 गैस स्टोव ब्रांड मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे आप अमेजन पर टॉप 5 गैस स्टोव ब्रांड मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं के बारे में बताएंगे, जो आपकी रोजमर्रा की कुकिंग को आसान और तेज बना सकते हैं। इनकी मदद से सही फैसला ले सकते हैं। 

ब्रांड / मॉडल

बर्नर

इग्निशन

मटेरियल / टॉप

खास फीचर्स

Faber Gas Stove

4

ऑटो इग्निशन

ब्लैक ग्लास

हॉब + कुकटॉप, कास्ट आयरन सपोर्ट, मेटल नॉब

Glen 4 Burner Gas Stove

4

ऑटो इग्निशन

टफेंड ग्लास

ब्रास बर्नर, 360° नोज़ल, ISI सर्टिफाइड

Elica Vetro 3 Burner Gas Stove

3

मैनुअल

ग्लास टॉप

स्टेनलेस सपोर्ट, स्मूद नॉब, स्टाइलिश डिजाइन

Butterfly Smart 2 Burner Gas Stove

2

मैनुअल

टफेंड ग्लास

स्किड-प्रूफ लेग्स, 360° नोजल, कॉम्पैक्ट डिजाइन

Sunflame Pride 4 Burner Gas Stove

4

मैनुअल

टफेंड ग्लास

ISI सर्टिफाइड, ब्रास बर्नर, आसान मेंटेनेंस

निष्कर्ष

यह सभी ब्रांड अपने-अपने फीचर्स और बजट के अनुसार अच्छे हैं, इसलिए किसी एक निश्चित ब्रांड को सबसे बढ़िया नहीं कहा जा सकता है। आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही विकल्प चुन सकते हैं।

ऐसे ही जरूरी प्रोडक्ट के अपडेट के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज चेक करें।

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • भारत में सबसे अच्छे गैस स्टोव ब्रांड कौन से हैं?
    +
    भारत में Faber, Glen, Elica, Butterfly और Sunflame जैसे ब्रांड अपनी अच्छी क्वालिटी, सेफ्टी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं।
  • 2 बर्नर, 3 बर्नर या 4 बर्नर में कौन सा चुनना चाहिए?
    +
    अगर आपकी फैमिली छोटी है तो 2 बर्नर, मीडियम फैमिली के लिए 3 बर्नर, और बड़ी फैमिली या ज्यादा कुकिंग के लिए 4 बर्नर गैस स्टोव सही रहता है।
  • गैस स्टोव का कौन सा मटेरियल बेहतर होता है?
    +
    टफेंड ग्लास और स्टेनलेस स्टील सबसे अच्छे मटेरियल माने जाते हैं, क्योंकि ये टिकाऊ होते हैं और साफ करना आसान होता है।