अगर आपके मन में भी यही सवाल है कि विटामिन-सी और नियासिनमाइड में से त्वचा को निखारने और ग्लो लाने के लिए कौन अधिक बेहतर है? तो इसका सीधा जवाब है विटामिन सी, क्योंकि यह त्वचा को तेजी से और गहराई से चमकदार बनाता है। दरअसल, विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो मेलेनिन के प्रोडक्शन को रोककर जिद्दी दाग-धब्बों और सन डैमेज को जल्दी हल्का करता है। वहीं नाइयासिनामाइड की बात करें, तो यह एक माइल्ड और विटामिन B3 है, जो त्वचा की रेडनेस, सीबम कंट्रोल और ओपन पोर्स पर काम करते हुए स्किन टोन को धीरे-धीरे चमकदार बनाता है।
विटामिन-सी या नियासिनमाइड: किसके लिए कौन-सा बेहतर?
ऊपर हमने आपको विटामिन-सी और नियासिनमाइड के बारे में बताया कि दोनों में से कौन त्वचा को अधिक चमकदार बनाता है। वहीं यहां हमने पॉइंट्स के माध्यम से आपको बताने की कोशिश की है कि दोनों में से कौन-सा किसके लिए बेहतर है?
- अगर आपकी त्वचा पर धूप के निशान, झाइयां या पुराने काले धब्बे हैं और आप तुरंत ग्लो चाहते हैं, तो विटामिन-सी आपके लिए सही विकल्प हो सकता है।
- अगर आपकी त्वचा बहुत जल्दी लाल हो जाती है, मुंहासे आते हैं या स्किन सेंसिटिव है, तो नाइयासिनामाइड बिना किसी जलन के त्वचा को शांत और चमकदार करता है।
- अगर आपके चेहरे पर अतिरिक्त तेल आता है और ओपन पोर्स की समस्या है, तो नाइयासिनामाइड सीबम को कंट्रोल करके स्किन टोन को चमकदार बनाता है।
- जिन्हें फाइन लाइन्स और झुर्रियों की समस्या है उनके लिए विटामिन-सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है।
- जिनकी त्वचा से नमी गायब हो गई है और स्किन में रूखापन या जलन रहती है, उनके लिए नाइयासिनामाइड बढ़िया माना जाता है।
Deconstruct 10% Vitamin C Serum for Brightening
धूप से होने वाले सन डैमेज, बेजान त्वचा और दाग-धब्बों के कारण चेहरा की चमक खो जाती है। ऐसे में यह सीरम त्वचा की गहराई में जाकर काले धब्बों को हल्का करता है और इंस्टेंट ग्लो प्रदान करता है। यह ऑयली, डल और असमान स्किन टोन वालों के लिए बेहतरीन विकल्प माना जाता है।
क्यों चुनें?
- स्किन की गहराई तक जाकर तेज असर दिखाती है।
- संवेदनशील और ऑयली स्किन पर बिना जलन के काम करता है।
- सुस्त और बेजान त्वचा को ठीक करने में मदद करता है।
- त्वचा विशेषज्ञों द्वारा प्रमाणित और सुरक्षित है।
01
The Derma Co 10% Niacinamide Serum with 2% Zinc
पिंपल्स के बाद चेहरे पर रह जाने वाले जिद्दी काले निशान और अत्यधिक सीबम की वजह से चेहरा डार्क और अनइवन दिखता है। ऐसे में यह सीरम एक्ने मार्क्स को साफ करके तेल को नियंत्रित करता है। यह एक्ने-प्रोन और ऑयली स्किन वालों के लिए बहुत बढ़िया माना जाता है।
क्यों चुनें?
- त्वचा के अंदर समाकर एक्ने के निशानों को मिटाता है।
- चेहरे पर आने वाले अतिरिक्त तेल और सीबम को कंट्रोल करता है।
- हाइपरपिग्मेंटेशन और डार्क स्पॉट्स को कम करता है।
- त्वचा को बेदाग, साफ और मुलायम बनाने में मदद करता है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Himalaya Brightening Vitamin C Orange Face Serum
मौसम के बदलाव और प्रदूषण के कारण चेहरे पर रूखापन, अनइवन टोन और समय से पहले सुस्ती आ जाती है। यह सीरम नेचुरल विटामिन सी और हयालूरोनिक एसिड से त्वचा को हाइड्रेट और चमकदार बनाता है। यह नॉर्मल से कॉम्बिनेशन स्किन के लिए बढ़िया है।
क्यों चुनें?
- केवल 3 दिनों में त्वचा की रंगत में सुधार दिखाने का दावा करता है।
- इसमें विटामिन सी, नियासिनमाइड और हयालूरोनिक एसिड तीनों का फायदा मिलता है।
- त्वचा को प्राकृतिक निखार प्रदान करता है।
- हर तरह की त्वचा के लिए सुरक्षित माना जाता है।
03
Plum 10% Niacinamide Serum with Rice Water
चेहरे पर बार-बार पिंपल्स आना, बढ़े हुए पोर्स और सीबम त्वचा का ग्लो छीन लेता है। ऐसे में यह सीरम राइस वाटर के साथ त्वचा को चमकदार बनाने के साथ-साथ एक्ने ब्रेकआउट्स को रोकता है।
क्यों चुनें?
- त्वचा की रेडनेस को शांत करता है और प्राकृतिक चमक देता है।
- अत्यधिक तेल को रोककर पिंपल्स की समस्या खत्म करता है।
- त्वचा के ओपन पोर्स को छोटा करके स्किन को मुलायम बनाता है।
- संवेदनशील त्वचा के लिए पूरी तरह से सुरक्षित माना जाता है।
04
Minimalist 10% Advanced Vitamin C Serum for Glowing Skin
अगर आपकी त्वचा भी डैमेज और हाइपरपिग्मेंटेशन के कारण चेहरा सुस्त और असमान दिखता है, तो आपके लिए यह सीरम बढ़िया हो सकती है। यह त्वचा को एंटीऑक्सीडेंट सुरक्षा देकर डार्क स्पॉट्स पर काम करता है। खास बात है कि यह सभी स्किन टाइप के लिए, खासकर पिग्मेंटेशन से परेशान लोगों के लिए बेहतरीन है।
क्यों चुनें?
- यह जल्दी खराब नहीं होता और लंबे समय तक असरदार रहता है।
- धूप से झुलसी और डैमेज हुई त्वचा को रिपेयर करता है।
- त्वचा के असमान टोन को ठीक करके निखार लाता है।
- हल्का होने के कारण रोजाना सुबह इस्तेमाल करने के लिए बढ़िया है।
05
The Ordinary Niacinamide 10% + Zinc 1%, Brightening & Smoothing Serum
त्वचा पर असमान रंगत, बड़े पोर्स और अत्यधिक तेल से परेशान हैं, तो यह सीरम स्किन टेक्सचर को स्मूथ बनाने में मदद कर सकता है और स्किन बैरियर को मजबूत करता है। यह ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
क्यों चुनें?
- चेहरे के अत्यधिक सीबम और ऑयल को तुरंत बैलेंस करता है।
- त्वचा के खुरदुरेपन को दूर कर उसे मुलायम बनाता है।
- बड़े और खुले पोर्स को कम करता है।
- बिना किसी अतिरिक्त सुगंध या हानिकारक केमिकल के शुद्ध रिजल्ट देता है।
06
निष्कर्ष: विटामिन-सी और नाइयासिनामाइड दोनों ही बेहतरीन ब्राइटनर हैं, लेकिन दोनों का काम करने का तरीका अलग है। जहां विटामिन-सी जिद्दी पिग्मेंटेशन और डलनेस पर सीधा काम करके तेजी से ग्लो लाता है, वहीं नाइयासिनामाइड ऑयल कंट्रोल और स्किन बैरियर रिपेयर के साथ धीरे-धीरे त्वचा को निखारता है। यदि आप धूप के निशान, झाइयों और डार्क स्पॉट्स को मिटाना चाहते हैं, तो विटामिन-सी सबसे शक्तिशाली विकल्प हो सकता है, जबकि संवेदनशील या एक्ने-प्रोन स्किन के लिए नाइयासिनामाइड अधिक सुरक्षित माना जाता है।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए ब्यूटी बास्केट पर क्लिक करें।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।