पुराने दौर में महिलाएं रोली, चंदन या सूखी बिंदी का इस्तेमाल करती थीं, लेकिन पसीने, पानी या स्किन के नेचुरल ऑयल की वजह से वह बहुत जल्दी बह जाती थी या मिट जाती थी। वहीं स्टीकर वाली बिंदियों से माथे पर गोंद का निशान छूट जाने और रैशेज होने की समस्या रहती थी। यही कारण है कि पहले के समय में लिक्विड बिंदी काफी पसंद की जाती थी और अब एक बार फिर इसका क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। इसलिए अगर आप भी इस तरह की लीक्विड बिंदी तलाश रही हैं, तो अमेजन पर उपलब्ध इनके 5 विकल्पों को देख सकती हैं। ये आधुनिक लिक्विड बिंदी ना केवल 100% वाटरप्रूफ और स्मज-प्रूफ होती है, बल्कि अब इसके साथ कई तरह की शेप्स वाले स्टेंसिल भी आने लगे हैं। इनकी मदद से आप बिना किसी झंझट के माथे पर ट्रेडिशनल मून, फ्लोरल या इंडो-वेस्टर्न डिजाइन्स बना सकती हैं।
नीचे देखिए ऐसे ही 5 बेहतरीन लिक्विड बिंदी के विकल्प और दीजिए अपने श्रृंगार को एकदम परफेक्ट टच।
Saubhagya Premium Kumkum Liquid with Fine Tip Applicator
हमारा सुझाव: अगर आप बिना किसी झंझट के रोज अलग-अलग एथनिक आउटफिट्स के साथ मैचिंग बिंदी लगाना चाहती हैं, तो यह पैक आपके लिए परफेक्ट है। फाइन-टिप एप्लिकेटर होने के कारण इससे माथे पर बेहद सटीक डॉट या बारीक डिजाइन बनाना बहुत आसान होगा।
क्या है इसमें खास?
- इसमें बादाम और एलोवेरा के गुण है, जो त्वचा को पोषण देता है और काला नहीं पड़ने देता।
- इसकी बारीक टिप से आप बिना फैले एकदम गोल और मनचाही साइज की बिंदी लगा सकती हैं।
- यह लगाने के बाद तुरंत सूखकर एलिगेंट मैट लुक देती है और पसीने से बिल्कुल नहीं बहती।
- इसमें रेड, मैरून और मल्टीकलर ऑप्शंस मिलते हैं जिन्हें आप पसंद अनुसार इस्तेमाल कर सकती हैं।
01
Eyetex Divya Kumkum 11 in 1Multi Colour Liquid Bindi for Women
हमारा सुझाव: त्यौहार या शादी-ब्याह में बंगाली आर्ट या आर्टिस्टिक बिंदी डिजाइन्स बनाना चाहती हैं? लेकिन ढेरों डिब्बे संभालना मुश्किल लगता है, तो यह 11 इन 1 लिक्विड बिंदी आपके लिए बढ़िया रहेगी। पुराने समय के गीले चंदन और कुमकुम की तरह यह रंग तो कई देती है, लेकिन बिना फैले लंबे समय तक टिकी रहती है।
क्या है इसमें खास?
- इसमें लाल, मैरून, पीला, हरा, सफेद और काला जैसे 11 पारंपरिक शेड्स एक ही स्टिक सेट में मिलते हैं।
- 100% स्किन-फ्रेंडली है, जिससे संवेदनशील त्वचा वाली महिलाओं और लड़कियों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।
- एक ही स्वाइप में गहरा रंग देती है, जिससे माथे पर पैच या दरारें नहीं दिखतीं।
- इसकी पतली निब से माथे के ऊपर बारीक डॉट आर्ट बनाना बेहद आसान है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Liquid Kumkum Sindoor for Women Skin-friendly Liquid Bindi Waterproof Chemical Free
हमारा सुझाव: अगर आप केमिकल्स वाली गोंद की स्टीकर बिंदी से होने वाले रैशेज और दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो यह केमिकल-फ्री लिक्विड कुमकुम सबसे सुरक्षित विकल्प रहेगा। पहले के समय में महिलाएं जिस तरह शुद्ध कुमकुम का तिलक लगाती थीं, यह ठीक उसी तरह वाटरप्रूफ तकनीक के साथ आता है, जो दिनभर आपका लुक परफेक्ट बनाए रखता है।
क्या है इसमें खास?
- 100% टॉक्सिक और केमिकल-फ्री है, जिससे इसे रोजाना माथे पर लगाना सुरक्षित हो सकता है।
- पानी, पसीने या गीले हाथों से छुए जाने पर भी यह अपना रंग नहीं छोड़ती।
- इसमें सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले रेड, मैरून और रिच ब्राउन कलर्स का परफेक्ट कॉम्बो मिलता है।
- इसे माथे की बिंदी के साथ-साथ मांग भरने के लिए भी आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं।
03
PMW - Kumkum Liquid Bindi Set
हमारा सुझाव: अगर आप खुद से हाथ से परफेक्ट गोल या शेप वाली बिंदी नहीं बना पातीं, तो यह सेट आपकी इस समस्या को चुटकी में हल कर देगा। क्योंकि इस सेट में स्टेंसिल साथ आता है, जिससे आप बिना किसी मेहनत के मिनटों में परफेक्ट बिंदी डिजाइन बना सकती हैं।
क्या है इसमें खास?
- इसमें पारंपरिक चांद, स्टार, फ्लावर और ज्योमैट्रिक डिजाइन्स के 16 मेटल व प्लास्टिक मोल्ड्स मिलते हैं।
- हर आउटफिट और फेस्टिवल के हिसाब से मैचिंग बिंदी बनाने के लिए ढेरों रंग विकल्प मौजूद हैं।
- छोटे बच्चों के माथे पर नजर का टीका या ट्रेडिशनल बिंदी लगाने के लिए भी यह बढ़िया है।
- यह काफी जल्दी सूख जाता है, जिससे आपको अधिक समय इंतजार नहीं करना पड़ता।
04
SSKR Liquid Natural Bindi Mould With Free Kumkum
हमारा सुझाव: शादी-ब्याह व पूजा में बार-बार एक जैसी बिंदी लगाने की जगह अगर आप कुछ अनोखा और साउथ-इंडियन पोट्टू लुक चाहती हैं, तो यह नेचुरल बिंदी मोल्ड आपके बहुत काम आएगा। यह पुराने जमाने की तरह ही प्राकृतिक कुमकुम और काजल के साथ झटपट परफेक्ट शेप की बिंदी डिजाइन का सबसे आसान तरीका है।
क्या है इसमें खास?
- इसके साथ शुद्ध लिक्विड कुमकुम फ्री मिलता है, जिससे अलग से कुछ लेने की जरूरत नहीं पड़ती।
- इसमें पारंपरिक दक्षिण भारतीय डिजाइन्स और चांद-तारे वाली बिंदियां बनाने के लिए टूल दिया गया है।
- इसके स्टेंसिल बेहद मजबूत हैं, जिन्हें धोकर सालों-साल बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है।
- मोल्ड को माथे पर सिर्फ हल्का सा दबाने से बिना स्किन खिंचे खूबसूरत शेप बन जाती है।
05
ऐसी अधिक जानकारी के लिए ब्यूटी बास्केट की कैटेगरी पर क्लिक करें।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।