अगर आपका चेहरे दिन-पर-दिन मुरझाता जा रहा है, तो आपको एकबार राइस वॉटर से बना फेस टोनर जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। ये त्वचा से दाग-धब्बों को कम करके उसे चमकदार बनाते हैं। रोजमर्रा में इन्हें ऑइली से लेकर ड्राई, कॉम्बीनेशन और एक्ने-प्रोन स्किन पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। Rice Water विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो त्वचा को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। यह त्वचा की रंगत को एक समान करने, रोमछिद्रों को कसने और त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो त्वचा की जलन को शांत कर सकते हैं। Plum और Dot & Key जैसे कई ब्रांड बढ़िया राइट वॉटर टोनर बनाते हैं।
Rice Water वाले इन 5 Face Toner में छिपा है ग्लोइंग स्किन का राज, ऐसे करें इस्तेमाल

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Beauty of Joseon Glow Replenishing Rice Toner
मशहूर ब्यूटी ब्रांड Beauty of Joseon का यह राइस टोनर ऑइली और कॉम्बीनेशन दोनों प्रकार की त्वचा पर लगाया जा सकता है। यह त्वचा पर आने वाले अतिरिक्त सीबम को कंट्रोल करके उसे हाइड्रेट करने के साथ ही रोमछिद्रों का भी ख्याल रखता है। यह मुंहासों को कम करने में भी मदद करता है।
मुख्य इंग्रीडिएंट्स के बारे में जानें
- इसमें इस्तेमाल किया गया चावल का अर्क विटामिन और मिनरल के गुणों के साथ त्वचा को हाइड्रेट व नरिश करता है।
- स्किन को बेहतर हाइड्रेशन देने के लिए इसमें डबल्ड अमिनो एसिड का इस्तेमाल किया गया है।
- यह सीबम केयर पाउडर के साथ आता है, जो त्वचा को साफ करके जलन को शांत और सीबम को कंट्रोल करता है।
01The Face Shop Rice & Ceramide Moisturizing Toner
यह The Face Shop का राइस और सेरामाइड माइश्चराइज़िंग टोनर है, जो त्वचा के ग्लोइंग बनाता है। इसे अलग-अलग स्किन टाइप पर इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके चेहरे की त्वचा असमान रंगत वाली है, तो आप इस टोनर को रोजमर्रा में इस्तेमाल करके इवन स्किन टोन पा सकती हैं।
मुख्य इंग्रीडिएंट्स के बारे में जानें
- चावल के अर्क से बना यह टोनर डार्क स्पॉट्स, झाइयों और त्वचा के असमान रंग को कम करके स्किन को चमकदार बनाता है।
- सेरामाइड नमी को वापस लाता है, स्किन बैरियर को मजबूत करता है और लंबे समय तक हाइड्रेशन देता है, जिससे स्किन मुलायम और चिकनी बनी रहती है।
- इसके राइस ब्रान ऑइल की वजह से स्किन स्मूद बनती है और साथ ही उसकी टोन में भी सुधार होता है।
02Plum 3% Niacinamide & Rice Water Face Toner
नॉर्मल से लेकर ऑइली, ड्राई और सेंसिटिव स्किन तक के लिए उपयुक्त रहने वाला यह राइट वॉटर फेस टोनर Plum ब्रांड का है। इसका मिल्की टेक्सचर त्वचा में आसानी से मिल जाता है और चिपचिप भी नहीं होने देता है। यह Toner For Face त्वचा को साफ, चमकदार और मुलायम बनाता है, जिससे चेहरे एकदम खिला-खिला दिखता है।
मुख्य इंग्रीडिएंट्स के बारे में जानें
- यह टोनर 3% नियासिनैमाइड के साथ पोर्स को साफ और चमकदार बनाने का काम करता है।
- इसमें इस्तेमाल किया गया जापानी राइस वॉटर स्किन को हाइड्रेट करने के साथ ही उसे चिकना भी बनाता है।
- इसके Oat एक्सट्रैक्ट चेहरे पर होने वाली सूजन, जलन और लालिमा को कम करने में मदद करते हैं।
03Dot & Key Rice Water Hydrating Toner With Hyaluronic
इस Dot & Key राइस वॉटर टोनर को खास तौर पर त्वचा को अच्छी तरह हाइड्रेट करने के लिए बनाया गया है। यह अल्कोहॉल से मुक्त है और ड्राई से लेकर सेंसिटिव व ऑइली स्किन के लिए उपयुक्त है। यह त्वचा में तेजी से अंदर चला जाता है और चिपचिपापन भी पैदा नहीं करता है। इससे रोमछिद्र भी एक्सफोलिएट होते हैं।
मुख्य इंग्रीडिएंट्स के बारे में जानें
- इसमें त्वचा को हाइड्रेट और प्लंप करने के लिए हयाल्यूरॉनिक एसिड का इस्तेमाल किया गया है।
- यह लैक्टिक एसिड के साथ आता है, जो रोमछिद्रों को खोलने के साथ ही उनमें कसाव भी पैदा करता है।
- इसके जैपनीज़ राइस वॉटर के साथ स्किन में होने वाली जलन, खुजली और लालिमा भी शांत होती है।
ब्यूटी बास्केट में ऐसी अन्य जानकारियां देखी जा सकती हैं।
04Mamaearth Rice Water Dewy Face Toner with Rice Water & 4% Niacinamide
ग्लास स्किन ग्लो पाने के लिए आप इस Mamaearth फेस टोनर का इस्तेमाल कर सकती हैं, जिसमें राइस वॉटर का इस्तेमाल किया गया है। यह त्वचा पर दिखने वाले पोर्स को कम करके स्किन को स्मूद बनाता है। इस अल्कोहॉल-फ्री फेस टोनर को सभी प्रकार की त्वचा पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
मुख्य इंग्रीडिएंट्स के बारे में जानें
- 96% प्योर राइस वॉटर एक्सट्रैक्ट त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ ही ग्लास स्किन ग्लो देता है।
- इसके 4% नियासिनैमाइड से पोर्स कम होते हैं और त्वचा की रंगत भी एकसमान बनती है।
- इसमें त्वचा को लंबे समय तक मॉइश्चराइज़ रखने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल भी किया गया है।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
राइस वॉटर फेस टोनर का इस्तेमाल कैसे करें?
राइस वॉटर टोनर का सही इस्तेमाल आपकी त्वचा पर काफी बदलाव ला सकता है और उसे चमक से भर सकता है। आप बस इन आसान स्टेप को फॉलो करके टोनर को अपने चेहरे पर लगा सकती हैं-
- सबसे पहले, अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें। फिर, एक कॉटन पैड पर थोड़ी मात्रा में Toner लें और इसे धीरे-धीरे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं, आंखों के एरिया से बचें।
- आप इसे अपनी हथेलियों में लेकर सीधे त्वचा पर थपथपा भी सकती हैं। हालांकी, इसके लिए आपके हाथ साफ होने बहुत जरूरी हैं।
- इसके बाद अपनी त्वचा को मॉइस्चराइजर और अन्य सीरम के लिए तैयार होने दें। लगातार इस्तेमाल से आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं और आपकी स्किन काफी ग्लोइंग भी दिखती है।
अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट च्वाइस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- राइस वॉटर का टोनर रोज इस्तेमाल कर सकते हैं क्या?+हां, ज्यादातर राइस वॉटर फेस टोनर रोजाना इस्तेमाल के लिए सुरक्षित होते हैं, लेकिन अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार पैच टेस्ट जरूर करें।
- राइस वॉटर टोनर किस त्वचा के प्रकार के लिए सबसे अच्छा है?+यह तैलीय, शुष्क और कॉम्बीनेशन सभी प्रकार की त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है, विशेष रूप से चमक और एकसमान रंगत चाहने वालों के लिए।
- राइस वॉटर फेस टोनर के नतीजे कितने समय में दिखते हैं?+नियमित उपयोग के साथ, आमतौर पर 2-4 सप्ताह के भीतर त्वचा में सुधार और चमक दिखनी शुरू हो जाती है।
- क्या घर पर चावल के पानी का टोनर बनाना सुरक्षित है?+हां, घर पर बना फेस टोनर सुरक्षित हो सकता है, बशर्ते स्वच्छता का ध्यान रखा जाए और इसे ज्यादा देर तक स्टोर न किया जाए।
You May Also Like