हमने यह टॉपिक महिलाओं के मेकअप की समस्या को देखते हुए चुना है, क्योंकि कई बार अच्छा मेकअप करने के बाद भी चेहरे पर जिद्दी डार्क सर्कल्स, पिंपल्स के निशान या काले दाग-धब्बे दिखते हैं, जिससे मेकअप करने के बाद भी वो खूबसूरत निखार नहीं आ पाता जो महिलाएं चाहती हैं। इसलिए यहां हमने कंसीलर के बारे में बात करते हुए बताया है कि कैसे बिना भारी-भरकम मेकअप के केवल थोड़ा सा कंसीलर सही जगह पर लगाकर चेहरा चमकदार और खूबसूरत दिख सकता है।
क्यों जरूरी है कंसीलर?

ज्यादातर महिलाओं में डार्क सर्कल्स, पिंपल के निशान और जिद्दी दाग-धब्बे की समस्या देखने को मिलती है, जिसको छुपाने के लिए कई महिलाएं महंगे स्किन ट्रीटमेंट्स भी करवाती हैं, लेकिन जिनके पास ट्रीटमेंट करवाने की सुविधा नहीं है उनके लिए एक सही कंसीलर चेहरे को बिना किसी झंझट के तुरंत बेदाग और फ्लॉलेस लुक दे सकता है। कंसीलर लगाने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आपको चेहरे के दाग छुपाने के लिए ज्यादा फाउंडेशन लगाने या भारी मेकअप करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप ऐसी अन्य जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।
L'Oreal Paris Infallible Full Coverage Concealer
- हमारी राय - शादी, पार्टी या किसी लंबे इवेंट के लिए अगर ऐसा बेस चाहिए जो पसीने और पानी से भी टस से मस न हो, तो यह हमारी पहली पसंद है। इसका कारण है कि इसकी बेहतर कवरेज। हमारे हिसाब से यह उन लोगों के लिए बेस्ट रहेगा, जिन्हें बहुत गहरे डार्क सर्कल्स या पिंपल्स के निशान छुपाने हैं।
- अमेजन क्या कहता है - अमेजन के अनुसार यह वाटरप्रूफ और लॉन्ग-लास्टिंग है, जिससे लंबे समय तक मेकअप खराब नहीं होता।
- हमने इसे क्यों चुना - हमने इसे इसलिए चुना क्योंकि यह सिर्फ कंसीलिंग नहीं करता, बल्कि इसका इस्तेमाल चेहरे को हाईलाइट और कॉन्टूर करने के लिए भी किया जा सकता है।
- किस स्किन टोन के लिए सही - यह 'Shade 312' है जो गेहुआं स्किन टोन पर एकदम नेचुरल लगता है।
किसे लेना चाहिए
- जिन्हें फुल कवरेज चाहिए।
- जिन्हें स्वेट-प्रूफ मेकअप चाहिए।
01
MARS SPF50 PA++++ Cancel Concealer with Radiant Natural Finish
- हमारी राय - यह केवल कंसीलर नहीं बल्कि कलर करेक्टर की तरह भी काम करता है। हमारे हिसाब से अगर आपके डार्क सर्कल्स इतने जिद्दी हैं कि नॉर्मल कंसीलर लगाने के बाद भी चेहरे पर धब्बा नजर आता है, तो आपको इस ऑरेंज करेक्टर की जरूरत है। सबसे बढ़िया बात है कि इसमें SPF50 और PA++++ है, जो धूप से सुरक्षा देता है और इसे यूनिक बनाता है।
- अमेजन क्या कहता है - अमेजन के अनुसार यह रेडिएंट नेचुरल फिनिश देता है यानी इसे लगाने के बाद चेहरे पर लाइन्स नहीं पड़ती हैं। यह हाई कवरेज देता है और लंबे समय तक टिका रहता है।
- हमने इसे क्यों चुना - इसे चुनने की सबसे बड़ी वजह इसका है कि यह समस्या पर सीधा काम करता है यानी डार्क सर्कल्स और पिगमेंटेशन पर लगाइए और ऊपर से फाउंडेशन अप्लाई कीजिए और चेहरा एकदम फ्लॉलेस दिखता है।
- किस स्किन टोन के लिए सही - यह ऑरेंज शेड में आता है यानी लगभग हर इंडियन स्किन टाइप के लिए परफेक्ट माना जाता है।
किसे लेना चाहिए
- जिनके बहुत गहरे या काले डार्क सर्कल्स हैं।
- जिन्हें सन प्रोटेक्शन भी चाहिए।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Lakme Powerplay Priming Concealer Built in Primer
- हमारी राय - कंसीलर लगाने से पहले प्राइमर लगाना पड़ता है, लेकिन लैक्मे ने अपने इस प्रोडक्ट में कंसीलर और प्राइमर का कॉम्बिनेशन दिया है यानी अलग से प्राइमर की जरूरत नहीं है।
- अमेजन क्या कहता है - अमेजन के अनुसार यह हाइड्रेटिंग है यानी त्वचा में नमी बनाए रखता है। यह फ्लॉलेस फिनिश देता है। हल्का होने के कारण चेहरे पर भारीपन या चिपचिपा महसूस नहीं होता है।
- हमने इसे क्यों चुना - हमने इसे उन लोगों के लिए चुना है जिनके पास सुबह ऑफिस या कॉलेज जाते समय एक से ज्यादा मेकअप स्टेप्स फॉलो करने का टाइम नहीं होता। यह एक बार लगाने पर प्राइमर और कंसीलर दोनों का काम कर देता है।
- किस स्किन टोन के लिए सही - यह '16 Sand' शेड है, जो फेयर स्किन टोन पर ज्यादा अच्छा लगता है।
किसे लेना चाहिए
- जिन्हें जल्दी मेकअप करना हो।
- जिन्हें धाग-धब्बों के साथ पोर्स छुपाने हैं।
03
Swiss Beauty Liquid Light Weight Concealer With Full Coverage
- हमारी राय - हमारे हिसाब से महंगे इंटरनेशनल ब्रांड्स को स्विस ब्यूटी का यह किफायती कंसीलर कड़ी टक्कर देता है। यह अच्छी तरह त्वचा पर ब्लेंड हो जाता है, क्योंकि लिक्विड होने के कारण यह हल्का होता है।
- अमेजन क्या कहता है - यह अमेजन पर सबसे ज्यादा बिकने वाले कंसीलर्स में से एक है। यह फुल कवरेज देता है, जिससे चेहरे के दाग-धब्बे आसानी से छुप सकते हैं।
- हमने इसे क्यों चुना - इसे इसलिए चुना गया क्योंकि यह हल्का होता है, जिससे इसे लगाने पर चेहरे पर भारीपन महसूस नहीं होता और मैट फिनिश के कारण चेहरा ऑयली नहीं लगता।
- किस स्किन टोन के लिए सही - इसका 'Natural' शेड फेयर से मीडियम स्किन टोन पर बहुत सुंदर लगता है।
किसे लेना चाहिए
- हल्का और नेचुरल मैट लुक चाहने वालों को।
- जिनका बजट कम है।
04
Maybelline New York Instant Age Rewind Dark Circles Treatment Concealer
- हमारी राय - यह मेकअप इंडस्ट्री का सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला कंसीलर है। हम इसे लेने की राय इसलिए देंगे क्योंकि चेहरे पर इरेजर की तरह काम करता है। दूसरा स्पंज की वजह से इसे लगाना काफी आसान होता है।
- अमेजन क्या कहता है - अमेजन पर इसके लाखों पॉजिटिव रिव्यूज हैं। इसके माइक्रो-इरेजर एप्लीकेटर से स्मूथ टेक्सचर मिलता है। यह डार्क सर्कल्स, पिंपल्स के निशान या काले दाग-धब्बे को पूरी तरह छुपाता है।
- हमने इसे क्यों चुना - हमने इसे इसके स्पंज एप्लीकेटर और यूजर्स के बीच इसकी लोकप्रियता को देखते हुए चुना है।
- किस स्किन टोन के लिए सही - इसका 'Butterscotch' शेड गेहुंए स्किन टोन पर शानदार लगता है।
किसे लेना चाहिए
- फाइन लाइन्स वाले लोगों को।
- नॉर्मल से ड्राई स्किन वाले।
05
हमारी एडिटोरियल पिक: Maybelline New York Instant Age Rewind Concealer
‘’अगर हमसे कोई पूछे कि इनमें से आंख बंद करके किस एक प्रोडक्ट को चुनना चाहिए, तो हम मेबेलिन न्यू यॉर्क के इस कंसीलर को चुनेंगे। इसकी सबसे बड़ी वजह इसके आगे लगा हुआ स्पंज है, जिससे इसे लगाने के लिए अलग से ब्रश या ब्यूटी ब्लेंडर नहीं ढूंढना पड़ता। दूसरी सबसे बड़ी बात कि ज्यादातर कंसीलर्स लगाने के कुछ देर बाद मेकअप फटा-फटा सा दिखने लगता है, लेकिन मेबेलिन का यह कंसीलर बेहद मुलायम बेस देता है, जिससे चेहरे पर लाइन्स नहीं दिखती है और यह डार्क सर्कल्स व दाग-धब्बों को भी कुछ समय के लिए ऐसे गायब करता है, जैसे कभी थे ही नहीं।’’
ऐसे अन्य लेख के लिए ब्यूटी बास्केट की कैटेगरी पर क्लिक करें।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।