अगर आपके पास Samsung Smartwatch है तो हम आपके लिए एक खुशशबरी लेकर आए हैं। जी हां! सैमसंग ने अपनी Samsung Health app को लेकर एक बड़े अपडेट का ऐलान किया है, जिसकी मदद से आप अपने स्वास्थ्य संबंधित डेटा और रोजाना की ऐक्टिविटी को और बेहतर तरह से ट्रैक कर पाएंगे। 8 जून को यह अपडेट रोल आउट हो जाएगा, जिसके बाद आसानी से समझ न आने वाला बायमेट्रिक डेटा आपको आसान भाषा व फॉर्मैट में देखने मिलेगा। इसकी मदद से आप स्लीप साइलिक, हार्ट रेट, रनिंग और अन्य कई तरह की चीजों को समझ सकेंगे। ब्रांड ने बताया है कि गैलेक्सी वॉच द्वारा लिया गया डेटा AI के साथ बेहतर बनाया जा रहा है। इसकी मदद से यूजर्स अपने शारिरिक व मानसिक स्वास्थ्य को काफी आसानी से समझ पाएंगे।
सैमसंग वॉच के इस अपडेट के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं
- वाइटल्स- पहले सैमसंग वॉच रोजाना के एनर्जी स्कोर के लिए कुछ चुनिंदा हेल्थ मेट्रिक्स को ही मांपती थी, लेकिन यह नया अपडेट ‘Vitals’ सुविधा के साथ आपके सुबह उठते ही रात भर की आपकी हार्ट रेट, उसका उतार-चढ़ाव, सांस की दर, शरीर का तापमान और ब्लड ऑक्सिजन का विश्लेषण करेगा। यह आपको नोटिफिकेशन तभी भेजेगा, जब उसे कोई काम की बात मिलेगी। यह सुविधा यूजर्स को बताएगी कि उन्हें और आराम करने की जरूरत है या नहीं।
- हार्ट हेल्थ स्कोर- बॉडी को लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखने के लिए यह नया फीचर काफी काम आने वाला है। यह Vascular Load में पहले से रिकॉर्ड हुई जानकारी; जैसे नींद, स्ट्रेस और ऐक्टिविटी को नए डेटा के साथ जोड़ेगा। इस लंबे समय तक बुरा असर डालने वाली आदतों को समझने में मदद मिलेगी और और आपने स्वास्थ का बेहतर ख्याल रख सकेंगे।
- डेली कार्डियो लोड- रोजाना की ऐक्सरसाइज के दौरान हार्ट पर पड़ने वाले प्रेशर को यह सुविधा मांपने का काम करेगी। रोजाना के लोड और ट्रेनिंग की अधिकतम क्षमता को समझते हुए यह आपको टार्गेट बताने के साथ-साथ रेस्ट करने को लेकर भी अलर्ट करेगी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि आप अपने रोजाना के टार्गेट पूरा करें और साथ-साथ आपको ज्यादा थकान भी न हो।
- फिटनेस इंडेक्स- इस अपडेट की यह नई सुविधा हार्ट रेट, VO2 मैक्स और डेली स्टेप्स जैसी चीजों को ऐनलाइज करता है और देखता है कि आपकी ऐक्सरसाइज सही तरह सो हो रही है या नहीं। इसके साथ आप अपनी क्षमताओं व कमजोरियों को बेहतर तरह से समझ पाएंगे और स्वास्थ्य संबंधित टार्गेट्स को पूरा करने में भी आसानी होगी।
